Wednesday, May 13 2026 | Time 00:02 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


सुनेत्रा पवार ने देवेंद्र फडणवीस से की भेंट, बारामती उपचुनाव में जीत के लिये महायुति की रणनीति पर की चर्चा

मुंबई, 08 अप्रैल (वार्ता) महाराष्ट्र में बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए उपमुख्यमंत्री और राकांपा (अजीत पवार) की उम्मीदवार सुनेत्रा पवार ने बुधवार को 'वर्षा' बंगले पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भेंट की। उनके साथ उनके पुत्र पार्थ पवार, राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे और मंत्री हसन मुश्रिफ भी थे।
यह बैठक लगभग एक घंटे तक चली और इसे आधिकारिक तौर पर एक शिष्टाचार भेंट बताया गया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि महायुति गठबंधन ने बारामती उपचुनाव के लिए एक विशेष रणनीति पर चर्चा की होगी। अब सबका ध्यान उन संभावित नये राजनैतिक समीकरणों पर केंद्रित है, जो भारतीय जनता पार्टी और राकांपा इस निर्वाचन क्षेत्र में जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रस्तुत कर सकते हैं।
सूत्रों के अनुसार, श्री फडणवीस ने सुश्री पवार और श्री पार्थ पवार को पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। बताया गया है कि उन्होंने कहा कि भाजपा इस उपचुनाव में ‘बड़े भाई’ के रूप में उनके पीछे मजबूती से खड़े रहेंगे औऱ सुश्री सुनेत्रा पवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए हर आवश्यक सहायता प्रदान करेंगे।
बैठक के दौरान चर्चा बारामती की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर केंद्रित बतायी जा रही है। महायुति गठबंधन की शक्ति प्रदर्शित करने और समन्वित तरीके से उपचुनाव लड़ने पर बल दिया गया। इसके अतिरिक्त, राज्य
के अन्य संगठनात्मक मामलों और गठबंधन के भीतर समन्वय पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।
मनोज.श्रवण
वार्ता
More News

अक्षय कुमार, विद्या बालन और अनीस बज्मी की अनटाइटल्ड कॉमेडी फिल्म चार दिसंबर 2026 को होगी रिलीज़

12 May 2026 | 5:50 PM

मुंबई, 12 मई (वार्ता) बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और विद्या बालन की अनटाइटल्ड कॉमेडी फिल्म चार दिसंबर 2026 को रिलीज़ होगी।.

see more..

बॉम्बे उच्च न्यायालय ने फिर कहा अल्पसंख्यक स्कूलों में टीईटी की अनिवार्यता नहीं, शिक्षा अधिकारियों को दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी

12 May 2026 | 5:04 PM

छत्रपति संभाजीनगर, 12 मई (वार्ता) बॉम्बे उच्च न्यायालय की औरंगाबाद पीठ ने दोहराया है कि अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पास करना अनिवार्य नहीं है। .

see more..

राज ठाकरे ने व्यक्तिगत खर्च कम करने की अपील पर प्रधानमंत्री पर साधा निशाना, सरकारी खर्च पर उठाये सवाल

12 May 2026 | 4:56 PM

मुंबई, 12 मई (वार्ता) महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने नागरिकों से व्यक्तिगत खर्च कम करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कथित अपील को लेकर उन पर निशाना साधा और सवाल किया कि जब राजनीतिक नेता महंगे सार्वजनिक कार्यक्रमों, काफिलों तथा विदेशी दौरों को जारी रखे हुये हैं, तो आम लोगों को अपने खर्चों में कटौती करने की सलाह क्यों दी जा रही है।.

see more..

महिला यात्री से छेड़छाड़ और पीछा करने के जुर्म में टैक्सी ड्राइवर को दो साल की सजा

12 May 2026 | 3:45 PM

मुंबई, 12 मई (वार्ता) महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक महिला यात्री के साथ छेड़छाड़ और उसका पीछा करने के मामले में स्थानीय अदालत ने एक टैक्सी ड्राइवर को दो साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने मुजरिम रॉकी फर्नांडिस को भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिला की लज्जा भंग करना) और 354(घ) (पीछा करना) के तहत दोषी करार देते हुए 1,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।.

see more..

विज्ञापन में एआई कंटेंट की लेबलिंग के नये प्रारूर नियम जारी

12 May 2026 | 3:23 PM

मुंबई, 12 मई (वार्ता) भारतीय विज्ञापन मानक परिषद (एएससीआई) ने विज्ञापनों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की मदद से तैयार कंटेंट के जिम्मेदार लेबलिंग के लिए दिशानिर्देशों का मसौदा जारी किया है। .

see more..