Wednesday, Apr 15 2026 | Time 09:36 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


प्राइम वीडियो की सीरीज 'एस्पिरेंट्स' का सीजन 3 को होगी रिलीज

मुंबई, 02 मार्च (वार्ता) प्राइम वीडियो ने पनी सुपरहिट हिंदी ड्रामा सीरीज एस्पिरेंट्स सीजन 3 की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट 13 मार्च घोषित कर दी है।
द वायरल फीवर के बैनर तले बनी और दीपेश सुमित्रा जगदीश द्वारा निर्देशित एस्पिरेंट्स सीजन 3 में नवीन कस्तुरिया, शिवांकित सिंह परिहार, अभिलाष थपलियाल, सन्नी हिंदुजा, नमिता दुबे और टेंगम सेलिन अपने पुराने रोल्स में नजर आएंगे, वहीं जतिन गोस्वामी इस सीजन में नई एंट्री हैं।एस्पिरेंट्स सीजन 3 का प्रीमियर 13 मार्च को भारत और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर होगा।
नया सीजन डीएम अभिलाष की कहानी दो टाइमलाइन में दिखाता है। अभी के समय में, संदीप ओझा द्वारा लगाए गए आरोपों के कारण अभिलाष के खिलाफ जांच शुरू हो जाती है, जिससे उसके दोस्तों और परिवार के साथ रिश्ते खराब होने लगते हैं और करियर पर भी संकट आ जाता है। वहीं पास्ट में, आईआरएस बनने के बाद, युवा अभिलाष आखिरी बार आईएएस की तैयारी करने का फैसला करता है।
प्रेम
वार्ता
More News

मुर्मू बुधवार को नागपुर में एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

14 Apr 2026 | 11:23 PM

नागपुर, 14 अप्रैल (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु15 अप्रैल को महाराष्ट्र के नागपुर में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के दूसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, संस्थान ने स्थापना के बाद से स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।
Murmu will be the chief guest at the ceremony, official sources said.

see more..

रायगढ़ किले में सुरक्षा की बड़ी चूक, निगरानी कैमरे बंद पाये गये

14 Apr 2026 | 10:34 PM

रायगढ़, 14 अप्रैल (वार्ता) मराठा साम्राज्य की ऐतिहासिक राजधानी रायगढ़ किले में सुरक्षा व्यवस्था की एक गंभीर चूक सामने आई है, जहां वर्तमान में सभी 59 निगरानी कैमरे (सीसीटीवी) बंद हैं। इससे सुरक्षा और निगरानी को लेकर बड़ी चिंताएं पैदा हो गयी हैं।.

see more..

‘धुरंधर’ सीरीज की दोनों फिल्मों ने मिलकर 3000 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार किया

14 Apr 2026 | 7:59 PM

मुंबई, 14 अप्रैल (वार्ता) जियो स्टूडियोज की दोनों फिल्मों, धुरंधर और 'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर मिलकर 3000 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। .

see more..

महाराष्ट्र में राज्यपाल ने 'अग्नि सेवा सप्ताह' का उद्घाटन किया

14 Apr 2026 | 6:33 PM

मुंबई, 14 अप्रैल (वार्ता) महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने मंगलवार को मुंबई के 'लोक भवन' में 'राष्ट्रीय अग्नि सेवा दिवस' के अवसर पर 'अग्नि सेवा सप्ताह' का उद्घाटन किया।.

see more..

अकोला भारत में सबसे गर्म स्थान, विदर्भ में भीषण गर्मी की लहर जारी

14 Apr 2026 | 6:04 PM

नागपुर, 14 अप्रैल (वार्ता) मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र में विदर्भ क्षेत्र में भीषण लू चलने के कारण अकोला भारत का सबसे गर्म शहर बन गया है, जहां अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है ।इसके साथ ही यह वैश्विक पर दूसरा सबसे गर्म शहर भी है।.

see more..