Saturday, Aug 8 2026 | Time 02:47 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


नीट आंदोलन को मिला फिल्म जगत का समर्थन, कई कलाकार छात्रों के साथ आए

मुंबई, 21 जुलाई (वार्ता) नीट परीक्षा अनियमितताओं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलन को फिल्म जगत का समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है। बॉलीवुड और मराठी फिल्म उद्योग से जुड़े कई प्रमुख कलाकारों ने छात्रों के आंदोलन के प्रति एकजुटता जतायी है।
अभिनेता रितेश देशमुख और अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदर्शनकारी छात्रों का समर्थन किया। रितेश देशमुख ने कहा कि देश के युवा भारतीय लोकतंत्र की धड़कन हैं और देश के भविष्य के वास्तविक निर्माता भी। उन्होंने सरकार से अपील की कि वह बिना किसी भय के छात्रों की मांगों को सुने।
वहीं, कई वरिष्ठ फिल्म हस्तियां दिल्ली पहुंचकर आंदोलन में भी शामिल हुईं। अभिनेता नसीरुद्दीन शाह, शबाना आज़मी और प्रकाश राज ने प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच पहुंचकर उनके आंदोलन के प्रति समर्थन व्यक्त किया है।
मराठी फिल्म जगत से अभिनेता सयाजी शिंदे, पार्श्वगायिका शाल्मली खोलगड़े तथा अन्य कलाकारों ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार से छात्रों की शिकायतों पर शीघ्र ध्यान देने और उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करने की अपील की है।
शादाब जितेन्द्र
वार्ता
More News

कथित आपत्तिजनक ऑडियो क्लिप मामले में भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री विजय चौधरी गिरफ्तार

07 Aug 2026 | 11:42 PM

मुंबई, 07 अगस्त (वार्ता) सोशल मीडिया पर वायरल हुई कथित ऑडियो क्लिप के मामले में महाराष्ट्र के नंदुरबार स्थानीय अपराध शाखा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश महामंत्री विजय चौधरी को गुरुवार रात धुले रोड से हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से नंदुरबार सहित पूरे महाराष्ट्र के राजनीतिक हलकों में भारी हड़कंप मच गया है।.

see more..

पृथ्वीराज चव्हाण ने देवेंद्र फडणवीस को केंद्रीय मंत्री बनाए जाने की अटकलों पर जताई आपत्ति

07 Aug 2026 | 11:28 PM

मुंबई, 07 अगस्त (वार्ता) महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने उन अफवाहों पर नाराजगी जताई है, जिनमें दावा किया जा रहा है कि राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में नयी दिल्ली बुलाया जा सकता है।.

see more..

अमित शाह मुंबई दौरे में सम्मेलन को करेंगे संबोधित, एनयूसीएफडीसी के नए कार्यालय का करेंगे उद्घाटन

07 Aug 2026 | 10:41 PM

मुंबई, 07 अगस्त (वार्ता) केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को यहां 'नेशनल अर्बन कोऑपरेटिव फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन' के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे। .

see more..

राकांपा के राजनीतिक सलाहकार नहीं बनेंगे प्रशांत किशोर - तटकरे

07 Aug 2026 | 8:45 PM

मुंबई, 7 अगस्त (वार्ता) महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने शुक्रवार को उन अटकलों को खारिज कर दिया कि चुनाव रणनीतिकार एवं जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर राकांपा के राजनीतिक सलाहकार के रूप में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके पास ऐसी किसी नियुक्ति की कोई जानकारी नहीं है।.

see more..

पॉश अधिनियम लागू न करने पर महाराष्ट्र में 672 कार्यालयों को नोटिस जारी

07 Aug 2026 | 8:41 PM

कोल्हापुर/सिंधुदुर्गनगरी, 07 अगस्त (वार्ता) महाराष्ट्र राज्य आंतरिक समिति (एसआईसी) ने पॉश अधिनियम-2013 (कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष अधिनियम) से संबंधित आवश्यकताओं को पूरा न करने के लिए 294 सरकारी और 378 निजी सहित 672 कार्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।.

see more..