Tuesday, Apr 14 2026 | Time 11:31 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


मल्टीस्टारर फिल्मों के जरिये दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया गुलशन राय ने

जन्मदिवस 02 मार्च के अवसर पर
मुंबई, 02 मार्च (वार्ता)बॉलीवुड में गुलशन राय का नाम एक ऐसे फिल्मकार के तौर पर याद किया जाता है जिन्होंने अपनी निर्मित मल्टीस्टारर फिल्मों के जरिये दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
02 मार्च 1924 को जन्में गुलशन राय ने अपने करियर की शुरुआत बतौर वितरक से की। उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत अपने बैनर त्रिमूर्ति फिल्मस के जरिए वर्ष 1970 में प्रदर्शित फिल्म 'जॉनी मेरा नाम' से बतौर निर्माता के रूप में की। 'जॉनी मेरा नाम' में देवानंद, हेमा मालिनी, प्राण, प्रेम नाथ, आई एस जौहर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। मारधाड़ और थ्रिलर से भरपूर यह फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई।
वर्ष 1973 में गुलशन राय ने एक बार फिर से देवानंद और हेमा मालिनी की जोड़ी को लेकर 'जोशीला' का निर्माण किया। यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी यह फिल्म टिकट खिड़की पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी। वर्ष 1975 में प्रदर्शित फिल्म 'दीवार' गुलशन राय के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शुमार की जाती है। यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म के जरिए गुलशन ने दो भाइयों के बीच द्वंद को बखूबी पेश किया। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और शशि कपूर का टकराव देखने लायक था। फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई। साथ हीं निरूपा रॉय को भी मां के किरदार के लिए काफी लोकप्रियता मिली।
वर्ष 1977 में गुलशन राय ने धर्मेन्द्र और हेमा मालिनी को लेकर 'ड्रीम गर्ल' का निर्माण किया। 'ड्रीमगर्ल' भी टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई। वर्ष 1978 में प्रदर्शित फिल्म 'त्रिशूल' के जरिए गुलशन ने कई सितारों को एक साथ पेश किया। इस फिल्म में संजीव कुमार, वहीदा रहमान, अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, हेमा मालिनी, रॉखी, पूनम ढिल्लो, सचिन, प्रेम चोपड़ा ने अहम भूमिका निभाई थी।यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी 'त्रिशूल' में गुलशन ने बाप और बेटे के बीच द्वंद को रूपहले पर्दे पर पेश किया। फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई।
वर्ष 1982 में प्रदर्शित फिल्म 'विधाता' गुलशन के करियर की कामयाब फिल्मों में शुमार की जाती है। सुभाष घई के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक बार फिर से सुपर सितारों की फौज खड़ी कर दी। 'विधाता' में दिलीप कुमार, संजीव कुमार, शम्मी कपूर, संजय दत्त, पद्मिनी कोल्हापुरे, सुरेश ओबेराय और अमरीश पुरी ने अहम भूमिका निभाई थी।
वर्ष 1985 में गुलशन राय ने फिल्म 'युद्ध' का निर्माण किया। इस फिल्म के निर्देशन का जिम्मा उन्होंने अपने पुत्र राजीव राय को सौंपा। 'युद्ध' को टिकट खिड़की पर औसत सफलता मिली। वर्ष 1989 में गुलशन ने एक और मल्टीस्टार फिल्म 'त्रिदेव' का निर्माण किया। राजीव राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी देओल, नसीरुद्दीन साह, जैकी श्रॉफ, माधुरी दीक्षित, संगीता बिजलानी, अमरीश पुरी ने अहम भूमिका निभाई थी। यह फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई। इसके बाद गुलशन राय ने 'मोहरा' और 'गुप्त' जैसी सफल फिल्मों का निर्माण किया। अपनी निर्मित फिल्मों के जरिए दर्शकों के बीच खास पहचान बनाने वाले गुलशन राय का 11 अक्तूबर 2004 को निधन हो गया।
प्रेम
वार्ता
More News

“एसीपी विक्रांत” में अभिनेता विनय आनंद की दमदार वापसी

14 Apr 2026 | 10:17 AM

मुंबई,14 अप्रैल (वार्ता)भोजपुरी सिनेमा के चर्चित अभिनेता विनय आनंद ने लंबे अंतराल के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शानदार वापसी करते हुए एकता कपूर और शोभा कपूर की वेब सीरीज़ “एसीपी विक्रांत” में अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। इस सीरीज़ में उनके दमदार अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों से भरपूर सराहना मिल रही है।.

see more..

कल्याण-अहिल्यानगर हाईवे पर पिकअप और सीमेंट मिक्सर की टक्कर में ग्यारह लोगों की मौत

13 Apr 2026 | 11:48 PM

अहिल्यानगर, 13 अप्रैल (वार्ता) महाराष्ट्र के कल्याण-अहिल्यानगर हाईवे पर सोमवार को एक पिकअप और सीमेंट मिक्सर ट्रक के बीच हुयी आमने-सामने की टक्कर में ग्यारह लोगों की मौत हो गयी। .

see more..
हजारों नम आंखों ने आशा भोसले को दी अंतिम विदाई, अंतिम संस्कार में उमड़ी भारी भीड़

हजारों नम आंखों ने आशा भोसले को दी अंतिम विदाई, अंतिम संस्कार में उमड़ी भारी भीड़

13 Apr 2026 | 7:44 PM

मुंबई, 13 अप्रैल (वार्ता) भारतीय सिनेमा संगीत की सबसे प्रतिष्ठित आवाजों में शुमार मशहूर गायिका आशा भोंसले को सोमवार को मुंबई के शिवाजी पार्क श्मशान घाट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनका अंतिम संस्कार शाम चार बजे किया गया और महाराष्ट्र समेत देश के विभिन्न हिस्सों में उनके प्रशंसकों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी। अंतिम संस्कार प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों और फिल्म उद्योग के सदस्यों की उपस्थिति में किया गया।

see more..

गढ़चिरोली में घरेलू विवाद से नाराज व्यक्ति ने पिता की हत्या की

13 Apr 2026 | 7:08 PM

गढ़चिरोली, 13 अप्रैल (वार्ता) महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले के आर्मोरी तालुका में एक चौंकाने वाली घटना हुई है जहां एक 25 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी गर्भवती पत्नी को काम करने के लिए कहने पर हुए घरेलू विवाद के बाद कथित रूप से अपने पिता की हत्या कर दी।.

see more..

महाराष्ट्र कैबिनेट ने नौकरियों के दायरे बढ़ाने और हेल्थकेयर प्रस्ताव को मंजूरी दी

13 Apr 2026 | 5:57 PM

मुंबई, 13 अप्रैल (वार्ता) महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को 'विकसित महाराष्ट्र 2047' विजन के अनुरूप कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी देते हुए नौकरियों के दायरे को बढ़ाने और 3,700 करोड़ रुपये के स्वास्थ्य देखभाल प्रस्ताव को मंजूरी दी । .

see more..