Tuesday, Aug 18 2026 | Time 04:36 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


घरेलू उत्पीड़न के आरोप में शिवसेना के पूर्व सांसद विनायक राउत और उनके पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज

मुंबई, 12 जुलाई (वार्ता) महाराष्ट्र पुलिस ने शिवसेना (यूटीबी) के पूर्व सांसद विनायक राउत, उनके पुत्र गीतेश राउत और पांच अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह मामला राउत की बहू की शिकायत पर दर्ज किया गया है, जिसमें उन्होंने घरेलू उत्पीड़न और काले जादू का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने रविवार को बताया कि इस सिलसिले में कपूरबावड़ी पुलिस ने सिंधुदुर्ग जिले के कुडल से कथित तांत्रिक फ़िरोज़ शेख को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि उसे सोमवार को ठाणे की अदालत में पेश किया जाएगा। यह मामला गीतेश राउत की पत्नी गिरिजा राउत की शिकायत पर दर्ज किया गया था। पुलिस ने मानव बलि, अमानवीय और अघोरी प्रथाओं तथा काले जादू के खिलाफ महाराष्ट्र कानून के प्रावधानों और अन्य संबंधित धाराओं के तहत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गिरिजा ने आरोप लगाया कि 2017 में गीतेश से शादी के बाद उन्हें लगातार मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। उन्होंने दावा किया कि 2018 से उनके और उनके पति के बीच कोई वैवाहिक संबंध नहीं है।
गिरिजा ने आरोप लगाया कि बच्चा पैदा करने में मदद के बहाने उन्हें तांत्रिकों के पास ले जाया गया और कई तरह की रस्में निभाने के लिए मजबूर किया गया। उन्होंने दावा किया कि उन्हें दवाइयां दी गईं, उनके बाल खींचे गये और उन्हें अपनी मर्ज़ी के बिना गोमूत्र और दूसरी चीज़ें पीने के लिए मजबूर किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इन हरकतों से उन्हें गहरा मानसिक सदमा पहुँचा और उन्हें सामान्य वैवाहिक जीवन जीने से वंचित रखा गया। शिकायतकर्ता की ओर से पेश वकील सागर कदम ने कहा कि इस मामले में घरेलू उत्पीड़न के साथ-साथ अंधविश्वासी और अघोरी प्रथाओं के इस्तेमाल के आरोप भी शामिल हैं। उन्होंने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की और पुलिस से कहा कि वे इन कथित रस्मों की व्यापक जांच करें और मामले में शामिल हो सकने वाले अन्य लोगों की पहचान करें। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान राउत परिवार के सदस्यों से संपर्क करने की कोशिश की गयी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।मामले की जांच जारी है।
संतोष जितेन्द्र
वार्ता
More News

किशोर मारणे हत्याकांड: आखिरी आरोपी को 12 साल बाद जमानत

17 Aug 2026 | 7:43 PM

पुणे, 17 अगस्त (वार्ता) बंबई उच्च न्यायालय ने 2010 में किशोर मारणे की हत्या के मामले में जेल में बंद आखिरी आरोपी दीपक गुलाब भटांब्रेकर को जमानत दे दी है। इस हत्याकांड के बाद पुणे के अपराध जगत में गैंगस्टर शरद मोहोळ का नाम प्रमुखता से सामने आया था।.

see more..

मुंबई के आयकर विभाग कार्यालय में आग लगी, 28 लोग बचाये गये

17 Aug 2026 | 7:38 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता) महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के आयकर विभाग कार्यालय के बेसमेंट में सोमवार को आग लगने के बाद 28 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। .

see more..

पूर्व विधायक संजीवनीदेवी गायकवाड़ का निधन

17 Aug 2026 | 6:36 PM

कोल्हापुर, 17 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस की पूर्व विधायक संजीवनीदेवी गायकवाड़ का सोमवार को कोल्हापुर के नागला पार्क स्थित उनके आवास पर लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।.

see more..

ए.आर. रहमान के साथ सोनी विझा ने लॉन्च किया ‘तमिल आइडल’, 18 अगस्त से ऑडिशन शुरू

17 Aug 2026 | 5:43 PM

चेन्नई, 17 अगस्त (वार्ता) संगीत को तमिलनाडु की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न हिस्सा बताते हुए सोनी विझा ने संगीतकार ए.आर. रहमान के साथ मिलकर अपने नए गायन रियलिटी शो ‘तमिल आइडल’ की घोषणा की है। शो के लिए तमिलनाडु भर में ऑडिशन 18 अगस्त से शुरू होंगे।.

see more..

17 Aug 2026 | 5:41 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता) स्टार प्लस के क्विज शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ का नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया है, जिसमें अभिनेता अनिल कपूर दर्शकों को अपनी कॉमन सेंस का इस्तेमाल कर ‘टाइगर पज़ल’ हल करने की चुनौती देते नजर आ रहे हैं।प्रोमो में अनिल कपूर एक ऐसा सवाल पूछते हैं, जो पहली नजर में बेहद आसान लगता है और जिसका जवाब हर कोई जानने का दावा कर सकता है। हालांकि, सवाल को ध्यान से समझने पर पता चलता है कि सही जवाब तक पहुंचना उतना आसान नहीं है। यही शो के अनोखे फॉर्मेट की खासियत है, जो प्रतिभागियों को अपनी सोच और कॉमन सेंस का इस्तेमाल करने के लिए मजबूर करता है।.

see more..