Wednesday, Apr 15 2026 | Time 09:53 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


प्राइम वीडियो की ‘सूबेदार’ में बबली दीदी के रूप में मोना सिंह का नया अंदाज

मुंबई, 02 मार्च (वार्ता) अभिनेत्री मोना सिंह प्राइम वीडियो की फिल्म ‘सूबेदार’ में बबली दीदी के दमदार किरदार में नजर आयेगी।
प्राइम वीडियो की फिल्म 'सूबेदार' ने एक ऐसा कास्टिंग सरप्राइज दिया है जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। बबली दीदी के रूप में, मोना सिंह एक ऐसी महिला का किरदार निभा रही हैं जिसे अपराध विरासत में मिला है। वह जेल के पीछे से अवैध रेत खनन के कई घाट चलाती हैं और सूबेदार अर्जुन मौर्य (अनिल कपूर) को लगातार अपनी उंगलियों पर नचाती हैं। ताकतवर, अनप्रिडिक्टेबल और देसी मिट्टी की हकीकत से जुड़ी, यह मोना सिंह का वो अवतार है जो दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा। यह कहना गलत नहीं होगा कि 2026 के किसी भी कयास में इस ट्विस्ट की भविष्यवाणी नहीं की जा सकती थी।
मोना सिंह ने बताया, “मुझे सुरेश (त्रिवेणी) का फोन आया, वो मेरे अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने मुझसे कहा, ‘मोना, मैं तुम्हें एक ऐसा रोल ऑफर कर रहा हूं जो तुमने पहले कभी नहीं किया है।’ उन्होंने मुझे स्क्रिप्ट सुनाई और मेरे किरदार के बारे में बताया, तो मेरा रिएक्शन था ‘अरे बाप रे! यह क्या दे दिया मुझे?’ मैंने ऐसा पहले कभी नहीं किया था।”
मोना सिंह ने कहा, "मुझे लगता है कि सुरेश के साथ काम करने का यह सबसे अच्छा हिस्सा है, और यह हमारा पहला कोलैबोरेशन है।" अपने किरदार 'बबली दीदी' के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, "वह सरप्राइज से भरी हुई है और थोड़ी मनमौजी है। वह बहुत ही अनप्रिडिक्टेबल (जिसका अंदाजा न लगाया जा सके) है और अपनी कमियों को लेकर उसे कोई पछतावा नहीं है। यही बात मुझे इस किरदार के बारे में सबसे अच्छी लगी।"
मोना सिंह ने कहा, “एक हार्टलैंड (देसी) डायलेक्ट (बोली) भी पकड़ना है और आप गुंडी दीदी भी बनी हुई हो। पूरा सैंड माफिया आप चला रही हैं। और मैंने सूबेदार जी (अनिल कपूर) को पूरी पिक्चर में दुखी कर रखा है। दीदी की वजह से बहुत एक्शन हो रहा है। तो यह चुनौतीपूर्ण था। बेशक, हर एक्टर को चैलेंज पसंद आता है और मुझे सबसे ज़्यादा पसंद आता है। ऐसी चीज़ें करना जो मुझे चुनौती दें, हैरान करें, जिसकी वजह से मेरी रातों की नींद उड़ जाए... मैंने यह सब महसूस किया इस रोल को निभाते वक्त और बहुत मजे किए।”
सुरेश त्रिवेणी द्वारा निर्देशित, और विक्रम मल्होत्रा, अनिल कपूर और सुरेश त्रिवेणी द्वारा निर्मित, 'सूबेदार' ओपनिंग इमेज फिल्म्स की प्रोडक्शन है, जो अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क के सहयोग से बनी है। सुरेश त्रिवेणी और प्रज्वल चंद्रशेखर द्वारा लिखित, इस दमदार और इमोशनल एक्शन-ड्रामा में अनिल कपूर और राधिका मदान लीड रोल में हैं। इनके साथ ही सौरभ शुक्ला, आदित्य रावल, फैसल मलिक, मोना सिंह और खुशबू सुंदर भी अहम भूमिकाओं में हैं। 'सूबेदार' का प्रीमियर 05 मार्च को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में प्राइम वीडियो पर भारत और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में होगा।
प्रेम
वार्ता
More News

मुर्मू बुधवार को नागपुर में एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

14 Apr 2026 | 11:23 PM

नागपुर, 14 अप्रैल (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु15 अप्रैल को महाराष्ट्र के नागपुर में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के दूसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, संस्थान ने स्थापना के बाद से स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।
Murmu will be the chief guest at the ceremony, official sources said.

see more..

रायगढ़ किले में सुरक्षा की बड़ी चूक, निगरानी कैमरे बंद पाये गये

14 Apr 2026 | 10:34 PM

रायगढ़, 14 अप्रैल (वार्ता) मराठा साम्राज्य की ऐतिहासिक राजधानी रायगढ़ किले में सुरक्षा व्यवस्था की एक गंभीर चूक सामने आई है, जहां वर्तमान में सभी 59 निगरानी कैमरे (सीसीटीवी) बंद हैं। इससे सुरक्षा और निगरानी को लेकर बड़ी चिंताएं पैदा हो गयी हैं।.

see more..

‘धुरंधर’ सीरीज की दोनों फिल्मों ने मिलकर 3000 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार किया

14 Apr 2026 | 7:59 PM

मुंबई, 14 अप्रैल (वार्ता) जियो स्टूडियोज की दोनों फिल्मों, धुरंधर और 'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर मिलकर 3000 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। .

see more..

महाराष्ट्र में राज्यपाल ने 'अग्नि सेवा सप्ताह' का उद्घाटन किया

14 Apr 2026 | 6:33 PM

मुंबई, 14 अप्रैल (वार्ता) महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने मंगलवार को मुंबई के 'लोक भवन' में 'राष्ट्रीय अग्नि सेवा दिवस' के अवसर पर 'अग्नि सेवा सप्ताह' का उद्घाटन किया।.

see more..

अकोला भारत में सबसे गर्म स्थान, विदर्भ में भीषण गर्मी की लहर जारी

14 Apr 2026 | 6:04 PM

नागपुर, 14 अप्रैल (वार्ता) मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र में विदर्भ क्षेत्र में भीषण लू चलने के कारण अकोला भारत का सबसे गर्म शहर बन गया है, जहां अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है ।इसके साथ ही यह वैश्विक पर दूसरा सबसे गर्म शहर भी है।.

see more..