Friday, Sep 4 2026 | Time 23:11 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


मुंबई के व्यस्त वाशी सड़क पर क्रेन गिरी, बड़ा हादसा टला

मुंबई, 10 अगस्त (वार्ता) महाराष्ट्र में मुंबई के व्यक्त वाशी रोड़ के सेक्टर 26 स्थित कोपरी पेट्रोल पंप के पास एक सरकारी इमारत के पुनर्विकास कार्य में लगी क्रेन व्यस्त मुख्य मार्ग पर गिर गयी। गनीमत रही कि यह घटना रविवार देर रात हुई जिसके कारण किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।
अधिकारियों के मुताबिक, कल रात करीब 11 बजे निर्माण कार्य के दौरान क्रेन अचानक अपना संतुलन खो बैठी और सड़क के उस पार जा गिरी। इससे वाहन चालकों और पैदल चलने वालों के बीच अफरा-तफरी मच गयी और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।
राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है।
आतौर पर घटनास्थल पर गाड़ियों और पैदल चलने वालों की काफी आवाजाही रहती है। अधिकारियों ने कहा कि अगर क्रेन किसी गुजरते वाहन या पैदल यात्री पर गिर जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।
क्रेन गिरने के कारण और इस घटना की जवाबदेही का अभी पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है।
आलम उप्रेती
वार्ता
More News

विहिप ने महाराष्ट्र में गरबा और डांडिया कार्यक्रमों में मुसलमानों के शामिल होने पर रोक लगाई

04 Sep 2026 | 9:04 PM

मुंबई, 04 सितंबर (वार्ता) विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने महाराष्ट्र में 10 दिनों तक चलने वाले नवरात्रि समारोह के दौरान आयोजित होने वाले गरबा और डांडिया कार्यक्रमों में मुसलमानों के शामिल होने पर रोक लगाने का फैसला किया है। .

see more..

मुंबई में मेट्रोरेल के पांच भूमिगत स्टेशनों को इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल से 'हरित-भवन' का प्रमाण-पत्र

04 Sep 2026 | 9:02 PM

मुंबई, 4 सितंबर (वार्ता) इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आईजीबीसी) ने मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की लाइन-3 के पांच भूमिगत मेट्रो स्टेशनों के लिए एक ग्रीन बिल्डिंग प्रमाण पट्टिका प्रदान की है।.

see more..

मराठा आरक्षण पर टिप्पणी को लेकर जरांगे ने भुजबल को दिया जवाब

04 Sep 2026 | 8:49 PM

जालना, 04 सितंबर (वार्ता) महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे ने वरिष्ठ मंत्री छगन भुजबल के बयानों और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण से जुड़े उनके रुख पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया है कि अपने राजनीतिक फायदे के लिए वे ओबीसी मुद्दे का इस्तेमाल कर रहे हैं। .

see more..

शरद पवार ने सामाजिक कार्यकर्ता बापट पर हमले की निंदा की

04 Sep 2026 | 8:12 PM

पुणे, 4 सितंबर (वार्ता) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने सामाजिक कार्यकर्ता विद्यानंद बापट पर हुए कथित हमले की निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर हमला बताया है। श्री बापट ने गणेशोत्सव के दौरान तेज़ आवाज़ वाले डीजे के इस्तेमाल और दूसरी तरह की गड़बड़ियों का विरोध किया था।.

see more..

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 18 सितंबर को करेंगे 'पुणे फेस्टिवल' का उद्घाटन

04 Sep 2026 | 7:27 PM

पुणे, 4 सितंबर (वार्ता) उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन महाराष्ट्र के पुणे में कला, संस्कृति के मशहूर उत्सव 'पुणे फेस्टिवल' के 38वें संस्करण का उद्घाटन 18 सितंबर को करेंगे। .

see more..