Tuesday, Apr 14 2026 | Time 11:27 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


नासिक में पर्यावरण-अनुकूल होलिका दहन में लकड़ी के बजाय गोबर के उपले उपयोग करने की अपील

नासिक, 01 मार्च (वार्ता) महाराष्ट्र के नासिक में होलिका दहन को पर्यावरण-अनुकूल तरीके से मनाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। पहली बार नासिक नगर निगम ने नागरिकों से लकड़ी के बजाय गोबर के उपलों का उपयोग करने की अपील की है, ताकि त्योहार को हरित और पर्यावरण-संरक्षण के संदेश के साथ मनाया जा सके।
नगर निगम का मानना है कि गोबर के उपलों के उपयोग से पेड़ों की कटाई कम होगी और वायु प्रदूषण में भी कमी आएगी, जिससे पारंपरिक उत्सव को प्रकृति के अनुकूल बनाया जा सकेगा।
इधर, गोबर के उपले बेचने वाली महिलाओं ने कीमत को लेकर चिंता व्यक्त की है। पास के एक गांव की एक महिला ने बताया कि वह गोबर के उपले चार रुपये प्रति नग बेच रही हैं, जबकि कुछ ग्राहक इन्हें तीन से दो रुपये तक में खरीदने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि इतनी कम कीमत पर बेचना संभव नहीं है, क्योंकि इससे लागत भी पूरी नहीं हो पाती।
प्रदीप , जांगिड़
वार्ता
More News

“एसीपी विक्रांत” में अभिनेता विनय आनंद की दमदार वापसी

14 Apr 2026 | 10:17 AM

मुंबई,14 अप्रैल (वार्ता)भोजपुरी सिनेमा के चर्चित अभिनेता विनय आनंद ने लंबे अंतराल के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शानदार वापसी करते हुए एकता कपूर और शोभा कपूर की वेब सीरीज़ “एसीपी विक्रांत” में अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। इस सीरीज़ में उनके दमदार अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों से भरपूर सराहना मिल रही है।.

see more..

कल्याण-अहिल्यानगर हाईवे पर पिकअप और सीमेंट मिक्सर की टक्कर में ग्यारह लोगों की मौत

13 Apr 2026 | 11:48 PM

अहिल्यानगर, 13 अप्रैल (वार्ता) महाराष्ट्र के कल्याण-अहिल्यानगर हाईवे पर सोमवार को एक पिकअप और सीमेंट मिक्सर ट्रक के बीच हुयी आमने-सामने की टक्कर में ग्यारह लोगों की मौत हो गयी। .

see more..
हजारों नम आंखों ने आशा भोसले को दी अंतिम विदाई, अंतिम संस्कार में उमड़ी भारी भीड़

हजारों नम आंखों ने आशा भोसले को दी अंतिम विदाई, अंतिम संस्कार में उमड़ी भारी भीड़

13 Apr 2026 | 7:44 PM

मुंबई, 13 अप्रैल (वार्ता) भारतीय सिनेमा संगीत की सबसे प्रतिष्ठित आवाजों में शुमार मशहूर गायिका आशा भोंसले को सोमवार को मुंबई के शिवाजी पार्क श्मशान घाट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनका अंतिम संस्कार शाम चार बजे किया गया और महाराष्ट्र समेत देश के विभिन्न हिस्सों में उनके प्रशंसकों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी। अंतिम संस्कार प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों और फिल्म उद्योग के सदस्यों की उपस्थिति में किया गया।

see more..

गढ़चिरोली में घरेलू विवाद से नाराज व्यक्ति ने पिता की हत्या की

13 Apr 2026 | 7:08 PM

गढ़चिरोली, 13 अप्रैल (वार्ता) महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले के आर्मोरी तालुका में एक चौंकाने वाली घटना हुई है जहां एक 25 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी गर्भवती पत्नी को काम करने के लिए कहने पर हुए घरेलू विवाद के बाद कथित रूप से अपने पिता की हत्या कर दी।.

see more..

महाराष्ट्र कैबिनेट ने नौकरियों के दायरे बढ़ाने और हेल्थकेयर प्रस्ताव को मंजूरी दी

13 Apr 2026 | 5:57 PM

मुंबई, 13 अप्रैल (वार्ता) महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को 'विकसित महाराष्ट्र 2047' विजन के अनुरूप कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी देते हुए नौकरियों के दायरे को बढ़ाने और 3,700 करोड़ रुपये के स्वास्थ्य देखभाल प्रस्ताव को मंजूरी दी । .

see more..