Tuesday, Aug 18 2026 | Time 13:55 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


आईएफएफएम 2026 की ओपनिंग नाइट फिल्म बनी 'मेंबर्स ऑफ द प्रॉब्लेमैटिक फैमिली'

मुंबई, 17 जुलाई (वार्ता) दक्षिणी गोलार्ध में भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े आयोजन इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) 2026 की ओपनिंग नाइट फिल्म के रूप में समीक्षकों द्वारा सराही गई तमिल फिल्म 'मेंबर्स ऑफ द प्रॉब्लेमैटिक फैमिली' का चयन किया गया है। फिल्म का ऑस्ट्रेलियाई प्रीमियर 14 अगस्त को मेलबर्न में होगा।
बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (बर्लिनाले) 2026 में वर्ल्ड प्रीमियर के बाद यह फिल्म अपने अंतरराष्ट्रीय फेस्टिवल सफर को आगे बढ़ाते हुए आईएफएफएम में प्रदर्शित की जाएगी। फिल्म के निर्देशक आर. गौतम और मुख्य अभिनेता करुथ्थडायन ओपनिंग नाइट समारोह तथा प्रीमियर में शामिल होंगे। 13 से 23 अगस्त तक चलने वाले इस महोत्सव में फिल्म को ज्यूरी प्रतियोगिता के तहत बेस्ट इंडी फिल्म और बेस्ट डायरेक्टर श्रेणियों में भी नामांकन मिला है।
आर. गौतम के निर्देशन में बनी यह फिल्म प्रभा नामक एक युवा की रहस्यमयी मौत के बाद उसके परिवार और समुदाय में उत्पन्न भावनात्मक उथल-पुथल की कहानी है। अंतिम संस्कार की 16 दिनों तक चलने वाली रस्मों के दौरान परिवार के विभिन्न सदस्यों के बीच वर्षों से दबे रिश्ते, भावनाएं और तनाव सामने आते हैं। कई किरदारों के माध्यम से फिल्म दुख, पारिवारिक संबंधों और मानवीय संवेदनाओं को गहराई से चित्रित करती है।
निर्देशक आर. गौतम ने कहा, “'मेंबर्स ऑफ द प्रॉब्लेमैटिक फैमिली' मेरे दिल के बेहद करीब है। यह फिल्म दुख, परिवार और समाज के भीतर मौजूद जटिल रिश्तों की कहानी कहती है। बर्लिनाले में प्रीमियर के बाद आईएफएफएम की ओपनिंग नाइट फिल्म बनना हमारे लिए सम्मान की बात है। आईएफएफएम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय सिनेमा का एक महत्वपूर्ण मंच बन चुका है और मैं अपनी टीम के साथ ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों के सामने यह फिल्म पेश करने को लेकर उत्साहित हूं।”
आईएफएफएम की फेस्टिवल डायरेक्टर मितु भौमिक लांगे ने कहा, “आईएफएफएम हमेशा से भारत के हर कोने और हर भाषा की कहानियों को दुनिया के सामने लाने का मंच रहा है। 'मेंबर्स ऑफ द प्रॉब्लेमैटिक फैमिली' एक शानदार पहली फिल्म है, जो तमिल संस्कृति से गहराई से जुड़ी होने के बावजूद अपने भावों और मानवीय अनुभवों के कारण दुनिया भर के दर्शकों से जुड़ती है। हमें खुशी है कि इसका ऑस्ट्रेलियाई प्रीमियर हमारे महोत्सव की ओपनिंग नाइट फिल्म के रूप में होगा।”
उल्लेखनीय है कि आईएफएफएम 2026 में विभिन्न भारतीय भाषाओं और क्षेत्रों की चर्चित फिल्मों की स्क्रीनिंग, विशेष संवाद सत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य आयोजन भी आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से भारतीय सिनेमा की विविधता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का उत्सव मनाया जाएगा।
प्रेम
वार्ता
More News

सिंगापुर से मुंबई आना मेरे सपने की ओर पहला कदम था : आध्या आनंद

18 Aug 2026 | 11:18 AM

मुंबई, 18 अगस्त (वार्ता) अभिनेत्री आध्या आनंद ने कहा है कि नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘बॉम्बे बेगम्स’ में काम करने के लिए सिंगापुर से मुंबई आना उनके जीवन और अभिनय करियर का निर्णायक मोड़ साबित हुआ।आध्या ने बताया कि उस समय वह सिंगापुर में अपनी पढ़ाई जारी रखने की तैयारी कर रही थीं। इसी दौरान उन्होंने ‘बॉम्बे बेगम्स’ के लिए हुए देशव्यापी ऑडिशन में हिस्सा लिया। ऑडिशन के कई दौर के बाद करीब सात से आठ महीने में उन्हें वापस बुलाया गया और निर्माताओं ने उन्हें मुंबई आकर कार्यशालाओं में शामिल होने के लिए कहा।.

see more..

शेलार बने एनडी स्टूडियो के अध्यक्ष, शुल्कों में 50 प्रतिशत छूट का एलान

17 Aug 2026 | 11:52 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता)। महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलाार ने सोमवार को कर्जत स्थित एनडी स्टूडियो के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाल लिया। वह महाराष्ट्र फिल्म, नाटक और सांस्कृतिक विकास निगम के तहत गठित इसके संचालक मंडल (बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स) के पहले अध्यक्ष बने हैं।.

see more..

किशोर मारणे हत्याकांड: आखिरी आरोपी को 12 साल बाद जमानत

17 Aug 2026 | 7:43 PM

पुणे, 17 अगस्त (वार्ता) बंबई उच्च न्यायालय ने 2010 में किशोर मारणे की हत्या के मामले में जेल में बंद आखिरी आरोपी दीपक गुलाब भटांब्रेकर को जमानत दे दी है। इस हत्याकांड के बाद पुणे के अपराध जगत में गैंगस्टर शरद मोहोळ का नाम प्रमुखता से सामने आया था।.

see more..

मुंबई के आयकर विभाग कार्यालय में आग लगी, 28 लोग बचाये गये

17 Aug 2026 | 7:38 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता) महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के आयकर विभाग कार्यालय के बेसमेंट में सोमवार को आग लगने के बाद 28 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। .

see more..

पूर्व विधायक संजीवनीदेवी गायकवाड़ का निधन

17 Aug 2026 | 6:36 PM

कोल्हापुर, 17 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस की पूर्व विधायक संजीवनीदेवी गायकवाड़ का सोमवार को कोल्हापुर के नागला पार्क स्थित उनके आवास पर लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।.

see more..