Monday, May 18 2026 | Time 09:03 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


हिंजेवाड़ी-शिवाजीनगर मेट्रो परियोजना के तहत पीएमआरडीए ने लगाए 5,500 नए पेड़

पुणे, 05 अप्रैल (वार्ता) पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (पीएमआरडीए) ने 'मान–हिंजवडी से शिवाजीनगर मेट्रो लाइन-3' परियोजना के तहत बुनियादी ढांचे के विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता देते हुए 5,500 नये पेड़ लगाए हैं।
पीएमआरडीए के महानगर आयुक्त अभिजीत चौधरी ने बताया कि परियोजना में प्रभावित पेड़ों की भरपाई के रूप में यह वृक्षारोपण किया गया है और इन पौधों की जीवित रहने की दर 100 प्रतिशत दर्ज की गयी है।
परियोजना के दौरान मेट्रो के खंभों, स्टेशनों और अन्य संरचनाओं के निर्माण से कुल 1,305 पेड़ प्रभावित हुए थे। इनमें से 557 पेड़ों को काटना पड़ा, जबकि 748 पेड़ों को सुरक्षित स्थानांतरित किया गया।
पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से इन पेड़ों के अलावा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 5,500 नए पौधे लगाये गये हैं।
इस पहल में तकनीक का भी उपयोग किया गया है। सभी पेड़ों को जियो-टैग किया गया है और प्रत्येक पेड़ को क्यूआर कोड दिया गया है, जिसे स्कैन कर नागरिक पेड़ की प्रजाति और अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
अधिकारियों के अनुसार, स्थानांतरित किये गये पेड़ों में से लगभग 80 प्रतिशत सफलतापूर्वक जीवित हैं और कई पेड़ों में फूल और फल आना शुरू हो गया है, जो इस पहल की सफलता का संकेत है।
यह परियोजना बुनियादी ढांचे के विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण का संतुलन बनाए रखने का एक उदाहरण प्रस्तुत करती है और सतत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
शादाब सैनी
वार्ता
More News

नीट पेपर लीक मामला: शिवसेना (उद्धव ठाकरे) ने केंद्र को घेरा, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

17 May 2026 | 11:31 PM

मुंबई, 17 मई (वार्ता) शिवसेना (उद्धव ठाकरे) ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक घोटाले को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है और आरोप लगाया है कि तीन छात्रों की आत्महत्या एक "भ्रष्ट व्यवस्था" का परिणाम है।.

see more..

किरीट सोमैया ने मुंबई में खुले में कुर्बानी पर रोक के लिए बीएमसी आयुक्त को लिखा पत्र

17 May 2026 | 11:25 PM

मुंबई, 17 मई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता किरीट सोमैया ने रविवार को बकरीद (ईद-उल-अजहा) के दौरान खुले में पशु बलि की प्रथा पर आपत्ति जताई है और मुंबई में नियमों के उल्लंघन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।.

see more..

जंजीर के लिए प्रकाश मेहरा ने मात्र एक रुपये में अमिताभ को किया था साइन

17 May 2026 | 10:30 PM

पुण्यतिथि 17 मई के अवसर पर मुंबई, 17 मई (वार्ता) मशहूर फिल्मकार प्रकाश मेहरा ने सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को फिल्म जंजीर के लिए मात्र एक रुपये में साइन किया था।.

see more..

पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ने रेलवे ऑफिसर्स क्लब, सोनपुर में सम्मेलन कक्ष निर्माण कार्य का शुभारंभ

17 May 2026 | 8:42 PM

हाजीपुर, 17 मई (वार्ता) पूर्व मध्य रेलवे के प्रशासनिक एवं संस्थागत अधोसंरचना को और अधिक सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने रविवार को रेलवे ऑफिसर्स क्लब, सोनपुर में नवनिर्मित होने वाले सम्मेलन एवं बैठक कक्ष के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया।.

see more..

महाराष्ट्र में राकांपा नेता प्रदीप देशमुख ने मतभेद की अफवाहों को किया खारिज

17 May 2026 | 7:05 PM

बारामती, 17 मई (वार्ता) महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में आंतरिक कलह एवं संभावित विभाजन की बढ़ती अटकलों के बीच, पुणे शहर के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप देशमुख ने रविवार को इन दावों का दृढ़ता से खंडन किया और कहा कि जब जोड़ों को बदला जाता है तो कुछ मतभेद स्वाभाविक होते हैं। उन्होंने कहा कि समय अंततः सभी चिंताओं का समाधान करेगा।.

see more..