Saturday, Aug 8 2026 | Time 04:16 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


रायगढ़ के कोशिंबले जलप्रपात में पर्यटक की डूबने से मौत

मुंबई, 21 जुलाई (वार्ता) महाराष्ट्र के रायगढ़ ज़िले की सुधागढ़ तहसील में कोशिंबले जलप्रपात में तेज़ बहाव में बह जाने से 48 साल के एक पर्यटक की डूबकर मौत हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि पांच घंटे चले तलाशी के बाद उसका शव बरामद किया गया।
मृतक की पहचान मिलिंद मारुति दिघे के रूप में हुई है जो सोमवार को शाम करीब पांच बजे दोस्तों के साथ मानसून के दौरान घूमने-फिरने के लिए मशहूर इस जगह पर गए थे।
आपदा प्रबंधन स्वयंसेवक अमित निम्बालकर के अनुसार, डीघे पानी की धारा में चलते समय गलती से एक गहरे ताल में चले गए। उनका संतुलन बिगड़ गया और वह मजबूत धार में बह गए।
स्थानीय आपदा प्रबंधन स्वयंसेवकों ने राहत-बचाव टीम के सदस्यों की मदद से तुरंत खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया।
भारी बारिश, कम दृश्यता एवं मुश्किल रास्तों के बावजूद, बचाव दल ने लगभग पांच घंटे तक अभियान चलाया और रात करीब 10:30 बजे जलप्रपात के नीचे की तरफ बहने वाली एक धारा से दिघे का शव बरामद किया, जहां पानी के तेज़ बहाव के कारण वह बहकर पहुंच गए थे।
पुलिस ने ज़रूरी कानूनी कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बचाव अभियान के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं पर्यटक घटनास्थल पर इकट्ठा हुए।
इस घटना ने एक बार फिर बारिश के मौसम में झरनों एवं मानसून के दौरान घूमने-फिरने की अन्य जगहों पर जाने से जुड़े खतरों को उजागर किया है।
अधिकारियों ने पर्यटकों से अपील की है कि वे झरनों, नदियों और पानी वाली अन्य जगहों पर जाते समय सावधानी बरतें क्योंकि फिसलन भरी चट्टानें, पानी के नीचे छिपे गहरे गड्ढे और पानी के बहाव में अचानक तेज़ी जानलेवा साबित हो सकती है।
अभय, मधुकांत
वार्ता
More News

कथित आपत्तिजनक ऑडियो क्लिप मामले में भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री विजय चौधरी गिरफ्तार

07 Aug 2026 | 11:42 PM

मुंबई, 07 अगस्त (वार्ता) सोशल मीडिया पर वायरल हुई कथित ऑडियो क्लिप के मामले में महाराष्ट्र के नंदुरबार स्थानीय अपराध शाखा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश महामंत्री विजय चौधरी को गुरुवार रात धुले रोड से हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से नंदुरबार सहित पूरे महाराष्ट्र के राजनीतिक हलकों में भारी हड़कंप मच गया है।.

see more..

पृथ्वीराज चव्हाण ने देवेंद्र फडणवीस को केंद्रीय मंत्री बनाए जाने की अटकलों पर जताई आपत्ति

07 Aug 2026 | 11:28 PM

मुंबई, 07 अगस्त (वार्ता) महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने उन अफवाहों पर नाराजगी जताई है, जिनमें दावा किया जा रहा है कि राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में नयी दिल्ली बुलाया जा सकता है।.

see more..

अमित शाह मुंबई दौरे में सम्मेलन को करेंगे संबोधित, एनयूसीएफडीसी के नए कार्यालय का करेंगे उद्घाटन

07 Aug 2026 | 10:41 PM

मुंबई, 07 अगस्त (वार्ता) केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को यहां 'नेशनल अर्बन कोऑपरेटिव फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन' के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे। .

see more..

राकांपा के राजनीतिक सलाहकार नहीं बनेंगे प्रशांत किशोर - तटकरे

07 Aug 2026 | 8:45 PM

मुंबई, 7 अगस्त (वार्ता) महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने शुक्रवार को उन अटकलों को खारिज कर दिया कि चुनाव रणनीतिकार एवं जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर राकांपा के राजनीतिक सलाहकार के रूप में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके पास ऐसी किसी नियुक्ति की कोई जानकारी नहीं है।.

see more..

पॉश अधिनियम लागू न करने पर महाराष्ट्र में 672 कार्यालयों को नोटिस जारी

07 Aug 2026 | 8:41 PM

कोल्हापुर/सिंधुदुर्गनगरी, 07 अगस्त (वार्ता) महाराष्ट्र राज्य आंतरिक समिति (एसआईसी) ने पॉश अधिनियम-2013 (कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष अधिनियम) से संबंधित आवश्यकताओं को पूरा न करने के लिए 294 सरकारी और 378 निजी सहित 672 कार्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।.

see more..