Monday, May 18 2026 | Time 09:20 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


मनोरंजन-सुचित्रा अंतराष्ट्रीय पहचान दो मुंबई

वर्ष 1957 में सुचित्रा सेन की दो और हिन्दी फिल्मों मुसाफिर और चंपाकली में काम करने का अवसर मिला । ऋषिकेश मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म ..मुसाफिर ..में उन्हें दूसरी बार दिलीप कुमार के साथ काम करने का मौका मिला जबकि फिल्म चंपाकली में उन्होंने भारत भूषण के साथ काम किया लेकिन दोनों ही फिल्म टिकट खिड़की पर असफल साबित हुयी। वर्ष 1959 में प्रदर्शित बंगला फिल्म ..दीप जोले जाये ..में सुचित्रा सेन के अभिनय के नये आयाम दर्शकों को देखने को मिले। इसमें सुचित्रा सेन ने राधा नामक नर्स का किरदार निभाया. जो पागल मरीजो का इलाज करते करते खुद ही बीमार हो जाती है।अपनी पीड़ा को सुचित्रा सेन ने आंखों और चेहरे से इस तरह पेश किया.जैसे वह अभिनय न करके वास्तविक जिंदगी जी रही हो। वर्ष 1969 में इस फिल्म का हिंदी में रीमेक ..खामोशी ..भी बनाया गया. जिसमें सुचित्रा सेन के किरदार को वहीदा रहमान ने रुपहले पर्दे पर साकार किया।
वर्ष 1960 में प्रदर्शित फिल्म ..बंबई का बाबू ..सुचित्रा सेन के सिने करियर की दूसरी सुपरहिट हिंदी फिल्म साबित हुयी।राज खोसला के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उन्हें देवानंद के साथ काम करने का अवसर मिला।इस जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया।वर्ष 1963 में प्रदर्शित फिल्म ..उत्तर फाल्गुनी ..सुचित्रा सेन की एक और महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुयी।असित सेन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उन्होंने मां और पुत्री के दोहरे किरदार को निभाया।इसमें उन्होंने एक वेश्या पन्ना बाई का किरदार निभाया जो अपनी वकील पुत्री सुपर्णा का साफ-सुथरे माहौल में पालन पोषण करने का संकल्प लिया है। इस फिल्म में पन्ना बाई की मृत्यु का दृश्य सिनेदर्शक आज भी नहीं भूल पाये हैं।
प्रेम
जारी वार्ता
More News

नीट पेपर लीक मामला: शिवसेना (उद्धव ठाकरे) ने केंद्र को घेरा, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

17 May 2026 | 11:31 PM

मुंबई, 17 मई (वार्ता) शिवसेना (उद्धव ठाकरे) ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक घोटाले को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है और आरोप लगाया है कि तीन छात्रों की आत्महत्या एक "भ्रष्ट व्यवस्था" का परिणाम है।.

see more..

किरीट सोमैया ने मुंबई में खुले में कुर्बानी पर रोक के लिए बीएमसी आयुक्त को लिखा पत्र

17 May 2026 | 11:25 PM

मुंबई, 17 मई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता किरीट सोमैया ने रविवार को बकरीद (ईद-उल-अजहा) के दौरान खुले में पशु बलि की प्रथा पर आपत्ति जताई है और मुंबई में नियमों के उल्लंघन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।.

see more..

जंजीर के लिए प्रकाश मेहरा ने मात्र एक रुपये में अमिताभ को किया था साइन

17 May 2026 | 10:30 PM

पुण्यतिथि 17 मई के अवसर पर मुंबई, 17 मई (वार्ता) मशहूर फिल्मकार प्रकाश मेहरा ने सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को फिल्म जंजीर के लिए मात्र एक रुपये में साइन किया था।.

see more..

पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ने रेलवे ऑफिसर्स क्लब, सोनपुर में सम्मेलन कक्ष निर्माण कार्य का शुभारंभ

17 May 2026 | 8:42 PM

हाजीपुर, 17 मई (वार्ता) पूर्व मध्य रेलवे के प्रशासनिक एवं संस्थागत अधोसंरचना को और अधिक सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने रविवार को रेलवे ऑफिसर्स क्लब, सोनपुर में नवनिर्मित होने वाले सम्मेलन एवं बैठक कक्ष के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया।.

see more..

महाराष्ट्र में राकांपा नेता प्रदीप देशमुख ने मतभेद की अफवाहों को किया खारिज

17 May 2026 | 7:05 PM

बारामती, 17 मई (वार्ता) महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में आंतरिक कलह एवं संभावित विभाजन की बढ़ती अटकलों के बीच, पुणे शहर के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप देशमुख ने रविवार को इन दावों का दृढ़ता से खंडन किया और कहा कि जब जोड़ों को बदला जाता है तो कुछ मतभेद स्वाभाविक होते हैं। उन्होंने कहा कि समय अंततः सभी चिंताओं का समाधान करेगा।.

see more..