Tuesday, Aug 18 2026 | Time 03:52 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


महाराष्ट्र के तीसरे सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री बने फडणवीस

मुंबई, 13 जुलाई (वार्ता) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सबसे ज्यादा दिनों तक राज्य की अगुवाई करने वाले नेताओं की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गये हैं।
श्री फडणवीस ने 12 जुलाई 2026 तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर 2,430 दिन पूरे कर लिये हैं। उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता शरद पवार (2,412 दिन) को पीछे छोड़कर यह स्थान हासिल किया है।
श्री फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने हैं। सबसे ज्यादा दिन इस पद पर बने रहने वालों में वसंतराव नायक (4,096 दिन) और विलासराव देशमुख (2,686 दिन) उनसे आगे हैं।
साल 2014 से 2019 तक अपने पहले कार्यकाल के दौरान, श्री फडणवीस महाराष्ट्र में वसंतराव नाइक के बाद पूरे पांच साल का बिना रुकावट वाला कार्यकाल पूरा करने वाले पहले मुख्यमंत्री बने।
इसके बाद 2019 में मुख्यमंत्री के तौर पर उनका दूसरा कार्यकाल राज्य के राजनीतिक इतिहास की एक अनोखी घटना बन गया। यह सरकार सिर्फ़ 80 घंटे तक चली, जो राज्य में किसी भी मुख्यमंत्री का सबसे छोटा कार्यकाल था। श्री फडणवीस दिसंबर 2024 में तीसरी बार मुख्यमंत्री बने और 12 जुलाई 2026 तक वह इस पद पर 585 दिन पूरे कर चुके हैं।
शादाब.श्रवण
वार्ता
More News

किशोर मारणे हत्याकांड: आखिरी आरोपी को 12 साल बाद जमानत

17 Aug 2026 | 7:43 PM

पुणे, 17 अगस्त (वार्ता) बंबई उच्च न्यायालय ने 2010 में किशोर मारणे की हत्या के मामले में जेल में बंद आखिरी आरोपी दीपक गुलाब भटांब्रेकर को जमानत दे दी है। इस हत्याकांड के बाद पुणे के अपराध जगत में गैंगस्टर शरद मोहोळ का नाम प्रमुखता से सामने आया था।.

see more..

मुंबई के आयकर विभाग कार्यालय में आग लगी, 28 लोग बचाये गये

17 Aug 2026 | 7:38 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता) महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के आयकर विभाग कार्यालय के बेसमेंट में सोमवार को आग लगने के बाद 28 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। .

see more..

पूर्व विधायक संजीवनीदेवी गायकवाड़ का निधन

17 Aug 2026 | 6:36 PM

कोल्हापुर, 17 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस की पूर्व विधायक संजीवनीदेवी गायकवाड़ का सोमवार को कोल्हापुर के नागला पार्क स्थित उनके आवास पर लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।.

see more..

ए.आर. रहमान के साथ सोनी विझा ने लॉन्च किया ‘तमिल आइडल’, 18 अगस्त से ऑडिशन शुरू

17 Aug 2026 | 5:43 PM

चेन्नई, 17 अगस्त (वार्ता) संगीत को तमिलनाडु की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न हिस्सा बताते हुए सोनी विझा ने संगीतकार ए.आर. रहमान के साथ मिलकर अपने नए गायन रियलिटी शो ‘तमिल आइडल’ की घोषणा की है। शो के लिए तमिलनाडु भर में ऑडिशन 18 अगस्त से शुरू होंगे।.

see more..

17 Aug 2026 | 5:41 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता) स्टार प्लस के क्विज शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ का नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया है, जिसमें अभिनेता अनिल कपूर दर्शकों को अपनी कॉमन सेंस का इस्तेमाल कर ‘टाइगर पज़ल’ हल करने की चुनौती देते नजर आ रहे हैं।प्रोमो में अनिल कपूर एक ऐसा सवाल पूछते हैं, जो पहली नजर में बेहद आसान लगता है और जिसका जवाब हर कोई जानने का दावा कर सकता है। हालांकि, सवाल को ध्यान से समझने पर पता चलता है कि सही जवाब तक पहुंचना उतना आसान नहीं है। यही शो के अनोखे फॉर्मेट की खासियत है, जो प्रतिभागियों को अपनी सोच और कॉमन सेंस का इस्तेमाल करने के लिए मजबूर करता है।.

see more..