Wednesday, Apr 15 2026 | Time 09:01 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


एण्डटीवी के शो ‘घरवाली पेड़वाली’ में ग्लैमरस देसी लुक्स से दर्शकों को आकर्षित कर रही हैं प्रियंवदा कांत

मुंबई, 13 मार्च (वार्ता)एण्डटीवी के सुपरनैचुरल हॉरर-कॉमेडी शो ‘घरवाली पेड़वाली’ में लतिका की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री प्रियंवदा कांत इन दिनों अपने आकर्षक देसी अंदाज़ से दर्शकों का खूब ध्यान खींच रही हैं। शो की मौजूदा कहानी जैसे-जैसे और रोमांचक होती जा रही है, वैसे-वैसे लतिका अलग-अलग ग्लैमरस पारंपरिक लुक्स में नजर आ रही हैं, जो उनके किरदार की रहस्यमयी और शालीन छवि को खूबसूरती से उभारते हैं।
अपने ऑन-स्क्रीन स्टाइल के बारे में बात करते हुए, प्रियंवदा कांत ने कहा, “मौजूदा ट्रैक में मेरा किरदार कई खूबसूरत देसी परिधानों में नजर आ रहा है, खासकर रंग-बिरंगे घाघरा-चोली में, जो लतिका के ग्लैमरस अंदाज़ को और निखारते हैं। हर कॉस्ट्यूम बहुत सोच-समझकर तैयार किया गया है, जिनमें गहरे रंग, बारीक कढ़ाई और लहराते हुए सिल्हूट हैं, जो स्क्रीन पर बेहद शानदार दिखते हैं और दृश्यों में अलग तरह का विजुअल ड्रामा जोड़ते हैं। घाघरे अक्सर लेयर्ड और घेरदार होते हैं, जिससे जब मैं चलती या किसी सीन में मूव करती हूँ, तो उनका प्रभाव और भी आकर्षक लगता है।”
प्रियंवदा कांत ने कहा, “शो की शुरुआत से ही लतिका ज्यादातर एक ही लाल दुल्हन वाले परिधान में नजर आती थी, जो एक भूतनी दुल्हन के रूप में उसके किरदार की पहचान बन गया था। वह लुक अपने आप में बहुत खास है, लेकिन लंबे समय तक वही लाल ड्रेस पहनने के बाद अब अलग-अलग कॉस्ट्यूम्स के साथ प्रयोग करना ताज़गी भरा और रोमांचक लग रहा है। चूँकि, लतिका एक भूत है, लेकिन साथ ही बहुत अभिव्यक्तिपूर्ण और स्टाइलिश किरदार भी है, इसलिए उसके कॉस्ट्यूम्स उसके व्यक्तित्व में खूबसूरती, शालीनता और रहस्य का अनोखा मेल बनाते हैं। यही वजह है कि वह स्क्रीन पर आकर्षक होने के साथ-साथ थोड़ी अलौकिक भी नजर आती है।”
प्रियंवदा कांत ने अपने लुक के अन्य पहलुओं के बारे में बताते हुए कहा, “ज्वेलरी भी इस पूरे लुक का अहम् हिस्सा है। मैं झुमके, लेयर्ड नेकलेस, चूड़ियाँ और कभी-कभी माँग टीका जैसे पारंपरिक आभूषण पहनती हूँ, जो पूरे लुक को पूरा करते हैं। हमारी स्टाइलिंग टीम ने हर लुक को भव्य और आकर्षक बनाने में शानदार काम किया है, साथ ही यह भी सुनिश्चित किया है कि वह शो की सुपरनैचुरल थीम के अनुरूप ही लगे। मेकअप में आमतौर पर गहरे काजल वाली आँखें, सुस्पष्ट भौंहें और गहरे रंग की लिपस्टिक शामिल होती है, जो लतिका को थोड़ा रहस्यमयी लेकिन बेहद खूबसूरत रूप देती है। इसके अलावा किरदार के लिए मैं लंबा विग भी पहनती हूँ, जो कई दृश्यों में लुक में और नाटकीयता जोड़ देता है।”
शो ‘घरवाली पेड़वाली’ में हर सोमवार से शुक्रवार रात 9:00 बजे और 10:00 बजे, सिर्फ एण्डटीवी पर प्रसारित होता है।सभी एपिसोड्स कभी-भी हिंदी ज़ी5 पर स्ट्रीम किए जा सकते हैं।
प्रेम
वार्ता
More News

मुर्मू बुधवार को नागपुर में एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

14 Apr 2026 | 11:23 PM

नागपुर, 14 अप्रैल (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु15 अप्रैल को महाराष्ट्र के नागपुर में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के दूसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, संस्थान ने स्थापना के बाद से स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।
Murmu will be the chief guest at the ceremony, official sources said.

see more..

रायगढ़ किले में सुरक्षा की बड़ी चूक, निगरानी कैमरे बंद पाये गये

14 Apr 2026 | 10:34 PM

रायगढ़, 14 अप्रैल (वार्ता) मराठा साम्राज्य की ऐतिहासिक राजधानी रायगढ़ किले में सुरक्षा व्यवस्था की एक गंभीर चूक सामने आई है, जहां वर्तमान में सभी 59 निगरानी कैमरे (सीसीटीवी) बंद हैं। इससे सुरक्षा और निगरानी को लेकर बड़ी चिंताएं पैदा हो गयी हैं।.

see more..

‘धुरंधर’ सीरीज की दोनों फिल्मों ने मिलकर 3000 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार किया

14 Apr 2026 | 7:59 PM

मुंबई, 14 अप्रैल (वार्ता) जियो स्टूडियोज की दोनों फिल्मों, धुरंधर और 'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर मिलकर 3000 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। .

see more..

महाराष्ट्र में राज्यपाल ने 'अग्नि सेवा सप्ताह' का उद्घाटन किया

14 Apr 2026 | 6:33 PM

मुंबई, 14 अप्रैल (वार्ता) महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने मंगलवार को मुंबई के 'लोक भवन' में 'राष्ट्रीय अग्नि सेवा दिवस' के अवसर पर 'अग्नि सेवा सप्ताह' का उद्घाटन किया।.

see more..

अकोला भारत में सबसे गर्म स्थान, विदर्भ में भीषण गर्मी की लहर जारी

14 Apr 2026 | 6:04 PM

नागपुर, 14 अप्रैल (वार्ता) मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र में विदर्भ क्षेत्र में भीषण लू चलने के कारण अकोला भारत का सबसे गर्म शहर बन गया है, जहां अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है ।इसके साथ ही यह वैश्विक पर दूसरा सबसे गर्म शहर भी है।.

see more..