Saturday, Jul 11 2026 | Time 08:25 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


पेड्डी का जादू बरकरार, रामचरण को मिला स्टैंडिंग ओवेशन

मुंबई, 08 जून (वार्ता)मेगा पावर स्टार राम चरण की हालिया रिलीज़ फिल्म पेड्डी सिनेमाघरों में लगातार दर्शकों का दिल जीत रही है। खेल-प्रधान एक्शन ड्रामा के रूप में प्रस्तुत इस फिल्म ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है, बल्कि दर्शकों से भी भरपूर सराहना प्राप्त की है।
हाल ही में फिल्म के निर्देशक बुच्ची बाबू सना के साथ एक सिनेमाघर पहुंचे राम चरण का दर्शकों ने जोरदार स्वागत किया। फिल्म के अंतिम क्रेडिट्स आते ही पूरा थिएटर खड़ा हो गया और दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच अभिनेता को स्टैंडिंग ओवेशन दिया। यह सम्मान फिल्म में उनके प्रभावशाली अभिनय और दमदार प्रस्तुति का प्रमाण माना जा रहा है।
फिल्म में राम चरण ने खेल और सामाजिक संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। खेल के रोमांचक दृश्यों से लेकर भावनात्मक क्षणों तक, उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। खास बात यह है कि राम चरण ने अपनी पारंपरिक हाई-ऑक्टेन एक्शन छवि से आगे बढ़ते हुए एक भावनात्मक और खेल-केंद्रित किरदार को सफलतापूर्वक पर्दे पर उतारा है।
पेड्डी का प्रभाव बॉक्स ऑफिस पर भी साफ दिखाई दे रहा है। फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 292.5 करोड़ रुपये की शानदार सकल कमाई कर ली है। वहीं भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 187.02 करोड़ रुपये का कारोबार करते हुए अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है।
अन्य बड़ी फिल्मों से प्रतिस्पर्धा के बावजूद पेड्डी लगातार सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। दर्शकों का उत्साह और सकारात्मक प्रतिक्रिया इस बात का संकेत है कि आने वाले दिनों में भी फिल्म का प्रदर्शन मजबूत बना रह सकता है।
प्रेम
वार्ता
More News

फडणवीस ने अजीत पवार के निधन की पारदर्शी जांच का भरोसा दिया, साजिश के आरोपों को किया खारिज

10 Jul 2026 | 8:22 PM

मुंबई, 10 जुलाई (वार्ता) वर्ष की शुरुआत में महाराष्ट्र केे उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की विमान हादसे में हुई मौत पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को महाराष्ट्र विधानसभा को भरोसा दिलाया कि अगर यह किसी साजिश या गड़बड़ी का नतीजा है, तो वे सच बाहर निकालकर यह सुनिश्चित करेंगे कि दोषियों को सजा मिले।.

see more..

शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे अदालत में पेश, तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजे गए; पार्टी ने थमाया कारण बताओ नोटिस

10 Jul 2026 | 8:18 PM

मुंबई, 10 जुलाई (वार्ता) महाराष्ट्र के ठाणे में कुछ दिनों पहले एक अस्पताल में डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के आरोपी शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के पार्षद रमेश म्हात्रे को अदालत ने शुक्रवार को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।.

see more..

महाराष्ट्र सरकार ने 56 लाख किसानों का दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ किया

10 Jul 2026 | 7:57 PM

मुंबई, 10 जुलाई (वार्ता) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को 'पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर कर्ज माफी योजना' के तहत 56 लाख किसानों का दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ करने का ऐलान किया, जिससे महायुति गठबंधन का चुनाव से पहले किया गया एक वादा पूरा हुआ है।.

see more..

मुंबई में भूमिगत कॉपर केबल चोरी करने वाले गिरोह की मदद के आरोप में एमटीएनएल क्लर्क गिरफ्तार

10 Jul 2026 | 7:57 PM

मुंबई, 10 जुलाई (वार्ता) मुंबई अपराध शाखा ने शहर के अलग-अलग हिस्सों से कई करोड़ रुपये मूल्य के भूमिगत कॉपर केबल चोरी करने वाले गिरोह की मदद करने के आरोप में एमटीएनएल क्लर्क को गिरफ्तार किया है।.

see more..

लंबित सरकारी आश्वासनों में तेजी लाने के लिए महाराष्ट्र विधानमंडल ने शुरू किया डिजिटल पोर्टल

10 Jul 2026 | 7:21 PM

मुंबई, 10 जुलाई (वार्ता) महाराष्ट्र विधानमंडल ने संसदीय लोकतंत्र की पवित्रता को बनाए रखने और कार्यपालिका की जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सदन के पटल पर दिए गए सरकारी आश्वासनों पर नज़र रखने और उन्हें तेजी से पूरा करने के लिए एक समर्पित डिजिटल मंच आधिकारिक तौर पर शुरू किया है।.

see more..