Sunday, Jul 12 2026 | Time 17:19 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


'यादें’ की खासियत है रिलेटेबल कहानियों में ताज़गी भरा ट्विस्ट : अर्जुन पुंज

मुंबई, 13 जून (वार्ता)सोनी सब के लोकप्रिय शो ‘यादें’ में डिग्गी का किरदार निभा रहे अभिनेता अर्जुन पुंज का कहना है कि इस धारावाहिक की सबसे बड़ी खासियत इसकी ऐसी कहानियां हैं, जिनसे दर्शक खुद को जोड़ पाते हैं और जिनमें एक नया एवं ताज़गी भरा ट्विस्ट भी देखने को मिलता है।ह्यूमर, भावनाओं और रोजमर्रा की जिंदगी के मेल से सजा ‘यादें’ लगातार ऐसी कहानियां पेश कर रहा है, जिन पर दर्शक मुस्कुरा सकें। शो में अर्जुन पुंज द्वारा निभाया जा रहा डिग्गी का किरदार डॉ. सृष्टि की जिंदगी में अहम भूमिका निभाता नजर आ रहा है।
अर्जुन पुंज ने कहा, “सोनी सब का ‘यादें’ दर्शकों के लिए हमेशा रिलेटेबल रहता है और साथ ही एक ताज़गी भरा ट्विस्ट भी जोड़ता है। यही बात इसे खास बनाती है।”
अपने किरदार के बारे में अर्जुन ने कहा कि डिग्गी एक शांत, संतुलित और परिपक्व व्यक्ति है, जो कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य नहीं खोता। उन्होंने कहा कि डिग्गी की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वह किसी भी विवाद या भावनात्मक स्थिति को समझदारी और संतुलन के साथ संभालता है तथा लोगों को जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने के बजाय सोच-समझकर निर्णय लेने की सलाह देता है।उन्होंने बताया कि डिग्गी की सबसे बड़ी ताकत उसका संतुलित दृष्टिकोण है। वह हर स्थिति को सभी पक्षों से समझने का प्रयास करता है और सहानुभूति तथा तर्क के साथ आगे बढ़ता है। यही गुण उसे अन्य किरदारों से अलग बनाते हैं।
शो में अपने पसंदीदा दृश्य का जिक्र करते हुए अर्जुन ने कहा कि उनका सबसे पसंदीदा क्षण वह पहला दृश्य है, जिसे उन्होंने शो के लिए शूट किया था। इस दृश्य में डिग्गी ने तनावपूर्ण माहौल को अपने हास्य और समझदारी से सहज बना दिया था। उनके अनुसार, यही दृश्य डिग्गी के व्यक्तित्व को सबसे बेहतर ढंग से दर्शाता है।
डिग्गी जैसे भावनात्मक रूप से संतुलित किरदार को निभाने की चुनौती पर अर्जुन ने कहा कि सबसे कठिन काम उस शांति और संयम को बनाए रखना है, जहां सामान्य तौर पर लोग भावनात्मक प्रतिक्रिया देते हैं। उन्होंने कहा कि एक अभिनेता के रूप में कई बार परिस्थितियों के अनुसार तीव्र प्रतिक्रिया देने का मन होता है, लेकिन डिग्गी का स्वभाव परिस्थितियों को समझने और फिर प्रतिक्रिया देने का है।
‘यादें’ की कहानी को लेकर अर्जुन ने कहा कि यह शो केवल अस्पताल और मेडिकल मामलों तक सीमित नहीं है, बल्कि रिश्तों, हास्य, भावनाओं और अप्रत्याशित घटनाओं का भी सुंदर मिश्रण है। यही संतुलन दर्शकों को शो से जोड़े रखता है।
सह-कलाकारों के साथ काम करने के अनुभव को साझा करते हुए अर्जुन ने कहा कि इकबाल खान, गुल्की जोशी और पूरी टीम के साथ काम करना बेहद सुखद अनुभव रहा है। उन्होंने कहा कि सेट पर सभी कलाकारों के बीच अच्छा तालमेल है, जिससे काम करना और भी सहज हो जाता है।
आने वाले एपिसोड्स के बारे में ज्यादा खुलासा किए बिना अर्जुन ने संकेत दिया कि डिग्गी की भूमिका आगे और महत्वपूर्ण होने वाली है तथा दर्शकों को उसके जीवन से जुड़े कई दिलचस्प घटनाक्रम देखने को मिलेंगे।
‘यादें’ का प्रसारण सोमवार से शनिवार रात 8 बजे सोनी सब पर किया जाता है।
प्रेम
वार्ता
More News

सच्चे नायक अपनी ताकत से नहीं, बल्कि अपने मूल्यों से याद किए जाते हैं

12 Jul 2026 | 4:07 PM

मुंबई, 12 जुलाई (वार्ता) सोनी सब के पौराणिक धारावाहिक 'हस्तिनापुर के वीर'के कलाकारों का मानना है कि सच्ची महानता केवल शक्ति में नहीं, बल्कि मूल्यों, ईमानदारी और धर्म के मार्ग पर अडिग रहने में निहित होती है।.

see more..

घरेलू उत्पीड़न के आरोप में शिवसेना के पूर्व सांसद विनायक राउत और उनके पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज

12 Jul 2026 | 3:55 PM

मुंबई, 12 जुलाई (वार्ता) महाराष्ट्र पुलिस ने शिवसेना (यूटीबी) के पूर्व सांसद विनायक राउत, उनके पुत्र गीतेश राउत और पांच अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह मामला राउत की बहू की शिकायत पर दर्ज किया गया है, जिसमें उन्होंने घरेलू उत्पीड़न और काले जादू का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। .

see more..

महाराष्ट्र में भारी बारिश का कहर, पोल्ट्री फार्म में बाढ़ से 800 मुर्गियों की मौत

12 Jul 2026 | 2:27 PM

मुंबई, 12 जुलाई (वार्ता) महाराष्ट्र में हो रही भारी बारिश का असर रायगढ़ जिले के एक पोल्ट्री फार्म पर भी पड़ा, जहां बारिश का पानी भर जाने से करीब 800 पक्षियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि इस घटना से पोल्ट्री फार्म के मालिक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।.

see more..

मुंबई एवं कोंकण क्षेत्र में लगभग एक सप्ताह तक भारी बारिश से राहत के आसार

12 Jul 2026 | 2:20 PM

मुंबई, 12 जुलाई (वार्ता) मुंबई और कोंकण क्षेत्र को जुलाई की शुरुआत में हुई भारी बारिश के बाद अब लगभग एक सप्ताह तक भारी बारिश से राहत मिलने के आसार हैं।.

see more..

महाराष्ट्र के रायगढ़ की नदी में मिली दुर्लभ अल्बिनो एलीगेटर गार, लोगों में कौतूहल

12 Jul 2026 | 1:35 PM

रायगढ़, 12 जुलाई (वार्ता) महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में सुधागढ़ तालुका के वाव्हे गांव के पास अंबा नदी में एक दुर्लभ और अनोखी 'एलीगेटर गार' मछली मरी हुई मिली है। मुख्य रूप से उत्तरी अमेरिका में पाई जाने वाली यह विदेशी मछली अपने चमकीले पीले-नारंगी रंग के कारण स्थानीय लोगों और वन्यजीव प्रेमियों के बीच कौतूहल का विषय बन गयी है।.

see more..