Tuesday, May 12 2026 | Time 09:42 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


'मायसा' के मेकर्स ने रश्मिका मंदाना के जन्मदिन पर रिलीज़ किया उनका जबरदस्त लुक

मुंबई, 05 अप्रैल (वार्ता) फिल्म 'मायसा' के मेकर्स ने रश्मिका मंदाना के जन्मदिन पर उनका जबरदस्त लुक रिलीज किया है।
पैन-इंडिया सेंसेशन रश्मिका मंदाना स्टारर 'मायसा' 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। अपनी वर्सटैलिटी और शानदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जानी जाने वाली रश्मिका ने अपनी परफॉरमेंस से हमेशा दर्शकों को सरप्राइज किया है, और 'मायसा' भी कुछ अलग नहीं लग रही है।आज उनके जन्मदिन के मौके पर, मेकर्स ने एक कमाल का नया पोस्टर रिलीज किया है जिसमें टैलेंटेड स्टार पहले कभी न देखे गए अवतार में नजर आ रही हैं। यह मोनोक्रोम पोस्टर उनके इंटेंस लुक को कैप्चर करता है, जहाँ उनके चेहरे पर धूल और खून लगा है, जो उनकी रॉ पावर और इमोशन्स को साफ दिखाता है। यह दिलचस्प पोस्टर एक ऐसे किरदार की ओर इशारा करता है जो बोल्ड और रफ है, जिसने फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट को तुरंत बढ़ा दिया है।पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, “उसने अपनी चमक से राज किया... अपनी ग्रेस से दिल जीते...अब वो आ रही है अपनी बेमिसाल रफ़्तार और गुस्से के साथ।टीम #मायसाकी तरफ से हमेशा की तरह स्टनिंग रश्मिका को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएँ ।तैयार हो जाइए उनकी अब तक की सबसे धमाकेदार परफॉरमेंस के लिए। 2026 में सिनेमाघरों में।”
अनफॉर्मुला फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस और रवींद्र पुल्ले के डायरेक्शन में बनी 'मायसा' आदिवासी इलाकों पर आधारित एक इमोशनल एक्शन थ्रिलर है, जो दमदार विजुअल्स, एक दिलचस्प कहानी और रश्मिका की यादगार परफॉरमेंस का वादा करती है।
प्रेम
वार्ता
More News

सोलापुर से 423 नाबालिग लड़कियों के लापता होने पर शिव सेना (यूबीटी) ने जतायी चिंता

11 May 2026 | 9:54 PM

मुंबई, 11 मई (वार्ता) शिव सेना (यूबीटी) ने सोमवार को महाराष्ट्र के सोलापुर से 423 नाबालिग लड़कियों के लापता होने की घटना पर महिला और बाल सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जतायी और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहने के लिए सत्तारूढ़ महायुति सरकार को जिम्मेदार ठहराया।.

see more..

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने सीआईआई सम्मेलन में ट्रिलियन-डॉलर इकॉनामी का रोडमैप बताया

11 May 2026 | 7:33 PM

मुंबई, 11 मई (वार्ता) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य को एक ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था में बदलने की सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए इस बात पर बल दिया है कि इस तेज विकास का लाभ सीधे आम नागरिकों को मिलेगा।.

see more..

महाराष्ट्र के विकास की रीढ़ है कोंकण: सुनेत्रा पवार

11 May 2026 | 6:30 PM

कोल्हापुर/रायगढ़, 11 मई (वार्ता) महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एपी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनेत्रा पवार ने सोमवार को कहा कि कोंकण क्षेत्र, जो वास्तव में देवताओं की भूमि है, स्थानीय लोगों की अपार मेहनत के कारण महाराष्ट्र के विकास की रीढ़ है।.

see more..

डॉ. अनिल कुमार गायकवाड़ आईआरएफ इंडिया चैप्टर के अध्यक्ष चुने गए

11 May 2026 | 6:14 PM

मुंबई, 11 मई (वार्ता) महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डॉ. अनिलकुमार गायकवाड़ अंतरराष्ट्रीय सड़क संघ (आईआरएफ) के इंडिया चैप्टर के अध्यक्ष चुने गए हैं।.

see more..

एनएमएमसी ने नवी मुंबई के वाशी में शुरू किया महाराष्ट्र का सबसे बड़ा मुफ़्त डायलिसिस केंद्र

11 May 2026 | 5:58 PM

मुंबई, 11 मई (वार्ता) नवी मुंबई नगर निगम (एनएमएमसी) ने महाराष्ट्र का सबसे बड़ा सिंगल-रूफ डायलिसिस सेंटर शुरू कर दिया है। यह 50 बिस्तरों वाला सेंटर, सैटेलाइट शहर नवी मुंबई के वाशी सेक्टर 14 में स्थित विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र में बनाया गया है।.

see more..