Thursday, Jun 18 2026 | Time 01:49 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


‘अल्फा’ एक बेहद कूल एक्शन फिल्म और पूरी तरह मनोरंजक मसाला एंटरटेनर : बॉबी देओल

मुंबई, 04 जून (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल ने अपनी आने वाली फिल्म ‘अल्फा’ को एक स्टाइलिश, हाई-एनर्जी और संपूर्ण मसाला एंटरटेनर बताते हुए कहा है कि यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों में भरपूर रोमांच और मनोरंजन का अनुभव देगी।यश राज फिल्म्स की इस फिल्म में आलिया भट्ट और शर्वरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे बॉबी देओल ने कहा कि ‘अल्फा’ को पूरी स्पष्टता के साथ बनाया गया है और इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह शुरू से अंत तक दर्शकों को बांधे रखती है।
बॉबी ने कहा, “मुझे इस फिल्म की सबसे अच्छी बात यह लगी कि इसे पूरी तरह पता है कि यह क्या बनना चाहती है।एक ऐसी फिल्म जो दर्शकों को सिनेमाघरों में मजेदार और रोमांचक अनुभव दे। मैं हर दिन शूटिंग पर जाने के लिए उत्साहित रहता था क्योंकि सेट पर हमेशा कुछ न कुछ दिलचस्प और रोमांचक होता था।” उन्होंने कहा कि फिल्म के सेट पर मौजूद सकारात्मक और सहयोगात्मक माहौल ने पूरे अनुभव को खास बना दिया। कलाकारों और तकनीकी टीम के बीच आत्मीयता और गर्मजोशी ने शूटिंग को यादगार बना दिया।
निर्देशक शिव रवैल की प्रशंसा करते हुए बॉबी ने कहा कि उनके साथ काम करना प्रेरणादायक अनुभव रहा। उन्होंने कहा, “एक अभिनेता के तौर पर ऐसे निर्देशक के साथ काम करना प्रेरणादायक होता है, जिसे अपने विज़न और उस दुनिया के बारे में पूरी स्पष्टता हो जिसे वह पर्दे पर रचना चाहता है। उन्होंने कुछ ऐसा बनाया है जो ताज़ा और अलग महसूस होता है।”
बॉबी ने आलिया भट्ट और शर्वरी के समर्पण की भी सराहना करते हुए कहा कि दोनों अभिनेत्रियों ने अपने किरदारों के लिए जबरदस्त मेहनत और ऊर्जा दिखाई है, जिससे फिल्म और अधिक प्रभावशाली बनी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शक ‘अल्फा’ को भरपूर प्यार देंगे और इसका सिनेमाघरों में आनंद लेंगे।
यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी और शिव रवैल निर्देशित ‘अल्फा’ 03 जुलाई, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
प्रेम
वार्ता
More News

'ऑपरेशन टाइगर' की सरगर्मी के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) हाई अलर्ट पर

17 Jun 2026 | 7:28 PM

मुंबई, 17 जून (वार्ता) शिवसेना (यूबीटी) के सांसदों को शिवसेना (शिंदे) में शामिल करने संबंधी राजनीतिक सरगर्मियों को देखते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) समूह ने कथित तौर पर एक अलर्ट जारी करके अपने सभी सांसदों से किसी भी राजनीतिक प्रलोभन या प्रयासों से सतर्क रहने को कहा है।.

see more..

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव : 11 सीटों के लिए गुरुवार को मतदान

17 Jun 2026 | 6:52 PM

मुंबई, 17 जून (वार्ता) महाराष्ट्र विधान परिषद की स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों की 11 सीटों के लिए मतदान गुरुवार को होगा। .

see more..

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल की उप-समिति ने विरोध-प्रदर्शन के 44 मामले वापस लेने की सिफारिश की

17 Jun 2026 | 6:37 PM

मुंबई, 17 जून (वार्ता) महाराष्ट्र मंत्रिमंडल की उप-समिति ने पूरे राज्य हुए में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं धार्मिक विरोध-प्रदर्शनों के दौरान दर्ज 44 आपराधिक मामलों को वापस लेने की सिफारिश की है।.

see more..

34 सितारों से सजा 'वेलकम टू द जंगल' का ट्रेलर, भारतीय सिनेमा में बना अनोखा रिकॉर्ड

17 Jun 2026 | 4:08 PM

मुंबई, 17 जून (वार्ता)आमतौर पर किसी फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को उसकी कहानी की झलक दिखाता है, लेकिन वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर अपने विशाल कलाकार समूह के कारण चर्चा का विषय बन गया है। चार मिनट से अधिक लंबे इस ट्रेलर में 34 प्रमुख कलाकारों की मौजूदगी इसे भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े मल्टीस्टारर ट्रेलरों में शामिल करती है।अक्षय कुमार यहां "कैप्टन ऑफ द कैओस" की भूमिका में दिखाई देते हैं, जबकि सुनील शेट्टी और अरशद वारसी उदय और मजनू के छोटे भाइयों के रूप में हास्य का तड़का लगाते नज़र आते हैं।.

see more..

यश राज फिल्म्स की एक्शन एंटरटेनर 'ऐल्फा ' में आलिया भट्ट और शर्वरी दिखेंगी असली 'ऐल्फा' के अंदाज़ में!

17 Jun 2026 | 4:07 PM

मुंबई, 17 जून (वार्ता)यश राज फिल्म्स ने आलिया भट्ट और शर्वरी अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ऐल्फा' का ट्रेलर जारी कर दिया है, जो दो खतरनाक और साहसी लड़कियों की रोमांचक ओरिजिन स्टोरी को एक जबरदस्त पॉपकॉर्न एंटरटेनर के रूप में पेश करता है।ट्रेलर में बॉबी देओल के किरदार की भी अधिक झलक दिखाई गई है, जो आलिया भट्ट के किरदार का निर्दयी मेंटर है। आलिया एक ऐसी असैसिन की भूमिका निभा रही हैं, जिसे बचपन से ही मारने के लिए तैयार किया गया है और जो आगे चलकर अपने ही मेंटर से आमने-सामने की लड़ाई लड़ती है। ट्रेलर में अनिल कपूर की भी झलक दिखाई गई है, जिनका संबंध रहस्यमयी 'ऐल्फा प्रोग्राम' से होने का संक.

see more..