Saturday, Aug 8 2026 | Time 02:53 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


प्रकाश आंबेडकर ने सीजेपी विरोध प्रदर्शन पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को महाराष्ट्र बंद का आह्वान किया

मुंबई, 21 जुलाई (वार्ता) वंचित बहुजन घाड़ी (वीबीए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकाश आंबेडकर ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर पुलिस द्वारा की गई कथित बर्बरता, अंधाधुंध लाठीचार्ज और प्रतिबंधित छर्रों के इस्तेमाल के विरोध में गुरुवार को राज्यव्यापी 'महाराष्ट्र बंद' का आह्वान किया है।
श्री आंबेडकर ने पुलिस की हिंसक कार्रवाई की तीखी निंदा करते हुए इसकी तुलना ऐतिहासिक अत्याचारों से की। उन्होंने कहा, "दिल्ली पुलिस ने कल विरोध कर रहे छात्रों के खिलाफ पेलेट शेल का इस्तेमाल किया, जो संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा स्पष्ट रूप से प्रतिबंधित है। वाटर कैनन और अमानवीय लाठीचार्ज को देखकर ऐसा लगता है मानो जनरल डायर ने पुनर्जन्म ले लिया हो और अपनी क्रूर नीतियों को लागू कर रहा हो।"
श्री आंबेडकर ने सत्ताधारी व्यवस्था पर नागरिकों को अशिक्षित रखने की जानबूझकर रची गई साजिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "परीक्षाओं में घोटाले व्याप्त हैं और छात्रों की रचनात्मक और तार्किक सोच को सुनियोजित तरीके से दबाया जा रहा है। लोगों को इस भ्रम में अशिक्षित रखना कि इससे राजनीतिक सत्ता सुरक्षित रहती है, सरकार की नीति बन चुका है।"
वीबीए प्रमुख ने दमनकारी कार्रवाई को बढ़ते तानाशाही का संकेत बताते हुए महाराष्ट्र भर के सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से 23 जुलाई के बंद में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया। लोकतांत्रिक ढांचे को ध्वस्त किए जाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आम नागरिक बढ़ती तानाशाही प्रवृत्तियों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए सड़कों पर उतरेंगे।
भारत जितेन्द्र
वार्ता
More News

कथित आपत्तिजनक ऑडियो क्लिप मामले में भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री विजय चौधरी गिरफ्तार

07 Aug 2026 | 11:42 PM

मुंबई, 07 अगस्त (वार्ता) सोशल मीडिया पर वायरल हुई कथित ऑडियो क्लिप के मामले में महाराष्ट्र के नंदुरबार स्थानीय अपराध शाखा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश महामंत्री विजय चौधरी को गुरुवार रात धुले रोड से हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से नंदुरबार सहित पूरे महाराष्ट्र के राजनीतिक हलकों में भारी हड़कंप मच गया है।.

see more..

पृथ्वीराज चव्हाण ने देवेंद्र फडणवीस को केंद्रीय मंत्री बनाए जाने की अटकलों पर जताई आपत्ति

07 Aug 2026 | 11:28 PM

मुंबई, 07 अगस्त (वार्ता) महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने उन अफवाहों पर नाराजगी जताई है, जिनमें दावा किया जा रहा है कि राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में नयी दिल्ली बुलाया जा सकता है।.

see more..

अमित शाह मुंबई दौरे में सम्मेलन को करेंगे संबोधित, एनयूसीएफडीसी के नए कार्यालय का करेंगे उद्घाटन

07 Aug 2026 | 10:41 PM

मुंबई, 07 अगस्त (वार्ता) केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को यहां 'नेशनल अर्बन कोऑपरेटिव फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन' के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे। .

see more..

राकांपा के राजनीतिक सलाहकार नहीं बनेंगे प्रशांत किशोर - तटकरे

07 Aug 2026 | 8:45 PM

मुंबई, 7 अगस्त (वार्ता) महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने शुक्रवार को उन अटकलों को खारिज कर दिया कि चुनाव रणनीतिकार एवं जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर राकांपा के राजनीतिक सलाहकार के रूप में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके पास ऐसी किसी नियुक्ति की कोई जानकारी नहीं है।.

see more..

पॉश अधिनियम लागू न करने पर महाराष्ट्र में 672 कार्यालयों को नोटिस जारी

07 Aug 2026 | 8:41 PM

कोल्हापुर/सिंधुदुर्गनगरी, 07 अगस्त (वार्ता) महाराष्ट्र राज्य आंतरिक समिति (एसआईसी) ने पॉश अधिनियम-2013 (कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष अधिनियम) से संबंधित आवश्यकताओं को पूरा न करने के लिए 294 सरकारी और 378 निजी सहित 672 कार्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।.

see more..