Monday, May 18 2026 | Time 08:34 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


नागपुर में एक व्यवसायी की हत्या के आरोपी तीन छात्र गिरफ्तार

नागपुर, 05 अप्रैल (वार्ता) महाराष्ट्र के नागपुर में इंजीनियरिंग के तीन छात्रों को एक व्यवसायी की कथित तौर पर हत्या करने और उनकी कार लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान आर्यन नरेश शेंडे (22), रिशांक तरेश कांबले (20) और अनुज रमेश वाघमारे (19) के रूप में हुई है। ये तीनों केडीके कॉलेज में इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। मृतक की पहचान वाडी निवासी सुचित उपासराव भोजपुरे (44) के रूप में हुई है, जो स्पेयर पार्ट्स का कारोबार करते थे।
पुलिस के अनुसार, यह घटना गुरुवार को उस समय हुई जब तीनों छात्र अपनी परीक्षा देकर निकले थे। मोपेड पर सवार इन छात्रों ने वर्धमान नगर पुल पर श्री भोजपुरे को उनकी कार में अकेले और नशे की हालत में बैठे देखा। आरोपी मदद के बहाने उनके पास पहुंचे। श्री भोजपुरे ने उन्हें कहीं दूर छोड़ने के लिए कहा, जिस पर छात्र तैयार हो गए।
कार लूटने के लालच में तीनों ने पत्थर से वार कर श्री भोजपुरे की बेरहमी से हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने के लिए उन्होंने शव के कपड़े हटाकर उसे झाड़ियों में फेंक दिया और कार एवं दो मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए।
अपराध शाखा की टीम ने तत्परता दिखाते हुए संदिग्ध वाहन का सुराग लगाया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
भारत, मधुकांत
वार्ता
More News

नीट पेपर लीक मामला: शिवसेना (उद्धव ठाकरे) ने केंद्र को घेरा, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

17 May 2026 | 11:31 PM

मुंबई, 17 मई (वार्ता) शिवसेना (उद्धव ठाकरे) ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक घोटाले को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है और आरोप लगाया है कि तीन छात्रों की आत्महत्या एक "भ्रष्ट व्यवस्था" का परिणाम है।.

see more..

किरीट सोमैया ने मुंबई में खुले में कुर्बानी पर रोक के लिए बीएमसी आयुक्त को लिखा पत्र

17 May 2026 | 11:25 PM

मुंबई, 17 मई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता किरीट सोमैया ने रविवार को बकरीद (ईद-उल-अजहा) के दौरान खुले में पशु बलि की प्रथा पर आपत्ति जताई है और मुंबई में नियमों के उल्लंघन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।.

see more..

जंजीर के लिए प्रकाश मेहरा ने मात्र एक रुपये में अमिताभ को किया था साइन

17 May 2026 | 10:30 PM

पुण्यतिथि 17 मई के अवसर पर मुंबई, 17 मई (वार्ता) मशहूर फिल्मकार प्रकाश मेहरा ने सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को फिल्म जंजीर के लिए मात्र एक रुपये में साइन किया था।.

see more..

पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ने रेलवे ऑफिसर्स क्लब, सोनपुर में सम्मेलन कक्ष निर्माण कार्य का शुभारंभ

17 May 2026 | 8:42 PM

हाजीपुर, 17 मई (वार्ता) पूर्व मध्य रेलवे के प्रशासनिक एवं संस्थागत अधोसंरचना को और अधिक सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने रविवार को रेलवे ऑफिसर्स क्लब, सोनपुर में नवनिर्मित होने वाले सम्मेलन एवं बैठक कक्ष के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया।.

see more..

महाराष्ट्र में राकांपा नेता प्रदीप देशमुख ने मतभेद की अफवाहों को किया खारिज

17 May 2026 | 7:05 PM

बारामती, 17 मई (वार्ता) महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में आंतरिक कलह एवं संभावित विभाजन की बढ़ती अटकलों के बीच, पुणे शहर के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप देशमुख ने रविवार को इन दावों का दृढ़ता से खंडन किया और कहा कि जब जोड़ों को बदला जाता है तो कुछ मतभेद स्वाभाविक होते हैं। उन्होंने कहा कि समय अंततः सभी चिंताओं का समाधान करेगा।.

see more..