Saturday, Aug 8 2026 | Time 04:15 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


वांगचुक के समर्थन में मुंबई में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद छात्रों को नोटिस; एफआईआर दर्ज

मुंबई, 21 जुलाई (वार्ता) मुंबई पुलिस ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में दादर के चैत्यभूमि में प्रदर्शन करने वाले छात्रों को नोटिस जारी किया है। इन छात्रों के खिलाफ बिना इजाज़त प्रदर्शन करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया और उन्हें जांच में शामिल होने का निर्देश दिया गया। यह जानकारी अधिकारियों ने मंगलवार को दी।
सोमवार को हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए छात्रों को इस मामले में 27 जुलाई को सुबह 10:00 बजे शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। पुलिस के अनुसार, यह विरोध प्रदर्शन बिना पूर्व अनुमति के आयोजित किया गया जबकि उस इलाके में निषेधाज्ञा लागू थी।
माहिम पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 189(2), 189(3), 189(5) और 223 के साथ-साथ महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धाराओं 37 और 135 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि अगर छात्र निर्धारित तारीख पर जांच अधिकारी के सामने पेश नहीं होते हैं तो इसे यह माना जाएगा कि उन्हें अपने बचाव में कुछ नहीं कहना है और इसके बाद कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
छात्र श्री वांगचुक के साथ एकजुटता दिखाने के लिए चैत्यभूमि पर जमा हुए थे। पुलिस ने पहले प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और ज़रूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें छोड़ने से पहले शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन भेज दिया। मामले की जांच चल रही है।
अभय जितेनद्र
वार्ता
More News

कथित आपत्तिजनक ऑडियो क्लिप मामले में भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री विजय चौधरी गिरफ्तार

07 Aug 2026 | 11:42 PM

मुंबई, 07 अगस्त (वार्ता) सोशल मीडिया पर वायरल हुई कथित ऑडियो क्लिप के मामले में महाराष्ट्र के नंदुरबार स्थानीय अपराध शाखा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश महामंत्री विजय चौधरी को गुरुवार रात धुले रोड से हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से नंदुरबार सहित पूरे महाराष्ट्र के राजनीतिक हलकों में भारी हड़कंप मच गया है।.

see more..

पृथ्वीराज चव्हाण ने देवेंद्र फडणवीस को केंद्रीय मंत्री बनाए जाने की अटकलों पर जताई आपत्ति

07 Aug 2026 | 11:28 PM

मुंबई, 07 अगस्त (वार्ता) महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने उन अफवाहों पर नाराजगी जताई है, जिनमें दावा किया जा रहा है कि राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में नयी दिल्ली बुलाया जा सकता है।.

see more..

अमित शाह मुंबई दौरे में सम्मेलन को करेंगे संबोधित, एनयूसीएफडीसी के नए कार्यालय का करेंगे उद्घाटन

07 Aug 2026 | 10:41 PM

मुंबई, 07 अगस्त (वार्ता) केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को यहां 'नेशनल अर्बन कोऑपरेटिव फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन' के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे। .

see more..

राकांपा के राजनीतिक सलाहकार नहीं बनेंगे प्रशांत किशोर - तटकरे

07 Aug 2026 | 8:45 PM

मुंबई, 7 अगस्त (वार्ता) महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने शुक्रवार को उन अटकलों को खारिज कर दिया कि चुनाव रणनीतिकार एवं जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर राकांपा के राजनीतिक सलाहकार के रूप में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके पास ऐसी किसी नियुक्ति की कोई जानकारी नहीं है।.

see more..

पॉश अधिनियम लागू न करने पर महाराष्ट्र में 672 कार्यालयों को नोटिस जारी

07 Aug 2026 | 8:41 PM

कोल्हापुर/सिंधुदुर्गनगरी, 07 अगस्त (वार्ता) महाराष्ट्र राज्य आंतरिक समिति (एसआईसी) ने पॉश अधिनियम-2013 (कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष अधिनियम) से संबंधित आवश्यकताओं को पूरा न करने के लिए 294 सरकारी और 378 निजी सहित 672 कार्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।.

see more..