Thursday, Jul 16 2026 | Time 10:01 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


फडणवीस ने 'मिसिंग लिंक' के बारे में विपक्ष को अफवाहें न फैलाने की दी चेतावनी

मुंबई, 08 जुलाई (वार्ता) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को विपक्ष को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के 'मिसिंग लिंक' के बारे में अफवाहें न फैलाने की चेतावनी दी।
इस लिंक में टाइगर वैली के ऊपर 182 मीटर ऊंचा केबल-स्टे ब्रिज है, जिसे भारी बारिश के बाद ट्रैफ़िक के लिए बंद करना पड़ा था।
श्री फडणवीस ने विधानसभा में कहा, "मिसिंग लिंक पर भूस्खलन (लैंडस्लाइड) के बाद कुछ लोगों ने बिना वजह सरकार की आलोचना की। इन लोगों को झूठ बोलने में ज़रा भी शर्म नहीं आयी। सरकार ने हालांकि 18 घंटे में ही मिसिंग लिंक पर यातायात बहाल कर दिया। भविष्य में मिसिंग लिंक को लेकर हमारी आलोचना करने वाला कोई नहीं बचेगा। लेकिन 10 साल बाद एक ऐसा मिसिंग लिंक होगा जो देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के नामों से जाना जायेगा। आप देवेंद्र फडणवीस को बुरा-भला कह सकते हैं, कोई बात नहीं। मुझे इसकी आदत है। मैं 'अब्यूज़-प्रूफ' (गालियों का मुझ पर असर नहीं होता) हूं। लेकिन अगर आप महाराष्ट्र का अपमान करेंगे, तो मैं किसी को नहीं बख्शूंगा।"
उन्होंने कहा, "यह लिंक सिर्फ़ एक सड़क नहीं है। यह इंजीनियरिंग का एक अद्भुत नमूना है। हमने भारत का सबसे ऊंचा पुल और दुनिया की सबसे बड़ी सुरंगों में से एक बनायी है। इससे पूरे घाट सेक्शन को बायपास कर दिया गया है और दुर्घटनाएं खत्म हो गयी हैं। बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद मलबे से आर्च (मेहराब) को नुकसान पहुंचा था, लेकिन कोई स्ट्रक्चरल दरार नहीं आयी थी। फिर भी विपक्ष ने इसे ऐसे पेश करना शुरू कर दिया जैसे 7000 करोड़ रुपये बर्बाद हो गये हों।"
मुख्यमंत्री ने कहा, "हमने मिसिंग लिंक पर हुए भूस्खलन से कुछ बातें सीखी हैं। हमें एहसास हुआ है कि पानी का बहाव कैसे बदल सकता है। इसलिए हम आईआईटी के विशेषज्ञों से सलाह लेने के बाद नये उपाय करेंगे ताकि अगले साल ऐसी घटना न हो।" उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत महायुति सरकार ने इस लिंक को बनाने का साहस दिखाया। इस लिंक को बनाने का प्रस्ताव महायुति सरकार ने ही तैयार किया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री (कांग्रेस के पृथ्वीराज चव्हाण) ने 14 कारण बताते हुए दो पेज का एक पत्र लिखा था कि यह 'मिसिंग लिंक' क्यों नहीं बनाया जा सकता और फाइल बंद कर दी थी। उन्होंने कहा "हमने अधिकारियों और विशेषज्ञों से बात की, जिन्होंने कहा कि इस 'मिसिंग लिंक' को बनाना मुमकिन है। बाद में हमने इसे बनवा दिया।"
श्री फडणवीस ने कहा, "यह सिर्फ़ एक 'मिसिंग लिंक' नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग का एक शानदार नमूना है। यह भारत का सबसे ऊंचा केबल-स्टेयड ब्रिज और दुनिया की सबसे चौड़ी सुरंग है। हमने यह 'मिसिंग लिंक' ऐसी जगह बनाया है जहां हवा 170 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है। इससे गाड़ियों को घाट (पहाड़ी रास्ते) का इस्तेमाल नहीं करना पड़ता। भारी बारिश के बाद भूस्खलन हुआ और मलबा नीचे आ गिरा, लेकिन सुरंग को कोई नुकसान नहीं हुआ। सड़क सुरंग में यात्रियों के इमरजेंसी बटन दबाने के तीन मिनट के भीतर ही वहां एक क्रेन पहुंच गयी। यात्रियों ने कहा कि सुरंग होने की वजह से ही वे बच पाये।"
अशोक
वार्ता
More News

बॉम्बे उच्च न्यायालय ने बीएमसी से मुंबई को साफ-सुथरा बनाने और जवाबदेही तय करने को कहा

15 Jul 2026 | 11:21 PM

मुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) बॉम्बे उच्च न्यायालय ने बुधवार को कहा कि यदि मजबूत इच्छाशक्ति दिखायी जाये और कचरा प्रबंधन नियमों को कड़ाई से लागू किया जाये तो बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के लिए देश के सबसे साफ शहर इंदौर की तर्ज पर मुंबई में सफाई व्यवस्था बनाये रखना मुमकिन है।.

see more..

यवतमाल के छात्रों ने वांगचुक के आंदोलन के समर्थन में किया एक दिवसीय प्रतीकात्मक अनशन

15 Jul 2026 | 11:10 PM

यवतमाल, 15 जुलाई (वार्ता) यवतमाल में छात्रों ने बुधवार को शिक्षा सुधार कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में एक दिवसीय प्रतीकात्मक भूख हड़ताल की, जो नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन अनशन पर हैं।.

see more..

महाराष्ट्र सरकार अजीत पवार की जयंती मनायेगी

15 Jul 2026 | 10:59 PM

मुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) महाराष्ट्र के सबसे प्रमुख राजनीतिक चेहरों में से एक की अमिट विरासत को सम्मानित करने के महत्वपूर्ण कदम के तहत, राज्य सरकार ने दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजीत अनंतराव पवार की जयंती को आधिकारिक तौर पर 2026 के लिए अपने राज्य-स्तरीय समारोहों की सूची में शामिल कर लिया है।.

see more..

बाघ अभयारण्यों के मुख्य क्षेत्रों में अब भी रह रहे हैं 98,000 परिवार: एनटीसीए रिपोर्ट

15 Jul 2026 | 10:23 PM

नागपुर, 15 जुलाई (वार्ता) राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) की नवीनतम 'स्ट्राइड्स 2026' रिपोर्ट के अनुसार, भारत के बाघ अभयारण्यों के संवेदनशील बाघ आवासों से अब तक केवल 298 गांवों और 32,198 परिवारों को स्वेच्छा से स्थानांतरित किया जा सका है, जबकि लगभग 98,000 परिवार अभी भी इन संरक्षित क्षेत्रों में रह रहे हैं।.

see more..

फडणवीस ने किसानों के 48,000 करोड़ रुपये के बिजली बिल माफ करने की घोषणा की

15 Jul 2026 | 10:02 PM

मुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को घोषणा की कि प्रदेश भर के किसानों के 48,000 करोड़ रुपये के बकाया बिजली बिल माफ कर दिये गये हैं।.

see more..