Thursday, Mar 12 2026 | Time 15:41 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


मालेगांव में रासायनिक कारखाने में भीषण आग लगी

नासिक, 04 फरवरी (वार्ता) जिले के सिन्नर तालुका में मालेगांव औद्योगिक क्षेत्र स्थित मोहादरी वन उद्यान के पास एक रासायनिक कारखाने में बुधवार को अचानक भीषण आग लग गयी हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आग सुबह करीब 11:45 बजे 'विमा एरोमैटिक्स' में लगी। कारखाने में अगरबत्ती बनाने में इस्तेमाल होने वाला पाउडर बनाया जाता है। यहां ड्रमों में भारी मात्रा में रसायन रखा गया था। आग की शुरुआत इन्हीं ड्रमों से हुई, जिनमें रसायन थे। कुछ ही पलों में यह पूरे कारखाने में फैल गया। आग की लपटें और धुएं के गुबार दूर से ही देखे जा सकते थे। इससे इलाके में दहशत फैल गयी।
मालेगांव औद्योगिक क्षेत्र और सिन्नर नगर परिषद का दमकल दस्ता तुरंत मौके पर पहुंच गया और आग बुझाने पर काबू पाने में लगा है। आग की तीव्रता के कारण अब तक काबू नहीं पाया जा सका है। आग लगने से कारखाने के उपकरण और मशीनरी बड़ी मात्रा में नष्ट हो गये हैं। दमकल विभाग को मुश्किल तब आ रही है, जब रसायन के ड्रमों पर पानी डालने से आग और अधिक भड़क जा रही है। इस कारण दमकल विभाग को आग पर काबू पाने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सिन्नर क्षेत्र के वॉटर टैंकर चालकों से घटना स्थल पर तुरंत पहुंचने का आग्रह किया गया है।
आलम अशोक
वार्ता
More News

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज का टाइटल ट्रैक ‘आरी आरी’ रिलीज़

12 Mar 2026 | 3:20 PM

मुंबई, 12 मार्च (वार्ता) बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म धुरंधर: द रिवेंज का टाइटल ट्रैक ‘आरी आरी’ रिलीज़ हो गया है।.

see more..

बसरा के पास भारतीय तेल टैंकर 'एमटी सेफसी विष्णु' पर हमला; एक भारतीय नाविक की मौत, 15 सुरक्षित बचाए गए

12 Mar 2026 | 1:31 PM

मुंबई, 12 मार्च (वार्ता) इराक के बंदरगाह 'खोर अल जुबैर' पर भारतीय पोत 'एमटी सेफसी विष्णु' पर चल रही शिप-टू-शिप कार्गो लोडिंग ऑपरेशन के हुये हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गयी और 15 अन्य सुरक्षित हैं। .

see more..

महाराष्ट्र विधानसभा बिल्डिंग को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल; पुलिस ने गहन तलाशी ली

12 Mar 2026 | 11:57 AM

मुंबई, 12 मार्च (वार्ता) महाराष्ट्र विधानसभा इमारत को बम से उड़ाने की धमकी वाला एक गुमनाम ईमेल मिलने के बाद अधिकारियों ने पूरे परिसर को खाली कराकर सभी स्थानों की गहन तलाशी ली है। .

see more..

13 मार्च को फिर से रिलीज होगी ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर

12 Mar 2026 | 11:35 AM

मुंबई, 12 मार्च (वार्ता)जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर, धुरंधर द रिवेंज की रिलीज़ से पहले 13 मार्च को दुनिया भर के सिनेमाघरों में फिर से रिलीज़ हो रही है। 19 मार्च को रिलीज होने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्म धुरंधर द रिवेंज से पहले, जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज अपनी ग्लोबल ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर को एक खास री-रिलीज़ के साथ फिर से बड़े पर्दे पर ला रहे हैं। यह फिल्म दुनिया भर में करीब 500 स्क्रीन पर दोबारा रिलीज़ होगी, जिसमें भारत में लगभग 250 स्क्रीन पर 12 मार्च (आज) से और विदेशों में करीब 250 स्क्रीन पर 13 मार्च से दिखाई जाएगी।.

see more..