Tuesday, Aug 18 2026 | Time 04:55 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


थलपति विजय की आखिरी फिल्म जना नायकन 30 से अधिक देशों में होगी रिलीज

मुंबई, 17 जुलाई (वार्ता) दक्षिण भारतीय सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय की अंतिम फिल्म ‘जन नेता’ (जना नायकन) 23 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को 30 से अधिक देशों में 7,000 से 8,000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर प्रदर्शित किए जाने की तैयारी है।फिल्म के निर्माता वेंकट के. नारायण ने बताया कि उनकी कोशिश है कि दुनिया के हर उस क्षेत्र तक फिल्म पहुंचे, जहां थलपति विजय के प्रशंसक मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म की रिलीज को लेकर लगातार नए थिएटर और स्क्रीन्स जोड़े जा रहे हैं तथा भारत के अलावा दुनिया के प्रमुख शहरों में भी इसे बड़े पैमाने पर प्रदर्शित किया जाएगा।
नारायण के अनुसार, ‘जन नेता’ भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी थिएट्रिकल रिलीज में से एक बनने की ओर अग्रसर है। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है और एडवांस बुकिंग में भी नए रिकॉर्ड बनने की उम्मीद जताई जा रही है।
उन्होंने विजय के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि अभिनेता से मुख्यमंत्री बने विजय का मूल्य-तंत्र हमेशा मजबूत रहा है। उनके प्रोफेशनलिज्म, प्रतिबद्धता और समर्पण ने उन्हें सिनेमा के साथ-साथ सार्वजनिक जीवन में भी अलग पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि विजय की विनम्रता, सादगी और कार्यशैली उन्हें लोगों के और करीब ले जाती है।
‘जन नेता’ को विजय के सिनेमाई करियर की विदाई फिल्म माना जा रहा है, जिसके कारण यह रिलीज उनके प्रशंसकों के लिए एक भावनात्मक और यादगार अवसर बन गई है।
प्रेम
वार्ता
More News

किशोर मारणे हत्याकांड: आखिरी आरोपी को 12 साल बाद जमानत

17 Aug 2026 | 7:43 PM

पुणे, 17 अगस्त (वार्ता) बंबई उच्च न्यायालय ने 2010 में किशोर मारणे की हत्या के मामले में जेल में बंद आखिरी आरोपी दीपक गुलाब भटांब्रेकर को जमानत दे दी है। इस हत्याकांड के बाद पुणे के अपराध जगत में गैंगस्टर शरद मोहोळ का नाम प्रमुखता से सामने आया था।.

see more..

मुंबई के आयकर विभाग कार्यालय में आग लगी, 28 लोग बचाये गये

17 Aug 2026 | 7:38 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता) महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के आयकर विभाग कार्यालय के बेसमेंट में सोमवार को आग लगने के बाद 28 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। .

see more..

पूर्व विधायक संजीवनीदेवी गायकवाड़ का निधन

17 Aug 2026 | 6:36 PM

कोल्हापुर, 17 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस की पूर्व विधायक संजीवनीदेवी गायकवाड़ का सोमवार को कोल्हापुर के नागला पार्क स्थित उनके आवास पर लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।.

see more..

ए.आर. रहमान के साथ सोनी विझा ने लॉन्च किया ‘तमिल आइडल’, 18 अगस्त से ऑडिशन शुरू

17 Aug 2026 | 5:43 PM

चेन्नई, 17 अगस्त (वार्ता) संगीत को तमिलनाडु की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न हिस्सा बताते हुए सोनी विझा ने संगीतकार ए.आर. रहमान के साथ मिलकर अपने नए गायन रियलिटी शो ‘तमिल आइडल’ की घोषणा की है। शो के लिए तमिलनाडु भर में ऑडिशन 18 अगस्त से शुरू होंगे।.

see more..

17 Aug 2026 | 5:41 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता) स्टार प्लस के क्विज शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ का नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया है, जिसमें अभिनेता अनिल कपूर दर्शकों को अपनी कॉमन सेंस का इस्तेमाल कर ‘टाइगर पज़ल’ हल करने की चुनौती देते नजर आ रहे हैं।प्रोमो में अनिल कपूर एक ऐसा सवाल पूछते हैं, जो पहली नजर में बेहद आसान लगता है और जिसका जवाब हर कोई जानने का दावा कर सकता है। हालांकि, सवाल को ध्यान से समझने पर पता चलता है कि सही जवाब तक पहुंचना उतना आसान नहीं है। यही शो के अनोखे फॉर्मेट की खासियत है, जो प्रतिभागियों को अपनी सोच और कॉमन सेंस का इस्तेमाल करने के लिए मजबूर करता है।.

see more..