Sunday, Jul 12 2026 | Time 17:58 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


बॉम्बे उच्च न्यायालय वरवर राव की हैदराबाद जाने की अर्ज़ी पर एनआईए से मांगा जवाब

मुंबई, 12 जून (वार्ता) बॉम्बे हाई कोर्ट ने शुक्रवार को भीमा कोरेगांव-एल्गार परिषद मामले के आरोपी एवं कथित माओवादी कार्यकर्ता कवि पी. वरवर राव की उस याचिका पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को नोटिस जारी किया, जिसमें उन्होंने मुंबई से हैदराबाद स्थायी रूप से रहने के लिए जाने की अनुमति मांगी है।
न्यायाधीश अजय गडकरी और न्यायाधीश कमल खाता की खंड पीठ ने एनआईए को अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया और मामले की सुनवाई दो हफ़्ते बाद तय की।
श्री राव (85) को 2018 में गिरफ़्तार किया गया था, लेकिन बॉम्बे उच्च न्यायालय ने मार्च 2021 में उन्हें चिकित्सकीय आधार पर छह महीने की अस्थायी ज़मानत दी थी। बाद में उच्चतम न्यायालय ने अगस्त 2022 में उन्हें मेडिकल आधार पर ज़मानत दे दी। हालाँकि, ज़मानत की एक शर्त के तहत उन्हें अनुमति के बिना मुंबई की विशेष एनआईए अदालत के अधिकार क्षेत्र से बाहर जाने की मनाही है।
श्री राव ने अपनी अर्ज़ी में कहा कि मुंबई में रहना आर्थिक और शारीरिक रूप से मुश्किल हो गया है। उनकी पेंशन लगभग 50,000 रुपये है, जबकि महीने का खर्च 77,000 रुपये से ज़्यादा है। उन्होंने पांच साल में छह बार घर बदलने से हुए शारीरिक और मानसिक तनाव का भी ज़िक्र किया, क्योंकि मकान मालिक आपराधिक मामले का हवाला देकर घर देने से मना कर देते थे। उन्हें और उनकी 76 साल की पत्नी को परिवार वालों की मदद की ज़रूरत है, जो सभी हैदराबाद में रहते हैं, जहाँ उनका अपना घर है। उनकी पुत्री और पोती वहाँ चिकित्सकीय पेशेवर हैं।
विशेष एनआईए अदालत ने ने 16 मार्च को उनकी अर्ज़ी खारिज कर दी थी। अदालत ने कहा कि शीर्ष अदालत ने 2022 में हैदराबाद जाने की जो इजाज़त दी थी, वह अस्थायी थी और उससे स्थायी रूप से वहाँ रहने की अनुमति नहीं मिलती। यह मामला 31 दिसंबर 2017 को पुणे में एल्गार परिषद सम्मेलन में दिए गए कथित भड़काऊ भाषणों से जुड़ा है। पुलिस का कहना है कि इन भाषणों की वजह से अगले दिन कोरेगांव-भीमा में हिंसा भड़क गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। पुणे पुलिस ने शुरू में माओवादियों से संबंधों की जांच की थी, बाद में यह जांच एनआईए को सौंप दी गयी।
संतोष शोभित
वार्ता
More News

सच्चे नायक अपनी ताकत से नहीं, बल्कि अपने मूल्यों से याद किए जाते हैं

12 Jul 2026 | 4:07 PM

मुंबई, 12 जुलाई (वार्ता) सोनी सब के पौराणिक धारावाहिक 'हस्तिनापुर के वीर'के कलाकारों का मानना है कि सच्ची महानता केवल शक्ति में नहीं, बल्कि मूल्यों, ईमानदारी और धर्म के मार्ग पर अडिग रहने में निहित होती है।.

see more..

घरेलू उत्पीड़न के आरोप में शिवसेना के पूर्व सांसद विनायक राउत और उनके पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज

12 Jul 2026 | 3:55 PM

मुंबई, 12 जुलाई (वार्ता) महाराष्ट्र पुलिस ने शिवसेना (यूटीबी) के पूर्व सांसद विनायक राउत, उनके पुत्र गीतेश राउत और पांच अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह मामला राउत की बहू की शिकायत पर दर्ज किया गया है, जिसमें उन्होंने घरेलू उत्पीड़न और काले जादू का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। .

see more..

महाराष्ट्र में भारी बारिश का कहर, पोल्ट्री फार्म में बाढ़ से 800 मुर्गियों की मौत

12 Jul 2026 | 2:27 PM

मुंबई, 12 जुलाई (वार्ता) महाराष्ट्र में हो रही भारी बारिश का असर रायगढ़ जिले के एक पोल्ट्री फार्म पर भी पड़ा, जहां बारिश का पानी भर जाने से करीब 800 पक्षियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि इस घटना से पोल्ट्री फार्म के मालिक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।.

see more..

मुंबई एवं कोंकण क्षेत्र में लगभग एक सप्ताह तक भारी बारिश से राहत के आसार

12 Jul 2026 | 2:20 PM

मुंबई, 12 जुलाई (वार्ता) मुंबई और कोंकण क्षेत्र को जुलाई की शुरुआत में हुई भारी बारिश के बाद अब लगभग एक सप्ताह तक भारी बारिश से राहत मिलने के आसार हैं।.

see more..

महाराष्ट्र के रायगढ़ की नदी में मिली दुर्लभ अल्बिनो एलीगेटर गार, लोगों में कौतूहल

12 Jul 2026 | 1:35 PM

रायगढ़, 12 जुलाई (वार्ता) महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में सुधागढ़ तालुका के वाव्हे गांव के पास अंबा नदी में एक दुर्लभ और अनोखी 'एलीगेटर गार' मछली मरी हुई मिली है। मुख्य रूप से उत्तरी अमेरिका में पाई जाने वाली यह विदेशी मछली अपने चमकीले पीले-नारंगी रंग के कारण स्थानीय लोगों और वन्यजीव प्रेमियों के बीच कौतूहल का विषय बन गयी है।.

see more..