Wednesday, Apr 15 2026 | Time 10:04 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


बॉम्बे उच्च न्यायालय ने एलपीजी सप्लाई की कमी पर केन्द्र, प्राइवेट कंपनी को जारी किया नोटिस

नागपुर, 12 मार्च (वार्ता) बंबई उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ ने अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान के बीच युद्ध से उत्पन्न ऊर्जा संकट के बीच घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों की आपूर्ति बढ़ाने की मांग को लेकर दायर याचिका पर गुरुवार को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, विदेश व्यापार महानिदेशालय और एक निजी कंपनी को नोटिस जारी किया।
छह रसोई गैस वितरकों द्वारा दायर याचिका में आरोप लगाया गया है कि नागपुर स्थित कॉन्फिडेंस पेट्रोलियम इंडिया लिमिटेड ने केन्द्र सरकार के घरेलू आपूर्ति को प्राथमिकता देने के निर्देशों के बावजूद घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति नहीं बढ़ायी है।
अधिवक्ता श्याम देवानी और साहिल देवानी के माध्यम से दायर याचिका में कहा गया है कि ईरान युद्ध के कारण वैश्विक कच्चे तेल की आपूर्ति में व्यवधान से रसोई गैस उत्पादन पर दबाव बढ़ गया है। इस स्थिति को देखते हुए पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए रसोई गैस के उत्पादन और आपूर्ति को प्राथमिकता देने के निर्देश जारी किए थे।
याचिका में यह भी आरोप लगाया गया है कि कंपनी से निर्यात रोककर घरेलू बाजार में आपूर्ति बढ़ाने के लिए कई बार अनुरोध किए गए, लेकिन कंपनी ने इसे नजरअंदाज कर दिया। याचिकाकर्ताओं के अनुसार कंपनी ने जवाब दिया कि वह अपनी निर्यात नीति के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में आपूर्ति जारी रखने के लिए बाध्य है और घरेलू बाजार को प्राथमिकता नहीं दे सकती।
न्यायमूर्ति अनिल एस किलोरे और न्यायमूर्ति राज डी वाकोड़े की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, विदेश व्यापार महानिदेशालय और कॉन्फिडेंस पेट्रोलियम इंडिया लिमिटेड को नोटिस जारी किए और मामले की अगली सुनवाई सोमवार को निर्धारित की।
पीठ ने अंतरिम रूप से यह भी कहा कि घरेलू उपभोक्ताओं को रसोई गैस आपूर्ति को प्राथमिकता देने की सरकार की नीति का कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए।
याचिका में कहा गया है कि छह वितरक कॉन्फिडेंस पेट्रोलियम इंडिया लिमिटेड से गैस सिलेंडर प्राप्त कर नागपुर तथा महाराष्ट्र के कई जिलों में घरेलू उपभोक्ताओं, होटलों, छोटे उद्योगों और अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को आपूर्ति करते हैं।
याचिकाकर्ताओं ने उच्च न्यायालय से अनुरोध किया है कि घरेलू स्थिति सामान्य होने तक कंपनी को निर्यात रोककर घरेलू बाजार में रसोई गैस की आपूर्ति को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया जाए और पेट्रोलियम मंत्रालय को घरेलू उपभोग के लिए पर्याप्त रसोई गैस उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए जाएं।
शादाब, मधुकांत
वार्ता
More News

मुर्मू बुधवार को नागपुर में एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

14 Apr 2026 | 11:23 PM

नागपुर, 14 अप्रैल (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु15 अप्रैल को महाराष्ट्र के नागपुर में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के दूसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, संस्थान ने स्थापना के बाद से स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।
Murmu will be the chief guest at the ceremony, official sources said.

see more..

रायगढ़ किले में सुरक्षा की बड़ी चूक, निगरानी कैमरे बंद पाये गये

14 Apr 2026 | 10:34 PM

रायगढ़, 14 अप्रैल (वार्ता) मराठा साम्राज्य की ऐतिहासिक राजधानी रायगढ़ किले में सुरक्षा व्यवस्था की एक गंभीर चूक सामने आई है, जहां वर्तमान में सभी 59 निगरानी कैमरे (सीसीटीवी) बंद हैं। इससे सुरक्षा और निगरानी को लेकर बड़ी चिंताएं पैदा हो गयी हैं।.

see more..

‘धुरंधर’ सीरीज की दोनों फिल्मों ने मिलकर 3000 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार किया

14 Apr 2026 | 7:59 PM

मुंबई, 14 अप्रैल (वार्ता) जियो स्टूडियोज की दोनों फिल्मों, धुरंधर और 'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर मिलकर 3000 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। .

see more..

महाराष्ट्र में राज्यपाल ने 'अग्नि सेवा सप्ताह' का उद्घाटन किया

14 Apr 2026 | 6:33 PM

मुंबई, 14 अप्रैल (वार्ता) महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने मंगलवार को मुंबई के 'लोक भवन' में 'राष्ट्रीय अग्नि सेवा दिवस' के अवसर पर 'अग्नि सेवा सप्ताह' का उद्घाटन किया।.

see more..

अकोला भारत में सबसे गर्म स्थान, विदर्भ में भीषण गर्मी की लहर जारी

14 Apr 2026 | 6:04 PM

नागपुर, 14 अप्रैल (वार्ता) मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र में विदर्भ क्षेत्र में भीषण लू चलने के कारण अकोला भारत का सबसे गर्म शहर बन गया है, जहां अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है ।इसके साथ ही यह वैश्विक पर दूसरा सबसे गर्म शहर भी है।.

see more..