Tuesday, May 12 2026 | Time 08:45 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


अमरावती यौन शोषण मामले में मुख्य आरोपी हिरासत में

अमरावती, 16 अप्रैल (वार्ता) महाराष्ट्र के अमरावती-परतवाड़ा इलाके में 180 से अधिक नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और उन्हें ब्लैकमेल करने के मामले में प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है तथा मुख्य आरोपी अयान अहमद को हिरासत में ले लिया गया है।
प्रहार जनशक्ति पार्टी (पीजेपा) के नेता एवं पूर्व राज्य मंत्री बच्चू कडू ने इस मुद्दे पर आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए प्रशासन को चेतावनी दी है कि वह अगले 15 दिनों के भीतर कड़ी कार्रवाई करे। उन्होंने आगाह किया कि ऐसा न करने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।
श्री कडू ने ऐसे जघन्य अपराधों के लिए जिम्मेदार लोगों को जल्द से जल्द और कड़ी से कड़ी सजा देने की बात कही है। उन्होंने इस मामले में शामिल सभी व्यक्तियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्रवाई करने में विफल रहता है, तो बड़े पैमाने पर विरोध- प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
इस घटना ने पूरे क्षेत्र में व्यापक आक्रोश पैदा कर दिया है और नागरिक पीड़ितों के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं।
जांच के अनुसार उजेर खान इकबाल खान ने मुख्य आरोपी अयान अहमद के मोबाइल फोन से आपत्तिजनक वीडियो डाउनलोड किए और उन्हें सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। वह फिलहाल पुलिस हिरासत में है और अधिकारियों को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान कुछ अहम सुराग सामने आएंगे।
मुख्य आरोपी अयान अहमद को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था और उस पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक अदालत ने उसे 21 अप्रैल, 2026 तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस ने आरोपी के फोन से 350 से अधिक आपत्तिजनक वीडियो बरामद किए हैं। अधिकारियों का अनुमान है कि इसमें लगभग 180 लड़कियां शामिल हो सकती हैं। पीड़ितों की पहचान करने के प्रयास युद्धस्तर पर जारी हैं। अब तक आठ पीड़ितों की पहचान की जा चुकी है, जबकि अन्य का पता लगाने के प्रयास पूरी गोपनीयता के साथ जारी हैं।
पंकज अशोक
वार्ता
More News

सोलापुर से 423 नाबालिग लड़कियों के लापता होने पर शिव सेना (यूबीटी) ने जतायी चिंता

11 May 2026 | 9:54 PM

मुंबई, 11 मई (वार्ता) शिव सेना (यूबीटी) ने सोमवार को महाराष्ट्र के सोलापुर से 423 नाबालिग लड़कियों के लापता होने की घटना पर महिला और बाल सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जतायी और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहने के लिए सत्तारूढ़ महायुति सरकार को जिम्मेदार ठहराया।.

see more..

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने सीआईआई सम्मेलन में ट्रिलियन-डॉलर इकॉनामी का रोडमैप बताया

11 May 2026 | 7:33 PM

मुंबई, 11 मई (वार्ता) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य को एक ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था में बदलने की सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए इस बात पर बल दिया है कि इस तेज विकास का लाभ सीधे आम नागरिकों को मिलेगा।.

see more..

महाराष्ट्र के विकास की रीढ़ है कोंकण: सुनेत्रा पवार

11 May 2026 | 6:30 PM

कोल्हापुर/रायगढ़, 11 मई (वार्ता) महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एपी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनेत्रा पवार ने सोमवार को कहा कि कोंकण क्षेत्र, जो वास्तव में देवताओं की भूमि है, स्थानीय लोगों की अपार मेहनत के कारण महाराष्ट्र के विकास की रीढ़ है।.

see more..

डॉ. अनिल कुमार गायकवाड़ आईआरएफ इंडिया चैप्टर के अध्यक्ष चुने गए

11 May 2026 | 6:14 PM

मुंबई, 11 मई (वार्ता) महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डॉ. अनिलकुमार गायकवाड़ अंतरराष्ट्रीय सड़क संघ (आईआरएफ) के इंडिया चैप्टर के अध्यक्ष चुने गए हैं।.

see more..

एनएमएमसी ने नवी मुंबई के वाशी में शुरू किया महाराष्ट्र का सबसे बड़ा मुफ़्त डायलिसिस केंद्र

11 May 2026 | 5:58 PM

मुंबई, 11 मई (वार्ता) नवी मुंबई नगर निगम (एनएमएमसी) ने महाराष्ट्र का सबसे बड़ा सिंगल-रूफ डायलिसिस सेंटर शुरू कर दिया है। यह 50 बिस्तरों वाला सेंटर, सैटेलाइट शहर नवी मुंबई के वाशी सेक्टर 14 में स्थित विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र में बनाया गया है।.

see more..