Saturday, Aug 8 2026 | Time 03:39 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


मुंबई में सीजेपी के 900 से अधिक प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकियां दर्ज

मुंबई, 21 जुलाई (वार्ता) मुंबई पुलिस ने शहर के विभिन्न स्थानों पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की ओर से आयोजित प्रदर्शनों के दौरान निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने और बिना अनुमति के विरोध प्रदर्शन करने के आरोप में 900 से अधिक लोगों के खिलाफ आठ प्राथमिकियां दर्ज की हैं।
एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि गैरकानूनी रूप से एकत्र होने और सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने से संबंधित प्रासंगिक प्रावधानों के तहत कई थानों में मामले दर्ज किये गये हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह विरोध प्रदर्शन आवश्यक अनुमति के बिना आयोजित किया गया था। सबसे बड़ी प्राथमिकी शिवाजी पार्क थाने में दर्ज की गयी है, जहां 600 से अधिक लोगों को नामजद किया गया है।
इसके अलावा माहिम पुलिस स्टेशन में 100 से अधिक लोगों के खिलाफ, दादर पुलिस स्टेशन में 70 से अधिक, सायन पुलिस स्टेशन में 40 से अधिक, वडाला टीटी पुलिस स्टेशन में 25 से अधिक, वर्ली पुलिस स्टेशन में 21, कालाचौकी पुलिस स्टेशन में 20 से अधिक और भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन में 20 से अधिक लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और प्रदर्शन स्थलों से एकत्र किए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
भारत जितेन्द्र
वार्ता
More News

कथित आपत्तिजनक ऑडियो क्लिप मामले में भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री विजय चौधरी गिरफ्तार

07 Aug 2026 | 11:42 PM

मुंबई, 07 अगस्त (वार्ता) सोशल मीडिया पर वायरल हुई कथित ऑडियो क्लिप के मामले में महाराष्ट्र के नंदुरबार स्थानीय अपराध शाखा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश महामंत्री विजय चौधरी को गुरुवार रात धुले रोड से हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से नंदुरबार सहित पूरे महाराष्ट्र के राजनीतिक हलकों में भारी हड़कंप मच गया है।.

see more..

पृथ्वीराज चव्हाण ने देवेंद्र फडणवीस को केंद्रीय मंत्री बनाए जाने की अटकलों पर जताई आपत्ति

07 Aug 2026 | 11:28 PM

मुंबई, 07 अगस्त (वार्ता) महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने उन अफवाहों पर नाराजगी जताई है, जिनमें दावा किया जा रहा है कि राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में नयी दिल्ली बुलाया जा सकता है।.

see more..

अमित शाह मुंबई दौरे में सम्मेलन को करेंगे संबोधित, एनयूसीएफडीसी के नए कार्यालय का करेंगे उद्घाटन

07 Aug 2026 | 10:41 PM

मुंबई, 07 अगस्त (वार्ता) केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को यहां 'नेशनल अर्बन कोऑपरेटिव फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन' के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे। .

see more..

राकांपा के राजनीतिक सलाहकार नहीं बनेंगे प्रशांत किशोर - तटकरे

07 Aug 2026 | 8:45 PM

मुंबई, 7 अगस्त (वार्ता) महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने शुक्रवार को उन अटकलों को खारिज कर दिया कि चुनाव रणनीतिकार एवं जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर राकांपा के राजनीतिक सलाहकार के रूप में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके पास ऐसी किसी नियुक्ति की कोई जानकारी नहीं है।.

see more..

पॉश अधिनियम लागू न करने पर महाराष्ट्र में 672 कार्यालयों को नोटिस जारी

07 Aug 2026 | 8:41 PM

कोल्हापुर/सिंधुदुर्गनगरी, 07 अगस्त (वार्ता) महाराष्ट्र राज्य आंतरिक समिति (एसआईसी) ने पॉश अधिनियम-2013 (कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष अधिनियम) से संबंधित आवश्यकताओं को पूरा न करने के लिए 294 सरकारी और 378 निजी सहित 672 कार्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।.

see more..