Sunday, May 10 2026 | Time 01:09 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


‘राजा शिवाजी’ का फर्स्ट लुक टीज़र बिग बॉस मराठी के साथ नेशनल टेलीविज़न पर होगा प्रीमियर

मुंबई, 05 अप्रैल (वार्ता) सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने और डिजिटल लॉन्च के बाद, छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित आगामी भव्य फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का टीज़र अब देशभर के दर्शकों के लिए आज रात नेशनल टेलीविज़न पर साझा किया जाएगा।
यह टीज़र पहली बार ‘बिग बॉस मराठी’ के दौरान प्रसारित होगा, जिसे रितेश विलासराव देशमुख होस्ट कर रहे हैं, जिससे यह पहले से ही लोकप्रिय टाइम स्लॉट और भी खास बन जाएगा।टीज़र की पहली झलक रात आठ बजे कलर्स मराठी पर दिखाई जाएगी, साथ ही जियोहॉटस्टार पर इसका एक साथ स्ट्रीमिंग भी होगा, जिससे हर जगह के दर्शक इस खास पल का हिस्सा बन सकेंगे।
‘राजा शिवाजी’ छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन को एक जीवंत विरासत के रूप में प्रस्तुत करती है। इस फिल्म का निर्देशन रितेश देशमुख ने किया है, जो इसमें मुख्य भूमिका भी निभा रहे हैं।महाराष्ट्र के विभिन्न स्थानों पर शूट की गई इस फिल्म में एक मजबूत स्टारकास्ट है, और यह उनके जीवन के महत्वपूर्ण पड़ावों के साथ-साथ उनके विचारों और आदर्शों पर भी केंद्रित है।कई लोगों के लिए यह टीज़र उस कहानी की पहली झलक है, जिसे वे बचपन से सुनते आए हैं और जो आज भी उतनी ही प्रासंगिक है।
रितेश देशमुख के नेतृत्व में इस फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, बोमन ईरानी, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते और जेनेलिया देशमुख जैसे कलाकार शामिल हैं।जियो स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत और ज्योति देशपांडे एवं जेनेलिया देशमुख द्वारा मुंबई फिल्म कंपनी के बैनर तले निर्मित ‘राजा शिवाजी’ एक मई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में मराठी, हिंदी और तेलुगु भाषाओं में रिलीज़ होगी।
प्रेम
वार्ता
More News

ठाणे के डोंबिवली दो पुत्रियों के यौन शोषण के आरोप में पिता गिरफ्तार

09 May 2026 | 10:41 PM

ठाणे, 09 मई (वार्ता) महाराष्ट्र में ठाणे जिले की मानपाड़ा पुलिस ने एक पिता को अपनी दो पुत्रियों का कथित तौर पर यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।.

see more..

महाराष्ट्र में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 11 लोगों की मौत

09 May 2026 | 10:32 PM

पुणे, 09 मई (वार्ता) महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में पिछले 24 घंटों में हुई पांच सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम 11 लोगों की जान चली गयीं।.

see more..

संजय राउत ने शुभेन्दु अधिकारी को बंगाल का मुख्यमंत्री बनाने के कदम की आलोचना की

09 May 2026 | 9:02 PM

मुंबई, 09 मई (वार्ता) शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद और प्रवक्ता संजय राउत ने श्री शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री बनाने के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कदम की तीखी आलोचना की।.

see more..

शरद पवार रयात शिक्षण संस्था, सतारा के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

09 May 2026 | 8:31 PM

कोल्हापुर, 09 मई (वार्ता) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) प्रमुख शरद पवार को एक बार फिर तीन साल के कार्यकाल के लिए रयात शिक्षण संस्था, सतारा का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।.

see more..

19वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ) में प्रतिभागियों की पंजीकरण प्रक्रिया की शुरूआत

09 May 2026 | 7:39 PM

मुंबई, 09 मई (वार्ता)दक्षिण एशिया का सबसे पुराना वृत्तचित्र, लघु कथा और एनिमेशन फिल्म महोत्सव, एमआईएफएफ, 15 से 21 जून, 2026 तक मुंबई में आयोजित किया जाएगा मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ) के 19वें आयोजन के लिए प्रतिभागी पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने की घोषणा कर दी गई है। यह महोत्सव 15 से 21 जून, 2026 तक मुंबई, महाराष्ट्र के पेडर रोड स्थित एनएफडीसी परिसर में आयोजित किया जाएगा। दक्षिण एशिया के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित गैर-फीचर फिल्मों को समर्पित महोत्सवों में से एक के रूप में मान्यता प्राप्त एमआईएफएफ, दुनिया भर के फिल्म निर्माताओं, कलाकारों, मीडिया पेशेवरों और सिनेमा प्रेमियों को .

see more..