Tuesday, May 12 2026 | Time 08:27 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


नासिक: अशोक खरात को 21 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत, नए मामले में कल फिर पेशी

नासिक, 08 अप्रैल (वार्ता) नासिक के कथित फर्जी बाबा अशोक खरात से जुड़े मामले में जिला सत्र न्यायालय में बुधवार को महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। पुलिस हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया।
अदालत ने दूसरे मामले में अशोक खरात को 21 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जिसके बाद उसे नासिक सेंट्रल जेल में स्थानांतरित किया जाएगा। मामले की गंभीरता और संभावित सुरक्षा जोखिमों को देखते हुए आरोपी को अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश नहीं किया गया, बल्कि न्यायाधीश बी. ई. इचपुराणी के समक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया।
सुनवाई के दौरान सरकारी पक्ष की ओर से लोक अभियोजक शैलेन्द्र बागड़े और जांच अधिकारी किरण कुमार सूर्यवंशी ने दलीलें पेश कीं, जबकि बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता सचिन भाटे उपस्थित रहे।
सुनवाई शुरू होते ही न्यायाधीश ने स्क्रीन पर मौजूद आरोपी से पहला सवाल पूछा-"तुम्हारा नाम क्या है?"-जिसके बाद आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं। गौरतलब है कि पिछली सुनवाई में अशोक खरात को आठ अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेजा गया था। यह अवधि समाप्त होने के बाद आज उसे न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया।
रिपोर्टाें के अनुसार, जहां दूसरे मामले में उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, वहीं विशेष जांच दल (एसआईटी) ने तीसरे मामले की जांच के लिए उसकी हिरासत की मांग की है। अदालत ने इस मांग को मंजूरी दे दी है और आरोपी को नौ अप्रैल को फिर से अदालत में पेश करने का आदेश दिया है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि उसे कल फिर से पुलिस हिरासत में भेजा जा सकता है।
दूसरा मामला सरकारवाड़ा पुलिस स्टेशन में दर्ज है। सुनवाई के बाद लोक अभियोजक शैलेन्द्र बागड़े ने कहा कि तीसरे मामले की जांच के लिए हिरासत की मांग को अदालत ने स्वीकार कर लिया है और आरोपी को कल फिर से पेश किया जाएगा।
प्रदीप जितेन्द्र
वार्ता
More News

सोलापुर से 423 नाबालिग लड़कियों के लापता होने पर शिव सेना (यूबीटी) ने जतायी चिंता

11 May 2026 | 9:54 PM

मुंबई, 11 मई (वार्ता) शिव सेना (यूबीटी) ने सोमवार को महाराष्ट्र के सोलापुर से 423 नाबालिग लड़कियों के लापता होने की घटना पर महिला और बाल सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जतायी और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहने के लिए सत्तारूढ़ महायुति सरकार को जिम्मेदार ठहराया।.

see more..

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने सीआईआई सम्मेलन में ट्रिलियन-डॉलर इकॉनामी का रोडमैप बताया

11 May 2026 | 7:33 PM

मुंबई, 11 मई (वार्ता) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य को एक ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था में बदलने की सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए इस बात पर बल दिया है कि इस तेज विकास का लाभ सीधे आम नागरिकों को मिलेगा।.

see more..

महाराष्ट्र के विकास की रीढ़ है कोंकण: सुनेत्रा पवार

11 May 2026 | 6:30 PM

कोल्हापुर/रायगढ़, 11 मई (वार्ता) महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एपी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनेत्रा पवार ने सोमवार को कहा कि कोंकण क्षेत्र, जो वास्तव में देवताओं की भूमि है, स्थानीय लोगों की अपार मेहनत के कारण महाराष्ट्र के विकास की रीढ़ है।.

see more..

डॉ. अनिल कुमार गायकवाड़ आईआरएफ इंडिया चैप्टर के अध्यक्ष चुने गए

11 May 2026 | 6:14 PM

मुंबई, 11 मई (वार्ता) महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डॉ. अनिलकुमार गायकवाड़ अंतरराष्ट्रीय सड़क संघ (आईआरएफ) के इंडिया चैप्टर के अध्यक्ष चुने गए हैं।.

see more..

एनएमएमसी ने नवी मुंबई के वाशी में शुरू किया महाराष्ट्र का सबसे बड़ा मुफ़्त डायलिसिस केंद्र

11 May 2026 | 5:58 PM

मुंबई, 11 मई (वार्ता) नवी मुंबई नगर निगम (एनएमएमसी) ने महाराष्ट्र का सबसे बड़ा सिंगल-रूफ डायलिसिस सेंटर शुरू कर दिया है। यह 50 बिस्तरों वाला सेंटर, सैटेलाइट शहर नवी मुंबई के वाशी सेक्टर 14 में स्थित विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र में बनाया गया है।.

see more..