Wednesday, Apr 15 2026 | Time 09:03 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


विपक्ष को हल्के में न लें विधायक और मंत्री, सदन में अनुपस्थित रहने से करें गुरेज: चव्हाण

मुंबई, 12 मार्च (वार्ता) महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने सुबह के सत्र के बाद विधानसभा की कार्यवाही से नदारद रहने पर पार्टी के मंत्रियों और विधायकों की खिंचाई की है।
श्री चव्हाण ने उन्हें चेतावनी दी है कि वे विपक्ष को हल्के में न लें। उन्होंने मंत्रियों और विधायकों को सदन में मौजूद रहकर अनुशासन बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने गुरुवार को कहा कि अगर मंत्री और विधायक कार्यवाही के दौरान अनुपस्थित रहते हैं तो उन्हें लिखित में सफाई देनी होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा न करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है।
गौरतलब है कि भाजपा के कई मंत्री और विधायक अपराह्न के सत्र के दौरान सदन अनुपस्थित पाए गए। इसके बाद, श्री चव्हाण ने पार्टी के विधायकों और मंत्रियों की एक बैठक बुलाई, जहाँ उन्होंने विधानसभा की कार्यवाही में उनकी उपस्थिति और भागीदारी की समीक्षा की।
श्री चव्हाण ने कहा कि सभी मंत्रियों और विधायकों को सत्र की शुरुआत से अंत तक सदन में मौजूद रहना होगा। अगर उन्हें किसी ज़रूरी बैठक या किसी अन्य ज़रूरी कारण से अनुपस्थित रहना पड़ता है, तो उन्हें पहले से लिखित में सूचना देनी होगी। उन्होंने कहा कि मंत्रियों के विरूद्ध संसदीय कार्य मंत्री चंद्रकांत पाटिल कार्रवाई कर सकते हैं, जबकि विधायकों पर पार्टी का प्रदेश नेतृत्व अनुशासनात्मक कार्रवाई कर सकता है।
विधायकों के प्रदर्शन पर नज़र रखने के लिए, पाँच विधायकों का एक समूह बनाया गया है। हर समूह में एक विधायक बाकी चार सदस्यों के सह-भागिता की जांच करने और राज्य नेतृत्व रिपोर्ट देने के लिए ज़िम्मेदार होगा।
श्री चव्हाण ने सभी मंत्रियों और विधायकों से विधानसभा की कार्यवाही को गंभीरता से लेने और विधायी काम में सक्रिय रूप हिस्सा लेने की अपील की।
संतोष, मधुकांत
वार्ता
More News

मुर्मू बुधवार को नागपुर में एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

14 Apr 2026 | 11:23 PM

नागपुर, 14 अप्रैल (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु15 अप्रैल को महाराष्ट्र के नागपुर में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के दूसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, संस्थान ने स्थापना के बाद से स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।
Murmu will be the chief guest at the ceremony, official sources said.

see more..

रायगढ़ किले में सुरक्षा की बड़ी चूक, निगरानी कैमरे बंद पाये गये

14 Apr 2026 | 10:34 PM

रायगढ़, 14 अप्रैल (वार्ता) मराठा साम्राज्य की ऐतिहासिक राजधानी रायगढ़ किले में सुरक्षा व्यवस्था की एक गंभीर चूक सामने आई है, जहां वर्तमान में सभी 59 निगरानी कैमरे (सीसीटीवी) बंद हैं। इससे सुरक्षा और निगरानी को लेकर बड़ी चिंताएं पैदा हो गयी हैं।.

see more..

‘धुरंधर’ सीरीज की दोनों फिल्मों ने मिलकर 3000 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार किया

14 Apr 2026 | 7:59 PM

मुंबई, 14 अप्रैल (वार्ता) जियो स्टूडियोज की दोनों फिल्मों, धुरंधर और 'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर मिलकर 3000 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। .

see more..

महाराष्ट्र में राज्यपाल ने 'अग्नि सेवा सप्ताह' का उद्घाटन किया

14 Apr 2026 | 6:33 PM

मुंबई, 14 अप्रैल (वार्ता) महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने मंगलवार को मुंबई के 'लोक भवन' में 'राष्ट्रीय अग्नि सेवा दिवस' के अवसर पर 'अग्नि सेवा सप्ताह' का उद्घाटन किया।.

see more..

अकोला भारत में सबसे गर्म स्थान, विदर्भ में भीषण गर्मी की लहर जारी

14 Apr 2026 | 6:04 PM

नागपुर, 14 अप्रैल (वार्ता) मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र में विदर्भ क्षेत्र में भीषण लू चलने के कारण अकोला भारत का सबसे गर्म शहर बन गया है, जहां अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है ।इसके साथ ही यह वैश्विक पर दूसरा सबसे गर्म शहर भी है।.

see more..