Monday, May 18 2026 | Time 08:17 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनायी थी सुचित्रा सेन ने

मुंबई, 06 अप्रैल (वार्ता) भारतीय सिनेमा जगत में सुचित्रा सेन को एक ऐसी अभिनेत्री के रूप में याद किया जाता है, जिन्होंने बंगला फिल्मों में उल्लेखनीय योगदान करने के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी विशेष पहचान बनायी। सुचित्रा सेन .मूल नाम रोमा दासगुप्ता. का जन्म छह अप्रैल 1931 को पवना .अब बंगलादेश. में हुआ। उनके पिता करुणोमय दासगुप्ता हेड मास्टर थे। वह अपने माता-पिता की पांच संतानों में तीसरी संतान थी। सुचित्रा सेन ने प्रारंभिक शिक्षा पवना से हासिल की। वर्ष 1947 में उनका विवाह बंगाल के जाने-माने उद्योगपति अदिनाथ सेन के पुत्र दीबानाथ सेन से हुआ।वर्ष 1952 में सुचित्रा सेन बतौर अभिनेत्री बनने के लिये फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और बंगला फिल्म ..शेष कोथाय ..में काम किया। फिल्म हालांकि प्रदर्शित नहीं हो सकी।
वर्ष 1952 में प्रदर्शित बंगला फिल्म ..सारे चतुर ..अभिनेत्री के रूप में उनकी पहली फिल्म थी। इस फिल्म में उन्होंने अभिनेता उत्तम कुमार के साथ पहली बार काम किया।निर्मल डे निर्देशित हास्य से भरपूर इस फिल्म में दोनों कलाकारों ने दर्शकों को हंसाते-हंसाते लोटपोट कर दिया और फिल्म को सुपरहिट बना दिया।इसके बाद इस जोड़ी ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया। इनमें वर्ष हरानो सुर और सप्तोपदी खास तौर पर उल्लेखनीय है।वर्ष 1957 में अजय कार के निर्देशन में बनी फिल्म ..हरानो सुर ..वर्ष 1942 में प्रदर्शित अंग्रेजी फिल्म ..रैंडम हारवेस्ट ..की कहानी पर आधारित थी।
वर्ष 1961 में सुचित्रा-उत्तम कुमार की जोड़ी वाली एक और सुपरहिट फिल्म .सप्तोपदी ..प्रदर्शित हुयी। द्वितीय विश्व युद्ध के कुपरिणामों की पृष्ठभूमि पर आधारित इस प्रेम कथा फिल्म में सुचित्रा सेन के अभिनय को जबरदस्त सराहना मिली। इसका अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि आज भी बंगला फिल्मों की अभिनेत्रियां इस फिल्म में उनकी भूमिका को अपना ड्रीम रोल मानती है। वर्ष 1955 में सुचित्रा सेन ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी कदम रख दिया।
उन्हें शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के मशहूर बंगला उपन्यास.देवदास.पर बनी फिल्म में काम करने का अवसर मिला। विमल राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उन्हें अभिनय सम्राट दिलीप कुमार के साथ काम करने का अवसर मिला। फिल्म में उन्होंने .पारो. के अपने किरदार से दर्शको का दिल जीत लिया।
प्रेम
जारी वार्ता
More News

नीट पेपर लीक मामला: शिवसेना (उद्धव ठाकरे) ने केंद्र को घेरा, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

17 May 2026 | 11:31 PM

मुंबई, 17 मई (वार्ता) शिवसेना (उद्धव ठाकरे) ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक घोटाले को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है और आरोप लगाया है कि तीन छात्रों की आत्महत्या एक "भ्रष्ट व्यवस्था" का परिणाम है।.

see more..

किरीट सोमैया ने मुंबई में खुले में कुर्बानी पर रोक के लिए बीएमसी आयुक्त को लिखा पत्र

17 May 2026 | 11:25 PM

मुंबई, 17 मई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता किरीट सोमैया ने रविवार को बकरीद (ईद-उल-अजहा) के दौरान खुले में पशु बलि की प्रथा पर आपत्ति जताई है और मुंबई में नियमों के उल्लंघन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।.

see more..

जंजीर के लिए प्रकाश मेहरा ने मात्र एक रुपये में अमिताभ को किया था साइन

17 May 2026 | 10:30 PM

पुण्यतिथि 17 मई के अवसर पर मुंबई, 17 मई (वार्ता) मशहूर फिल्मकार प्रकाश मेहरा ने सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को फिल्म जंजीर के लिए मात्र एक रुपये में साइन किया था।.

see more..

पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ने रेलवे ऑफिसर्स क्लब, सोनपुर में सम्मेलन कक्ष निर्माण कार्य का शुभारंभ

17 May 2026 | 8:42 PM

हाजीपुर, 17 मई (वार्ता) पूर्व मध्य रेलवे के प्रशासनिक एवं संस्थागत अधोसंरचना को और अधिक सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने रविवार को रेलवे ऑफिसर्स क्लब, सोनपुर में नवनिर्मित होने वाले सम्मेलन एवं बैठक कक्ष के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया।.

see more..

महाराष्ट्र में राकांपा नेता प्रदीप देशमुख ने मतभेद की अफवाहों को किया खारिज

17 May 2026 | 7:05 PM

बारामती, 17 मई (वार्ता) महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में आंतरिक कलह एवं संभावित विभाजन की बढ़ती अटकलों के बीच, पुणे शहर के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप देशमुख ने रविवार को इन दावों का दृढ़ता से खंडन किया और कहा कि जब जोड़ों को बदला जाता है तो कुछ मतभेद स्वाभाविक होते हैं। उन्होंने कहा कि समय अंततः सभी चिंताओं का समाधान करेगा।.

see more..