Tuesday, May 12 2026 | Time 23:41 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


महाराष्ट्र कैबिनेट ने नौकरियों के दायरे बढ़ाने और हेल्थकेयर प्रस्ताव को मंजूरी दी

मुंबई, 13 अप्रैल (वार्ता) महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को 'विकसित महाराष्ट्र 2047' विजन के अनुरूप कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी देते हुए नौकरियों के दायरे को बढ़ाने और 3,700 करोड़ रुपये के स्वास्थ्य देखभाल प्रस्ताव को मंजूरी दी ।
राज्य सरकार का लक्ष्य भर्ती प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाना है। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग के माध्यम से भर्ती किए जाने वाले सेवा कैडरों की संख्या 53 से बढ़ाकर 153 कर दी गई है। संघ लोक सेवा आयोग मॉडल से प्रेरित होकर भर्ती प्रक्रिया को आधुनिक बनाने के लिए 'महाजॉब्स' पोर्टल के माध्यम से 'निपुण सेतु' पहल शुरू की जाएगी।
संयुक्त परीक्षा योजना में नयी सेवाओं को शामिल किया जाएगा, जिससे उम्मीदवारों को अधिक अवसर मिलेंगे। राज्य में स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं को मजबूत करने के लिए एक बड़े निवेश की योजना बनाई गयी है। जापान अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (जेआईसीए) चिकित्सा शिक्षा और नर्सिंग सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए 3,708 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल अधिनियम में संशोधन किया जाएगा, ताकि सदस्यों की नियुक्ति चुनाव की बजाय सरकारी नामांकन के माध्यम से की जा सके।
मुंबई में 'आईईएस स्किल टेक यूनिवर्सिटी' को एक स्थायी, स्व-वित्तपोषित निजी संस्थान के रूप में स्थापित करने की मंजूरी दे दी गई है। इसका उद्देश्य अत्यधिक कुशल कार्यबल तैयार करना और रोजगार के नए अवसर पैदा करना है। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के ग्रामीण बुनियादी ढांचा विकास कोष के तहत तटीय जिलों में मछुआरों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के लिए 61.24 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।
राज्य के छह जिलों-हिंगोली, जालना, पालघर, बीड, धुले और परभणी को 'आकांक्षी जिला कार्यक्रम' में शामिल किया गया है, जिसके तहत त्वरित विकास के लिए 177 ब्लॉकों को कवर किया जाएगा। कुलगांव-बदलापुर क्षेत्र में स्टेडियम के लिए पहले से आरक्षित भूमि का एक हिस्सा (लगभग 4 एकड़) स्थानीय बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए एक पावर सबस्टेशन हेतु टाटा पावर को हस्तांतरित किया जाएगा।
पंकज जितेन्द्र
वार्ता
More News

बॉम्बे उच्च न्यायालय ने फिर कहा अल्पसंख्यक स्कूलों में टीईटी की अनिवार्यता नहीं, शिक्षा अधिकारियों को दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी

12 May 2026 | 5:04 PM

छत्रपति संभाजीनगर, 12 मई (वार्ता) बॉम्बे उच्च न्यायालय की औरंगाबाद पीठ ने दोहराया है कि अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पास करना अनिवार्य नहीं है। .

see more..

राज ठाकरे ने व्यक्तिगत खर्च कम करने की अपील पर प्रधानमंत्री पर साधा निशाना, सरकारी खर्च पर उठाये सवाल

12 May 2026 | 4:56 PM

मुंबई, 12 मई (वार्ता) महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने नागरिकों से व्यक्तिगत खर्च कम करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कथित अपील को लेकर उन पर निशाना साधा और सवाल किया कि जब राजनीतिक नेता महंगे सार्वजनिक कार्यक्रमों, काफिलों तथा विदेशी दौरों को जारी रखे हुये हैं, तो आम लोगों को अपने खर्चों में कटौती करने की सलाह क्यों दी जा रही है।.

see more..

महिला यात्री से छेड़छाड़ और पीछा करने के जुर्म में टैक्सी ड्राइवर को दो साल की सजा

12 May 2026 | 3:45 PM

मुंबई, 12 मई (वार्ता) महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक महिला यात्री के साथ छेड़छाड़ और उसका पीछा करने के मामले में स्थानीय अदालत ने एक टैक्सी ड्राइवर को दो साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने मुजरिम रॉकी फर्नांडिस को भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिला की लज्जा भंग करना) और 354(घ) (पीछा करना) के तहत दोषी करार देते हुए 1,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।.

see more..

विज्ञापन में एआई कंटेंट की लेबलिंग के नये प्रारूर नियम जारी

12 May 2026 | 3:23 PM

मुंबई, 12 मई (वार्ता) भारतीय विज्ञापन मानक परिषद (एएससीआई) ने विज्ञापनों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की मदद से तैयार कंटेंट के जिम्मेदार लेबलिंग के लिए दिशानिर्देशों का मसौदा जारी किया है। .

see more..

अदिति शर्मा और हम्द खान की जोड़ी ने किया वीडियो एल्बम "इश्क ज़ालिम है" का आगाज़

12 May 2026 | 3:17 PM

मुंबई, 12 मई (वार्ता) अदिति शर्मा और हम्द खान की जोड़ी ने अपने नए वीडियो एल्बम "इश्क ज़ालिम है" का आगाज़ किया है।.

see more..