Tuesday, Apr 14 2026 | Time 10:58 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


" विश्वगुरु मोदी" को ईरान और इजरायल के बीच रोकनी चाहिए जंग : संजय राउत

मुंबई, 02 मार्च (वार्ता) शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि वह अपनी 'विश्वगुरु' की छवि का इस्तेमाल ईरान और अमेरिकी-इजरायली युद्ध को रोकने के लिए करें।

शिवसेना (यूबीटी) नेता ने सोमवार को मुंबई में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत और पाकिस्तान के बीच लड़ाई रोकने का दावा कर सकते हैं, तो श्री मोदी को पश्चिम एशिया संकट में दखल देने के लिए अपनी वैश्विक छवि का इस्तेमाल क्यों नहीं करना चाहिए।
श्री राउत ने कहा, "अगर राष्ट्रपति ट्रंप भारत और पाकिस्तान के बीच जंग रोक सकते हैं, तो मोदी जी को बड़े नेता और 'विश्वगुरु' होने के नाते ईरान और इजरायल के बीच जंग रोकनी चाहिये। उन्हें ऐसा वैश्विक नेता माना गया है जैसे उनसे पहले विश्व में कोई इस प्रकार का नेता नहीं था, इसलिए उन्हें आगे आकर अपने दोस्तों से कहना चाहिए कि अब बहुत हो गया और जंग रुकनी चाहिए।"
श्री राउत ने भारत से ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या पर आधिकारिक शोक जताने की भी अपील की। उन्होंने उन्हें 'भारत का सच्चा दोस्त' बताया, जिन्होंने पाकिस्तान के साथ लड़ाई सहित पिछले संकटों के दौरान देश का साथ दिया था।उन्होंने पूछा, "जब ऐसे नेता की हत्या होती है, तो भारत के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को दुख जताना चाहिए। वे किससे डरते हैं, इजरायल से या राष्ट्रपति ट्रंप से?"
उन्होंने कहा, "ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई इजरायल को छोड़कर पूरी दुनिया में एक सम्मानित हस्ती थे। वह भारत के सच्चे दोस्त थे और दोनों देशों के बीच पारंपरिक दोस्ती रही है। संकट के समय चाहे भारत-पाकिस्तान युद्ध हो या कश्मीर का मुद्दा, ईरान हमेशा भारत के साथ खड़ा रहा है। ऐसे नेता की जब हत्या होती है, तो भारत को आधिकारिक रूप से दुख जताना चाहिए।"
गौरतलब है कि अमेरिका- इजरायल और ईरान के बीच लड़ाई ने दुनियाभर में अनिश्चितता पैदा कर दी है, जिसमें लंबे समय तक चलने वाले सैन्य टकराव के डर से समुद्री व्यापार, विमानन उद्योग और तेल के बाजार और अन्य क्षेत्रों में तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं।
पंकज जितेन्द्र
वार्ता
More News

कल्याण-अहिल्यानगर हाईवे पर पिकअप और सीमेंट मिक्सर की टक्कर में ग्यारह लोगों की मौत

13 Apr 2026 | 11:48 PM

अहिल्यानगर, 13 अप्रैल (वार्ता) महाराष्ट्र के कल्याण-अहिल्यानगर हाईवे पर सोमवार को एक पिकअप और सीमेंट मिक्सर ट्रक के बीच हुयी आमने-सामने की टक्कर में ग्यारह लोगों की मौत हो गयी। .

see more..
हजारों नम आंखों ने आशा भोसले को दी अंतिम विदाई, अंतिम संस्कार में उमड़ी भारी भीड़

हजारों नम आंखों ने आशा भोसले को दी अंतिम विदाई, अंतिम संस्कार में उमड़ी भारी भीड़

13 Apr 2026 | 7:44 PM

मुंबई, 13 अप्रैल (वार्ता) भारतीय सिनेमा संगीत की सबसे प्रतिष्ठित आवाजों में शुमार मशहूर गायिका आशा भोंसले को सोमवार को मुंबई के शिवाजी पार्क श्मशान घाट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनका अंतिम संस्कार शाम चार बजे किया गया और महाराष्ट्र समेत देश के विभिन्न हिस्सों में उनके प्रशंसकों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी। अंतिम संस्कार प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों और फिल्म उद्योग के सदस्यों की उपस्थिति में किया गया।

see more..

गढ़चिरोली में घरेलू विवाद से नाराज व्यक्ति ने पिता की हत्या की

13 Apr 2026 | 7:08 PM

गढ़चिरोली, 13 अप्रैल (वार्ता) महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले के आर्मोरी तालुका में एक चौंकाने वाली घटना हुई है जहां एक 25 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी गर्भवती पत्नी को काम करने के लिए कहने पर हुए घरेलू विवाद के बाद कथित रूप से अपने पिता की हत्या कर दी।.

see more..

महाराष्ट्र कैबिनेट ने नौकरियों के दायरे बढ़ाने और हेल्थकेयर प्रस्ताव को मंजूरी दी

13 Apr 2026 | 5:57 PM

मुंबई, 13 अप्रैल (वार्ता) महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को 'विकसित महाराष्ट्र 2047' विजन के अनुरूप कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी देते हुए नौकरियों के दायरे को बढ़ाने और 3,700 करोड़ रुपये के स्वास्थ्य देखभाल प्रस्ताव को मंजूरी दी । .

see more..

पुणे में ढोंगी बाबा ने महिला का कथित शोषण किया, पचास लाख की धोखाधड़ी का भी आरोप

13 Apr 2026 | 5:54 PM

पुणे, 13 अप्रैल (वार्ता) महाराष्ट्र के पुणे में पारिवारिक विवाद के कारण अपने पति से अलग रह रही महिला का एक ढोंगी बाबा ने कथित तौर पर शोषण किया और पचास लाख की धोखाधड़ी की। .

see more..