Thursday, May 14 2026 | Time 21:24 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


महाराष्ट्र में एक करोड 43 लाख रुपये की शराब ज़ब्त

मुंबई, 06 मई (वार्ता) महाराष्ट्र में मुंबई-नासिक हाईवे पर शराब की तस्करी का एक बड़ा रैकेट पकड़ा गया है। जिसमें गोवा में बनी 1.43 करोड़ रुपये की 'भारतीय निर्मित विदेशी शराब' (आईएमएफएल) ज़ब्त की गई है।
महाराष्ट्र आबकारी विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि एक खास खुफिया जानकारी मिलने के बाद मंगलवार शाम को उड़ने दस्ते ने माजीवड़ा रोड पर आर.सी. पाटिल टोल नाका पर एक कंटेनर ट्रक को रोका एवं उसमें से गोवा में बनी व्हिस्की की बोतलों की एक बड़ी खेप बरामद की, जिनकी बिक्री महाराष्ट्र में प्रतिबंधित है।
विभाग ने बताया कि इस संबंध में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर तस्करी के लिए इस्तेमाल किए गए वाहन को भी ज़ब्त कर लिया गया है, जिसकी कीमत करीब 22 लाख रुपये है। ज़ब्त की गई कुल सामग्री की कीमत 1.65 करोड़ रुपये है।
राज्य आबकारी अधीक्षक प्रवीण तांबे ने पुष्टि की कि निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि इस प्रतिबंधित शराब के स्रोत और इसे आगे कहां-कहां बांटा जाना था, इसका पता लगाने के लिए जांच जारी है। जांगिड़
वार्ता
More News

महाराष्ट्र: नवनिर्वाचित एमएलसी ने शपथ ली

14 May 2026 | 8:39 PM

मुंबई, 14 मई (वार्ता) महाराष्ट्र विधान परिषद के दस नवनिर्वाचित सदस्यों ने गुरुवार को विधान भवन में शपथ ली।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने समारोह का विवरण सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से साझा किया।
नए शामिल किये गये सदस्यों में नौ उम्मीदवार शामिल थे, जो महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए निर्विरोध चुने गये थे। इनमें एक सदस्य वह भी थे, जिन्होंने उपचुनाव में जीत हासिल की थी।
समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और कई वरिष्ठ नेता तथा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
मनोज, मधुकांत
वार्ता.

see more..
रणवीर सिंह ने रचा इतिहास, पोस्ट-कोविड दौर में 3700 करोड़ क्लब में पहुंचने वाले भारत के पहले सुपरस्टार बने

रणवीर सिंह ने रचा इतिहास, पोस्ट-कोविड दौर में 3700 करोड़ क्लब में पहुंचने वाले भारत के पहले सुपरस्टार बने

14 May 2026 | 7:59 PM

मुंबई, 14 मई (वार्ता) बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह पोस्ट-कोविड दौर में मुख्य भूमिका निभाते हुए दुनिया भर में 3700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाले पहले भारतीय पुरुष अभिनेता बन गए हैं। धुरंधर फ्रेंचाइज़ी की शानदार सफलता के साथ रणवीर ने न सिर्फ सिनेमाघरों में अपना दबदबा फिर से स्थापित किया है, बल्कि खुद को आज के भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में भी शामिल कर लिया है।.

see more..

एनटीआरनील के धमाकेदार फर्स्ट ग्लिम्प्स से पहले मेकर्स ने जारी की नई झलक!

14 May 2026 | 3:51 PM

मुंबई, 14 मई (वार्ता) फिल्म एनटीआरनील के धमाकेदार फर्स्ट ग्लिम्प्स से पहले मेकर्स ने फिल्म की नई झलक साझा की है।.

see more..

बंदर का गाना ‘क्यों मज़ा आ रहा है’ हुआ रिलीज

14 May 2026 | 3:47 PM

मुंबई, 14 मई (वार्ता) बॉबी देओल स्टारर बंदर के मेकर्स ने फिल्म का पहला ट्रैक ‘क्यों मज़ा आ रहा है’ रिलीज कर दिया है। .

see more..

नागपुर की सलईमेंढा झील में डूबने से दो युवकों की मौत

14 May 2026 | 3:47 PM

नागपुर, 14 मई (वार्ता) महाराष्ट्र में नागपुर जिले की हिंगना तहसील क्षेत्र अंतर्गत सलईमेंढा झील में दो युवकों की पानी में डूबकर मौत हो गयी। .

see more..