Sunday, May 10 2026 | Time 03:19 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


डॉ. हुलगेश चलवादी आरपीआई (ए) के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

पुणे, 05 अप्रैल (वार्ता) रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने पुणे के प्रमुख बहुजन नेता और पूर्व पार्षद डॉ. हुलगेश चलवादी को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
इसकी घोषणा रविवार को यहाँ 'रेजीडेंसी क्लब' में आयोजित पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दौरान की गई।
डॉ. चलवादी के मजबूत संगठनात्मक कौशल, सामाजिक और शैक्षिक क्षेत्रों में उनके व्यापक अनुभव और बहुजन आंदोलन में उनकी सक्रिय भागीदारी को देखते हुए आठवले ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
गौरतलब है कि डॉ. चलवादी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के वरिष्ठ नेता रहे हैं और वह पिछले महीने ही आरपीआई (ए) में शामिल हुए थे। उनके पास सामाजिक और राजनीतिक कार्य का लगभग तीन दशकों का लंबा अनुभव है।
अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए डॉ. चलवादी ने कहा कि श्री आठवले ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।
इस बैठक में पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष राजाभाऊ सरवदे, प्रदेश महासचिव गौतम सोनवणे, प्रदेश महिला अध्यक्ष चंद्रकला सोनकांबले, पुणे के उपमहापौर परशुराम वाडेकर, पुणे नगर निगम की समूह नेता हिमालीताई कांबले और महाराष्ट्र आरपीआई सचिव बालासाहेब जानराव सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता और कॉर्पोरेटर उपस्थित रहे।
शोभित, मधुकांत
वार्ता
More News

ठाणे के डोंबिवली दो पुत्रियों के यौन शोषण के आरोप में पिता गिरफ्तार

09 May 2026 | 10:41 PM

ठाणे, 09 मई (वार्ता) महाराष्ट्र में ठाणे जिले की मानपाड़ा पुलिस ने एक पिता को अपनी दो पुत्रियों का कथित तौर पर यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।.

see more..

महाराष्ट्र में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 11 लोगों की मौत

09 May 2026 | 10:32 PM

पुणे, 09 मई (वार्ता) महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में पिछले 24 घंटों में हुई पांच सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम 11 लोगों की जान चली गयीं।.

see more..

संजय राउत ने शुभेन्दु अधिकारी को बंगाल का मुख्यमंत्री बनाने के कदम की आलोचना की

09 May 2026 | 9:02 PM

मुंबई, 09 मई (वार्ता) शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद और प्रवक्ता संजय राउत ने श्री शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री बनाने के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कदम की तीखी आलोचना की।.

see more..

शरद पवार रयात शिक्षण संस्था, सतारा के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

09 May 2026 | 8:31 PM

कोल्हापुर, 09 मई (वार्ता) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) प्रमुख शरद पवार को एक बार फिर तीन साल के कार्यकाल के लिए रयात शिक्षण संस्था, सतारा का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।.

see more..

19वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ) में प्रतिभागियों की पंजीकरण प्रक्रिया की शुरूआत

09 May 2026 | 7:39 PM

मुंबई, 09 मई (वार्ता)दक्षिण एशिया का सबसे पुराना वृत्तचित्र, लघु कथा और एनिमेशन फिल्म महोत्सव, एमआईएफएफ, 15 से 21 जून, 2026 तक मुंबई में आयोजित किया जाएगा मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ) के 19वें आयोजन के लिए प्रतिभागी पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने की घोषणा कर दी गई है। यह महोत्सव 15 से 21 जून, 2026 तक मुंबई, महाराष्ट्र के पेडर रोड स्थित एनएफडीसी परिसर में आयोजित किया जाएगा। दक्षिण एशिया के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित गैर-फीचर फिल्मों को समर्पित महोत्सवों में से एक के रूप में मान्यता प्राप्त एमआईएफएफ, दुनिया भर के फिल्म निर्माताओं, कलाकारों, मीडिया पेशेवरों और सिनेमा प्रेमियों को .

see more..