Saturday, Aug 8 2026 | Time 03:17 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


महाराष्ट्र में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के लिए दो महीने का समय बढ़ाने की मांग

Memorandum submitted to Election Commission seeking 2-month extension for Maharashtra special voter list revision Mumbai , Jul 21 (UNI) A memorandum has been submitted to the Chief Election Commissioner of India, Gyanesh मुंबई, 21 जुलाई (वार्ता) महाराष्ट्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए आठ अगस्त की समय-सीमा को कम से कम दो महीने और बढ़ाने की मांग को लेकर भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेंद्र कुमार और महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है।
ज्ञापन में चुनाव आयोग से प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान शुरू करने, तकनीकी कमियों को दूर करने और प्रक्रिया में सुधार करने का भी आग्रह किया गया, ताकि कोई भी पात्र मतदाता इस पुरीक्षण प्रक्रिया में भाग लेने के अवसर से वंचित न रहे। यह ज्ञापन जिला उप निर्वाचन अधिकारी सुशीला पालवे के माध्यम से सौंपा गया।
प्रतिनिधिमंडल में 'मूवमेंट फॉर पीस एंड जस्टिस फॉर वेलफेयर' के जिला अध्यक्ष शेख मोहसिन, शहर अध्यक्ष शेख मुख्तार, आदिल मदनी, शेख बशीर, सुरेश पवार, लक्ष्मण निरोती गुरुखेल, अनिल गुप्ता, डॉ. सलमान मकरम, फैज़ान काज़ी, जवाद कादरी, मखदूम हुसामुद्दीन, अब्दुल कय्यूम और फहीम मलिक शामिल थे।
ज्ञापन में प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि लगभग 12 करोड़ की आबादी वाले महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्य के लिए 'विशेष गहन पुनरीक्षण ' की मौजूदा समय-सीमा अपर्याप्त है। ज्ञापन में कहा गया है कि मौजूदा समय-सीमा में पूरे राज्य में मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से पूरा नहीं किया जा सकेगा।
सैनी अशोक
वार्ता
More News

कथित आपत्तिजनक ऑडियो क्लिप मामले में भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री विजय चौधरी गिरफ्तार

07 Aug 2026 | 11:42 PM

मुंबई, 07 अगस्त (वार्ता) सोशल मीडिया पर वायरल हुई कथित ऑडियो क्लिप के मामले में महाराष्ट्र के नंदुरबार स्थानीय अपराध शाखा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश महामंत्री विजय चौधरी को गुरुवार रात धुले रोड से हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से नंदुरबार सहित पूरे महाराष्ट्र के राजनीतिक हलकों में भारी हड़कंप मच गया है।.

see more..

पृथ्वीराज चव्हाण ने देवेंद्र फडणवीस को केंद्रीय मंत्री बनाए जाने की अटकलों पर जताई आपत्ति

07 Aug 2026 | 11:28 PM

मुंबई, 07 अगस्त (वार्ता) महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने उन अफवाहों पर नाराजगी जताई है, जिनमें दावा किया जा रहा है कि राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में नयी दिल्ली बुलाया जा सकता है।.

see more..

अमित शाह मुंबई दौरे में सम्मेलन को करेंगे संबोधित, एनयूसीएफडीसी के नए कार्यालय का करेंगे उद्घाटन

07 Aug 2026 | 10:41 PM

मुंबई, 07 अगस्त (वार्ता) केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को यहां 'नेशनल अर्बन कोऑपरेटिव फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन' के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे। .

see more..

राकांपा के राजनीतिक सलाहकार नहीं बनेंगे प्रशांत किशोर - तटकरे

07 Aug 2026 | 8:45 PM

मुंबई, 7 अगस्त (वार्ता) महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने शुक्रवार को उन अटकलों को खारिज कर दिया कि चुनाव रणनीतिकार एवं जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर राकांपा के राजनीतिक सलाहकार के रूप में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके पास ऐसी किसी नियुक्ति की कोई जानकारी नहीं है।.

see more..

पॉश अधिनियम लागू न करने पर महाराष्ट्र में 672 कार्यालयों को नोटिस जारी

07 Aug 2026 | 8:41 PM

कोल्हापुर/सिंधुदुर्गनगरी, 07 अगस्त (वार्ता) महाराष्ट्र राज्य आंतरिक समिति (एसआईसी) ने पॉश अधिनियम-2013 (कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष अधिनियम) से संबंधित आवश्यकताओं को पूरा न करने के लिए 294 सरकारी और 378 निजी सहित 672 कार्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।.

see more..