Sunday, Jul 12 2026 | Time 16:48 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


अवैध लिंग परीक्षण मामले में महाराष्ट्र के श्रीरामपुर में और डॉक्टर गिरफ्तार

अहिल्यानगर, 12 जून (वार्ता) महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में लोनी पुलिस की जांच में पुणे, नासिक और अहिल्यानगर जिलों में बड़े पैमाने पर चल रहे अवैध लिंग परीक्षण रैकेट का खुलासा हुआ है।
गौरतलब है कि इस मामले में अब तक गिरफ्तार किए गये 21 आरोपियों में सात डॉक्टर भी शामिल हैं। अधिकारियों ने हाल ही में निफाड से डॉ. कुणाल वाल्टे, घोगरगांव के मेडिकल स्टोर संचालक सागर उन्हाल और जालिंदर बोरुडे, एजेंट राम पवार उर्फ तपोश शिबू सरकार के अलावा पुणे से डॉ. अतुल जाधव को गिरफ्तार किया है।
जांच के दौरान, पुलिस ने कथित तौर पर अवैध प्रसव पूर्व लिंग परीक्षण के लिये इस्तेमाल की जाने वाली पांच सोनोग्राफी मशीनें, चार बड़े वाहन और एक दोपहिया वाहन जब्त किया है। पुलिस रैकेट में शामिल अन्य लोगों का पता लगा रही है।
संतोष जितेन्द्र
वार्ता
More News

घरेलू उत्पीड़न के आरोप में शिवसेना के पूर्व सांसद विनायक राउत और उनके पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज

12 Jul 2026 | 3:55 PM

मुंबई, 12 जुलाई (वार्ता) महाराष्ट्र पुलिस ने शिवसेना (यूटीबी) के पूर्व सांसद विनायक राउत, उनके पुत्र गीतेश राउत और पांच अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह मामला राउत की बहू की शिकायत पर दर्ज किया गया है, जिसमें उन्होंने घरेलू उत्पीड़न और काले जादू का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। .

see more..

महाराष्ट्र में भारी बारिश का कहर, पोल्ट्री फार्म में बाढ़ से 800 मुर्गियों की मौत

12 Jul 2026 | 2:27 PM

मुंबई, 12 जुलाई (वार्ता) महाराष्ट्र में हो रही भारी बारिश का असर रायगढ़ जिले के एक पोल्ट्री फार्म पर भी पड़ा, जहां बारिश का पानी भर जाने से करीब 800 पक्षियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि इस घटना से पोल्ट्री फार्म के मालिक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।.

see more..

मुंबई एवं कोंकण क्षेत्र में लगभग एक सप्ताह तक भारी बारिश से राहत के आसार

12 Jul 2026 | 2:20 PM

मुंबई, 12 जुलाई (वार्ता) मुंबई और कोंकण क्षेत्र को जुलाई की शुरुआत में हुई भारी बारिश के बाद अब लगभग एक सप्ताह तक भारी बारिश से राहत मिलने के आसार हैं।.

see more..

महाराष्ट्र के रायगढ़ की नदी में मिली दुर्लभ अल्बिनो एलीगेटर गार, लोगों में कौतूहल

12 Jul 2026 | 1:35 PM

रायगढ़, 12 जुलाई (वार्ता) महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में सुधागढ़ तालुका के वाव्हे गांव के पास अंबा नदी में एक दुर्लभ और अनोखी 'एलीगेटर गार' मछली मरी हुई मिली है। मुख्य रूप से उत्तरी अमेरिका में पाई जाने वाली यह विदेशी मछली अपने चमकीले पीले-नारंगी रंग के कारण स्थानीय लोगों और वन्यजीव प्रेमियों के बीच कौतूहल का विषय बन गयी है।.

see more..

हिंदी फिल्मों के 'जुबली कुमार' थे राजेन्द्र कुमार

12 Jul 2026 | 12:47 PM

पुण्यतिथि 12 जुलाई के अवसर पर मुंबई, 12 जुलाई (वार्ता)हिंदी सिनेमा में 'जुबली कुमार' के नाम से मशहूर पद्मश्री सम्मानित अभिनेता राजेन्द्र कुमार ने अपने शानदार अभिनय और लगातार सुपरहिट फिल्मों के दम पर एक ऐसा दौर देखा, जब मुंबई के अधिकांश सिनेमाघरों में उनकी ही फिल्में सिल्वर या गोल्डन जुबली मनाती थीं। .

see more..