Saturday, Jul 11 2026 | Time 07:42 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


गुजरात के ट्रक चालकों का महाराष्ट्र में एक चेकपोस्ट पर अवैध वसूली का आरोप, उच्च स्तरीय जांच की मांग

नासिक, 31 मई (वार्ता) गुजरात बॉर्डर से नासिक जिले के पेठ मार्ग पर चलने वाले ट्रक चालकों ने एक आरटीओ चेकपोस्ट पर बड़े पैमाने पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है और इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
चालकों के अनुसार, ईंधन की बढ़ती कीमतों ने पहले ही उनकी कमाई को प्रभावित किया है, लेकिन अब चेकपोस्ट पर अधिकारियों द्वारा कथित रूप से की जा रही वसूली के कारण उन्हें अतिरिक्त वित्तीय दबाव का सामना करना पड़ रहा है। उनका दावा है कि वाहनों को नियमित रूप से रोका जाता है और अनावश्यक रूप से देरी की जाती, जिससे लंबी कतारें लगती हैं और उनके काम में रुकावट आती है।
चालकों ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक भवन के भीतर एक निर्धारित खिड़की के माध्यम से अवैध भुगतान जमा किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि ट्रैफिक टोकन के नाम पर जारी किए जा रहे तथाकथित 'पास' इस मार्ग पर बांटे जा रहे हैं और बिना किसी औचित्य के लगभग 500 रुपये का मनमाना शुल्क लगाया जा रहा है।
कुछ चालकों ने इस विशेष चेकपोस्ट को महाराष्ट्र की प्रतिष्ठा पर एक शर्मनाक धब्बा बताया और दावा किया कि वाहनों के सभी दस्तावेज सही होने के बावजूद, अधिकारी निरीक्षण के दौरान कथित रूप से एक खास तौर-तरीका अपनाते हैं- वाहनों को आरटीओ चेकपोस्ट पर रोक लिया जाता है, और ड्राइवरों को डराने के लिए कानूनी कार्रवाई की धमकी दी जाती है।
चालकों ने इस केंद्र पर तैनात विशिष्ट अधिकारियों की संलिप्तता का भी आरोप लगाया और जवाबदेही तय करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस स्थिति से महाराष्ट्र की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच रहा है और गुजरात से राज्य में माल लाने वालों को गंभीर वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा है।
चालकों ने महाराष्ट्र सरकार और परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक से हस्तक्षेप करने और इस अवैध वसूली को तुरंत रोकने की अपील की है। मंत्री ने इसका संज्ञान लेते हुए इसे अवैध जबरन वसूली बताया है और साथ ही चेकपोस्ट के वित्तीय ऑडिट का आदेश देने की भी मांग की है।
भारत जितेन्द्र
वार्ता
More News

फडणवीस ने अजीत पवार के निधन की पारदर्शी जांच का भरोसा दिया, साजिश के आरोपों को किया खारिज

10 Jul 2026 | 8:22 PM

मुंबई, 10 जुलाई (वार्ता) वर्ष की शुरुआत में महाराष्ट्र केे उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की विमान हादसे में हुई मौत पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को महाराष्ट्र विधानसभा को भरोसा दिलाया कि अगर यह किसी साजिश या गड़बड़ी का नतीजा है, तो वे सच बाहर निकालकर यह सुनिश्चित करेंगे कि दोषियों को सजा मिले।.

see more..

शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे अदालत में पेश, तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजे गए; पार्टी ने थमाया कारण बताओ नोटिस

10 Jul 2026 | 8:18 PM

मुंबई, 10 जुलाई (वार्ता) महाराष्ट्र के ठाणे में कुछ दिनों पहले एक अस्पताल में डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के आरोपी शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के पार्षद रमेश म्हात्रे को अदालत ने शुक्रवार को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।.

see more..

महाराष्ट्र सरकार ने 56 लाख किसानों का दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ किया

10 Jul 2026 | 7:57 PM

मुंबई, 10 जुलाई (वार्ता) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को 'पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर कर्ज माफी योजना' के तहत 56 लाख किसानों का दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ करने का ऐलान किया, जिससे महायुति गठबंधन का चुनाव से पहले किया गया एक वादा पूरा हुआ है।.

see more..

मुंबई में भूमिगत कॉपर केबल चोरी करने वाले गिरोह की मदद के आरोप में एमटीएनएल क्लर्क गिरफ्तार

10 Jul 2026 | 7:57 PM

मुंबई, 10 जुलाई (वार्ता) मुंबई अपराध शाखा ने शहर के अलग-अलग हिस्सों से कई करोड़ रुपये मूल्य के भूमिगत कॉपर केबल चोरी करने वाले गिरोह की मदद करने के आरोप में एमटीएनएल क्लर्क को गिरफ्तार किया है।.

see more..

लंबित सरकारी आश्वासनों में तेजी लाने के लिए महाराष्ट्र विधानमंडल ने शुरू किया डिजिटल पोर्टल

10 Jul 2026 | 7:21 PM

मुंबई, 10 जुलाई (वार्ता) महाराष्ट्र विधानमंडल ने संसदीय लोकतंत्र की पवित्रता को बनाए रखने और कार्यपालिका की जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सदन के पटल पर दिए गए सरकारी आश्वासनों पर नज़र रखने और उन्हें तेजी से पूरा करने के लिए एक समर्पित डिजिटल मंच आधिकारिक तौर पर शुरू किया है।.

see more..