Tuesday, Apr 14 2026 | Time 12:11 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


ज़ी सिनेमा पर 14 मार्च को होगा ‘बागी 4’ का टेलीविज़न प्रीमियर

मुंबई, 13 मार्च (वार्ता) बॉलीवुड फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला निर्मित फिल्म बागी 4 का प्रीमियर ज़ी सिनेमा पर 14 मार्च, रात 8 बजे होगा। ए. हर्षा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त आमने-सामने नजर आते हैं। उनके साथ सोनम बाजवा और हरनाज़ संधू भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी। वहीं, श्रेयस तलपड़े, सौरभ सचदेवा और उपेंद्र लिमये जैसे असरदार कलाकारों की मौजूदगी कहानी को और भी धार देने का काम करती है।
ए. हर्षा ने कहा, “बागी 4 में जबरदस्त एक्शन और बेहद रॉ मोमेंट्स शामिल हैं। इसके केंद्र में एक ऐसे आदमी की कहानी है, जिसे हालात उसकी हद तक धकेल देते हैं। यह दर्द, रिश्तों और उन फैसलों की कहानी है, जो हम तब लेते हैं, जब हमारी सबसे कीमती चीज दाँव पर लगी होती है। फिल्म का एक्शन बहुत असरदार है, लेकिन उसकी जड़ में एहसास है और मुझे भरोसा है कि दर्शक इससे गहराई से जुड़ेंगे।”
बागी 4 को साजिद नाडियाडवाला के बैनर- नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित किया गया है।फिल्म की कहानी के केंद्र में रणवीर प्रताप सिंह उर्फ रॉनी और ओलिविया की दिलकश प्रेम कहानी है। रॉनी एक बहादुर नेवी ऑफिसर है। जब बेरहम विलेन चाको से ओलिविया की जान खतरे में पड़ जाती है, तब रॉनी अपने प्यार की हिफाज़त के लिए आगे आता है। इसके बाद शुरू होता है एक ऐसा सफर, जिसमें जोरदार एक्शन, जबर्दस्त टकराव और दिल को छू लेने वाले पल लगातार सामने आते हैं, जहाँ रॉनी हर मुश्किल से भिड़ते हुए उस लड़की को सुरक्षित रखने की लड़ाई लड़ता है, जिसे वह सबसे ज्यादा चाहता है।
प्रेम
वार्ता
More News

“एसीपी विक्रांत” में अभिनेता विनय आनंद की दमदार वापसी

14 Apr 2026 | 10:17 AM

मुंबई,14 अप्रैल (वार्ता)भोजपुरी सिनेमा के चर्चित अभिनेता विनय आनंद ने लंबे अंतराल के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शानदार वापसी करते हुए एकता कपूर और शोभा कपूर की वेब सीरीज़ “एसीपी विक्रांत” में अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। इस सीरीज़ में उनके दमदार अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों से भरपूर सराहना मिल रही है।.

see more..

कल्याण-अहिल्यानगर हाईवे पर पिकअप और सीमेंट मिक्सर की टक्कर में ग्यारह लोगों की मौत

13 Apr 2026 | 11:48 PM

अहिल्यानगर, 13 अप्रैल (वार्ता) महाराष्ट्र के कल्याण-अहिल्यानगर हाईवे पर सोमवार को एक पिकअप और सीमेंट मिक्सर ट्रक के बीच हुयी आमने-सामने की टक्कर में ग्यारह लोगों की मौत हो गयी। .

see more..
हजारों नम आंखों ने आशा भोसले को दी अंतिम विदाई, अंतिम संस्कार में उमड़ी भारी भीड़

हजारों नम आंखों ने आशा भोसले को दी अंतिम विदाई, अंतिम संस्कार में उमड़ी भारी भीड़

13 Apr 2026 | 7:44 PM

मुंबई, 13 अप्रैल (वार्ता) भारतीय सिनेमा संगीत की सबसे प्रतिष्ठित आवाजों में शुमार मशहूर गायिका आशा भोंसले को सोमवार को मुंबई के शिवाजी पार्क श्मशान घाट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनका अंतिम संस्कार शाम चार बजे किया गया और महाराष्ट्र समेत देश के विभिन्न हिस्सों में उनके प्रशंसकों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी। अंतिम संस्कार प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों और फिल्म उद्योग के सदस्यों की उपस्थिति में किया गया।

see more..

गढ़चिरोली में घरेलू विवाद से नाराज व्यक्ति ने पिता की हत्या की

13 Apr 2026 | 7:08 PM

गढ़चिरोली, 13 अप्रैल (वार्ता) महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले के आर्मोरी तालुका में एक चौंकाने वाली घटना हुई है जहां एक 25 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी गर्भवती पत्नी को काम करने के लिए कहने पर हुए घरेलू विवाद के बाद कथित रूप से अपने पिता की हत्या कर दी।.

see more..

महाराष्ट्र कैबिनेट ने नौकरियों के दायरे बढ़ाने और हेल्थकेयर प्रस्ताव को मंजूरी दी

13 Apr 2026 | 5:57 PM

मुंबई, 13 अप्रैल (वार्ता) महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को 'विकसित महाराष्ट्र 2047' विजन के अनुरूप कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी देते हुए नौकरियों के दायरे को बढ़ाने और 3,700 करोड़ रुपये के स्वास्थ्य देखभाल प्रस्ताव को मंजूरी दी । .

see more..