Monday, May 18 2026 | Time 09:21 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


'मायसा' के मेकर्स ने रश्मिका मंदाना के जन्मदिन पर रिलीज़ किया उनका जबरदस्त लुक

मुंबई, 05 अप्रैल (वार्ता) फिल्म 'मायसा' के मेकर्स ने रश्मिका मंदाना के जन्मदिन पर उनका जबरदस्त लुक रिलीज किया है।
पैन-इंडिया सेंसेशन रश्मिका मंदाना स्टारर 'मायसा' 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। अपनी वर्सटैलिटी और शानदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जानी जाने वाली रश्मिका ने अपनी परफॉरमेंस से हमेशा दर्शकों को सरप्राइज किया है, और 'मायसा' भी कुछ अलग नहीं लग रही है।आज उनके जन्मदिन के मौके पर, मेकर्स ने एक कमाल का नया पोस्टर रिलीज किया है जिसमें टैलेंटेड स्टार पहले कभी न देखे गए अवतार में नजर आ रही हैं। यह मोनोक्रोम पोस्टर उनके इंटेंस लुक को कैप्चर करता है, जहाँ उनके चेहरे पर धूल और खून लगा है, जो उनकी रॉ पावर और इमोशन्स को साफ दिखाता है। यह दिलचस्प पोस्टर एक ऐसे किरदार की ओर इशारा करता है जो बोल्ड और रफ है, जिसने फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट को तुरंत बढ़ा दिया है। पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, “उसने अपनी चमक से राज किया... अपनी ग्रेस से दिल जीते...
अब वो आ रही है अपनी बेमिसाल रफ़्तार और गुस्से के साथ टीम #मायसाकी तरफ से हमेशा की तरह स्टनिंग रश्मिका को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएँ ।तैयार हो जाइए उनकी अब तक की सबसे धमाकेदार परफॉरमेंस के लिए। 2026 में सिनेमाघरों में।”
अनफॉर्मुला फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस और रवींद्र पुल्ले के डायरेक्शन में बनी 'मायसा' आदिवासी इलाकों पर आधारित एक इमोशनल एक्शन थ्रिलर है, जो दमदार विजुअल्स, एक दिलचस्प कहानी और रश्मिका की यादगार परफॉरमेंस का वादा करती है।
प्रेम
वार्ता
More News

नीट पेपर लीक मामला: शिवसेना (उद्धव ठाकरे) ने केंद्र को घेरा, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

17 May 2026 | 11:31 PM

मुंबई, 17 मई (वार्ता) शिवसेना (उद्धव ठाकरे) ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक घोटाले को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है और आरोप लगाया है कि तीन छात्रों की आत्महत्या एक "भ्रष्ट व्यवस्था" का परिणाम है।.

see more..

किरीट सोमैया ने मुंबई में खुले में कुर्बानी पर रोक के लिए बीएमसी आयुक्त को लिखा पत्र

17 May 2026 | 11:25 PM

मुंबई, 17 मई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता किरीट सोमैया ने रविवार को बकरीद (ईद-उल-अजहा) के दौरान खुले में पशु बलि की प्रथा पर आपत्ति जताई है और मुंबई में नियमों के उल्लंघन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।.

see more..

जंजीर के लिए प्रकाश मेहरा ने मात्र एक रुपये में अमिताभ को किया था साइन

17 May 2026 | 10:30 PM

पुण्यतिथि 17 मई के अवसर पर मुंबई, 17 मई (वार्ता) मशहूर फिल्मकार प्रकाश मेहरा ने सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को फिल्म जंजीर के लिए मात्र एक रुपये में साइन किया था।.

see more..

पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ने रेलवे ऑफिसर्स क्लब, सोनपुर में सम्मेलन कक्ष निर्माण कार्य का शुभारंभ

17 May 2026 | 8:42 PM

हाजीपुर, 17 मई (वार्ता) पूर्व मध्य रेलवे के प्रशासनिक एवं संस्थागत अधोसंरचना को और अधिक सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने रविवार को रेलवे ऑफिसर्स क्लब, सोनपुर में नवनिर्मित होने वाले सम्मेलन एवं बैठक कक्ष के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया।.

see more..

महाराष्ट्र में राकांपा नेता प्रदीप देशमुख ने मतभेद की अफवाहों को किया खारिज

17 May 2026 | 7:05 PM

बारामती, 17 मई (वार्ता) महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में आंतरिक कलह एवं संभावित विभाजन की बढ़ती अटकलों के बीच, पुणे शहर के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप देशमुख ने रविवार को इन दावों का दृढ़ता से खंडन किया और कहा कि जब जोड़ों को बदला जाता है तो कुछ मतभेद स्वाभाविक होते हैं। उन्होंने कहा कि समय अंततः सभी चिंताओं का समाधान करेगा।.

see more..