Sunday, Jul 12 2026 | Time 18:09 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


'गदर: एक प्रेम कथा' के 25 साल पूरे, ज़ी सिनेमा-ज़ी बॉलीवुड और ज़ी स्टूडियोज़ मना रहे जश्न

मुंबई,13 जून (वार्ता) भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित और सफल फिल्मों में शुमार गदर : एक प्रेम कथा ने अपने 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस खास अवसर पर ज़ी सिनेमा, ज़ी बॉलीवुड और जी स्टूडियोज उस ऐतिहासिक फिल्म की विरासत का जश्न मना रहे हैं, जिसने न केवल बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान स्थापित किए, बल्कि ज़ी स्टूडियोज़ की सिनेमाई यात्रा की भी शुरुआत की।
वर्ष 2001 में निर्देशक अनिल शर्मा के निर्देशन में रिलीज़ हुई 'गदर: एक प्रेम कथा' भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित एक भावनात्मक प्रेम कहानी थी। प्रेम, त्याग, परिवार और देशभक्ति जैसे विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने वाली इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों में स्थायी जगह बनाई। तारा सिंह और सकीना के किरदार आज भी भारतीय सिनेमा के सबसे लोकप्रिय पात्रों में गिने जाते हैं।
ज़ी स्टूडियोज़ के लिए भी यह फिल्म विशेष महत्व रखती है, क्योंकि यह उसकी पहली फिल्म थी। इसी फिल्म से शुरू हुई यात्रा ने आगे चलकर भारतीय सिनेमा को कई सफल और यादगार फिल्में दीं। पिछले 25 वर्षों में 'गदर' सिनेमाघरों, टेलीविज़न और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से लगातार नई पीढ़ियों तक पहुंचती रही है।
फिल्म के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इसका विशेष प्रसारण 15 जून को किया जाएगा। दर्शक फिल्म को दोपहर 2 बजे ज़ी सिनेमा और रात 8 बजे ज़ी बॉलीवुड पर देख सकेंगे।
फिल्म की सफलता और विरासत को याद करते हुए सनी देओल ने कहा कि तारा सिंह के किरदार ने उन्हें दर्शकों से ऐसा जुड़ाव दिया, जो समय के साथ और मजबूत होता गया। उन्होंने कहा कि 25 साल बाद भी फिल्म के प्रति लोगों का प्रेम उतना ही प्रबल है और यह किसी भी अभिनेता के लिए सबसे बड़ा सम्मान है।
वहीं अमीशा पटेल ने कहा कि सकीना का किरदार उनकी जिंदगी का बेहद खास हिस्सा है। उन्होंने कहा कि इतने वर्षों बाद भी दर्शकों को इस कहानी का जश्न मनाते देखना उनके लिए भावुक कर देने वाला अनुभव है।
फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल के बेटे की भूमिका निभाने वाले उत्कर्ष शर्मा ने कहा कि यह उनकी पहली फिल्म थी और इसके जरिए उन्हें अभिनय और फिल्म निर्माण की दुनिया को करीब से समझने का अवसर मिला।
निर्देशक अनिल शर्मा ने कहा कि 'गदर' को पूरी ईमानदारी और भावनाओं के साथ बनाया गया था। दर्शकों ने इसे सिर्फ एक फिल्म नहीं रहने दिया, बल्कि एक ऐसी विरासत में बदल दिया जो आज भी लोगों के दिलों में जीवित है।
प्रेम
वार्ता
More News

सच्चे नायक अपनी ताकत से नहीं, बल्कि अपने मूल्यों से याद किए जाते हैं

12 Jul 2026 | 4:07 PM

मुंबई, 12 जुलाई (वार्ता) सोनी सब के पौराणिक धारावाहिक 'हस्तिनापुर के वीर'के कलाकारों का मानना है कि सच्ची महानता केवल शक्ति में नहीं, बल्कि मूल्यों, ईमानदारी और धर्म के मार्ग पर अडिग रहने में निहित होती है।.

see more..

घरेलू उत्पीड़न के आरोप में शिवसेना के पूर्व सांसद विनायक राउत और उनके पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज

12 Jul 2026 | 3:55 PM

मुंबई, 12 जुलाई (वार्ता) महाराष्ट्र पुलिस ने शिवसेना (यूटीबी) के पूर्व सांसद विनायक राउत, उनके पुत्र गीतेश राउत और पांच अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह मामला राउत की बहू की शिकायत पर दर्ज किया गया है, जिसमें उन्होंने घरेलू उत्पीड़न और काले जादू का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। .

see more..

महाराष्ट्र में भारी बारिश का कहर, पोल्ट्री फार्म में बाढ़ से 800 मुर्गियों की मौत

12 Jul 2026 | 2:27 PM

मुंबई, 12 जुलाई (वार्ता) महाराष्ट्र में हो रही भारी बारिश का असर रायगढ़ जिले के एक पोल्ट्री फार्म पर भी पड़ा, जहां बारिश का पानी भर जाने से करीब 800 पक्षियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि इस घटना से पोल्ट्री फार्म के मालिक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।.

see more..

मुंबई एवं कोंकण क्षेत्र में लगभग एक सप्ताह तक भारी बारिश से राहत के आसार

12 Jul 2026 | 2:20 PM

मुंबई, 12 जुलाई (वार्ता) मुंबई और कोंकण क्षेत्र को जुलाई की शुरुआत में हुई भारी बारिश के बाद अब लगभग एक सप्ताह तक भारी बारिश से राहत मिलने के आसार हैं।.

see more..

महाराष्ट्र के रायगढ़ की नदी में मिली दुर्लभ अल्बिनो एलीगेटर गार, लोगों में कौतूहल

12 Jul 2026 | 1:35 PM

रायगढ़, 12 जुलाई (वार्ता) महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में सुधागढ़ तालुका के वाव्हे गांव के पास अंबा नदी में एक दुर्लभ और अनोखी 'एलीगेटर गार' मछली मरी हुई मिली है। मुख्य रूप से उत्तरी अमेरिका में पाई जाने वाली यह विदेशी मछली अपने चमकीले पीले-नारंगी रंग के कारण स्थानीय लोगों और वन्यजीव प्रेमियों के बीच कौतूहल का विषय बन गयी है।.

see more..