Tuesday, Apr 14 2026 | Time 12:37 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


‘कप्तान’ में पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आयेंगे साकिब सलीम

मुंबई, 13 मार्च (वार्ता) अभिनेता साकिब सलीम अपने अगले ओटीटी सीरीज़ ‘कप्तान’ में पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आयेंगे।
अमेजन एमएक्स प्लेयर ने अपनी ओरिजिनल सीरीज़ ‘कप्तान’ का पहला पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें मुख्य भूमिका में साकिब सलीम नजर आ रहे हैं। सीरीज़ में साकिब समरदीप सिंह नाम के एक समर्पित पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं, जो बदले की आग और एक ईमानदार अफसर होने की जिम्मेदारी के बीच खुद को फंसा हुआ पाता है।इस पोस्टर में साकिब पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे हैं, जो इशारा करता है कि यह कहानी एक्शन से भरपूर होने वाली है। दर्शकों ने अब तक साकिब को पुलिस अधिकारी के रूप में नहीं देखा है, लेकिन यह पोस्टर साफ दिखाता है कि वह इस किरदार के जरिए अपने अभिनय के नए आयाम पेश करने के लिए तैयार हैं।
‘कप्तान’ में साकिब सलीम के साथ कविता कौशिक, सिद्धार्थ निगम, वरुण बडोला, अनुष्का कौशिक, पूजा गोर और विक्रम कोचर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
प्रेम
वार्ता
More News

“एसीपी विक्रांत” में अभिनेता विनय आनंद की दमदार वापसी

14 Apr 2026 | 10:17 AM

मुंबई,14 अप्रैल (वार्ता)भोजपुरी सिनेमा के चर्चित अभिनेता विनय आनंद ने लंबे अंतराल के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शानदार वापसी करते हुए एकता कपूर और शोभा कपूर की वेब सीरीज़ “एसीपी विक्रांत” में अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। इस सीरीज़ में उनके दमदार अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों से भरपूर सराहना मिल रही है।.

see more..

कल्याण-अहिल्यानगर हाईवे पर पिकअप और सीमेंट मिक्सर की टक्कर में ग्यारह लोगों की मौत

13 Apr 2026 | 11:48 PM

अहिल्यानगर, 13 अप्रैल (वार्ता) महाराष्ट्र के कल्याण-अहिल्यानगर हाईवे पर सोमवार को एक पिकअप और सीमेंट मिक्सर ट्रक के बीच हुयी आमने-सामने की टक्कर में ग्यारह लोगों की मौत हो गयी। .

see more..
हजारों नम आंखों ने आशा भोसले को दी अंतिम विदाई, अंतिम संस्कार में उमड़ी भारी भीड़

हजारों नम आंखों ने आशा भोसले को दी अंतिम विदाई, अंतिम संस्कार में उमड़ी भारी भीड़

13 Apr 2026 | 7:44 PM

मुंबई, 13 अप्रैल (वार्ता) भारतीय सिनेमा संगीत की सबसे प्रतिष्ठित आवाजों में शुमार मशहूर गायिका आशा भोंसले को सोमवार को मुंबई के शिवाजी पार्क श्मशान घाट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनका अंतिम संस्कार शाम चार बजे किया गया और महाराष्ट्र समेत देश के विभिन्न हिस्सों में उनके प्रशंसकों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी। अंतिम संस्कार प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों और फिल्म उद्योग के सदस्यों की उपस्थिति में किया गया।

see more..

गढ़चिरोली में घरेलू विवाद से नाराज व्यक्ति ने पिता की हत्या की

13 Apr 2026 | 7:08 PM

गढ़चिरोली, 13 अप्रैल (वार्ता) महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले के आर्मोरी तालुका में एक चौंकाने वाली घटना हुई है जहां एक 25 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी गर्भवती पत्नी को काम करने के लिए कहने पर हुए घरेलू विवाद के बाद कथित रूप से अपने पिता की हत्या कर दी।.

see more..

महाराष्ट्र कैबिनेट ने नौकरियों के दायरे बढ़ाने और हेल्थकेयर प्रस्ताव को मंजूरी दी

13 Apr 2026 | 5:57 PM

मुंबई, 13 अप्रैल (वार्ता) महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को 'विकसित महाराष्ट्र 2047' विजन के अनुरूप कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी देते हुए नौकरियों के दायरे को बढ़ाने और 3,700 करोड़ रुपये के स्वास्थ्य देखभाल प्रस्ताव को मंजूरी दी । .

see more..