Tuesday, Aug 18 2026 | Time 13:24 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


महाराष्ट्र : एटीएम से कैश चोरी करने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार

मुंबई, 19 जुलाई (वार्ता) मुंबई के पूर्वी उपनगर भांडुप में पुलिस ने एटीएम से ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जो साथियों के साथ मिलकर ग्राहकों को चूना लगाता था। ये लोग एटीएम के कैश निकलने वाले स्लॉट में प्लास्टिक की पट्टी फंसा देते थे, जिससे पैसे बाहर नहीं आ पाते थे और ग्राहक ठगे जाते थे।
पुलिस ने रविवार को बताया कि इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि इस अपराध से जुड़ी दो महिलाओं को नोटिस जारी किया गया है। इस रैकेट का खुलासा तब हुआ, जब बैंक ऑफ बड़ौदा की भांडुप शाखा प्रबंधक ने एक शिकायत दर्ज करायी, जिसमें कहा गया था कि कई ग्राहकों ने शिकायत की है कि उनके खातों से लेनदेन की राशि कट जाने के बावजूद एटीएम से कोई नकदी नहीं निकली। बैंक को ऐसी पांच शिकायतें मिली थीं।
पुलिस ने तफ्तीश में पाया कि आरोपी एटीएम के कैश निकलने वाले स्लॉट में पतली प्लास्टिक की पट्टियां डाल देते थे, जिससे नोट मशीन में ही फंस जाते थे। जब ग्राहक यह सोचकर चले जाते थे कि लेन-देन विफल हो गया है, तो आरोपी वापस आकर फंसे हुए कैश निकाल लेते थे। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी सबूतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए भांडुप पुलिस ने मामला दर्ज किया और मुख्य आरोपी मोहम्मद जियाद उर्फ अयान इरशाद अहमद (21) को भांडुप इलाके से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं, आरिफा अजीम दुकानदार (45) और नमीरा अजीम दुकानदार (24) की भी संलिप्तता की पहचान की है। दोनों को नोटिस थमा दिये गये हैं।
इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 80,000 रुपये मूल्य की एक मोटरसाइकिल, 10,000 रुपये मूल्य का एक मोबाइल फोन, अपराध में इस्तेमाल की गयी प्लास्टिक की पट्टियां और 39,500 रुपये की चोरी की नकदी बरामद की। जब्त की यीई संपत्ति की कुल कीमत करीब 1.29 लाख रुपये आंकी गयी है।
पुलिस को शक है कि इस गिरोह ने अन्य एटीएम केंद्रों पर भी इसी तरह के अपराधों को अंजाम दिया होगा और वे अन्य मामलों में भी उनकी संभावित संलिप्तता की पड़ताल कर रहे हैं।
आलम जितेन्द्र
वार्ता
More News

सिंगापुर से मुंबई आना मेरे सपने की ओर पहला कदम था : आध्या आनंद

18 Aug 2026 | 11:18 AM

मुंबई, 18 अगस्त (वार्ता) अभिनेत्री आध्या आनंद ने कहा है कि नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘बॉम्बे बेगम्स’ में काम करने के लिए सिंगापुर से मुंबई आना उनके जीवन और अभिनय करियर का निर्णायक मोड़ साबित हुआ।आध्या ने बताया कि उस समय वह सिंगापुर में अपनी पढ़ाई जारी रखने की तैयारी कर रही थीं। इसी दौरान उन्होंने ‘बॉम्बे बेगम्स’ के लिए हुए देशव्यापी ऑडिशन में हिस्सा लिया। ऑडिशन के कई दौर के बाद करीब सात से आठ महीने में उन्हें वापस बुलाया गया और निर्माताओं ने उन्हें मुंबई आकर कार्यशालाओं में शामिल होने के लिए कहा।.

see more..

शेलार बने एनडी स्टूडियो के अध्यक्ष, शुल्कों में 50 प्रतिशत छूट का एलान

17 Aug 2026 | 11:52 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता)। महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलाार ने सोमवार को कर्जत स्थित एनडी स्टूडियो के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाल लिया। वह महाराष्ट्र फिल्म, नाटक और सांस्कृतिक विकास निगम के तहत गठित इसके संचालक मंडल (बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स) के पहले अध्यक्ष बने हैं।.

see more..

किशोर मारणे हत्याकांड: आखिरी आरोपी को 12 साल बाद जमानत

17 Aug 2026 | 7:43 PM

पुणे, 17 अगस्त (वार्ता) बंबई उच्च न्यायालय ने 2010 में किशोर मारणे की हत्या के मामले में जेल में बंद आखिरी आरोपी दीपक गुलाब भटांब्रेकर को जमानत दे दी है। इस हत्याकांड के बाद पुणे के अपराध जगत में गैंगस्टर शरद मोहोळ का नाम प्रमुखता से सामने आया था।.

see more..

मुंबई के आयकर विभाग कार्यालय में आग लगी, 28 लोग बचाये गये

17 Aug 2026 | 7:38 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता) महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के आयकर विभाग कार्यालय के बेसमेंट में सोमवार को आग लगने के बाद 28 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। .

see more..

पूर्व विधायक संजीवनीदेवी गायकवाड़ का निधन

17 Aug 2026 | 6:36 PM

कोल्हापुर, 17 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस की पूर्व विधायक संजीवनीदेवी गायकवाड़ का सोमवार को कोल्हापुर के नागला पार्क स्थित उनके आवास पर लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।.

see more..