Friday, Sep 4 2026 | Time 22:46 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


एक्सेल एंटरटेनमेंट के 25 साल, युवा फिल्ममेकर्स के लिये ‘एक्सेल ओरिजिन्स’ की शुरुआत

मुंबई, 10 अगस्त (वार्ता) फिल्म निर्माण कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अपने 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 30 वर्ष से कम उम्र के भारतीय फिल्ममेकर्स को अवसर देने के लिये ‘एक्सेल ओरिजिन्स’ नाम से नई पहल शुरू की है।कंपनी के संस्थापक रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया पर इस पहल की घोषणा की। इसके तहत युवा निर्देशकों और लेखकों की तलाश की जाएगी, जिनकी अपनी अलग सोच और रचनात्मक पहचान है। चयनित फिल्ममेकर्स को अपने मौलिक विचारों को विकसित करने और उन्हें पर्दे पर लाने के लिये मंच, संसाधन और रचनात्मक स्वतंत्रता उपलब्ध कराई जाएगी।
रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने जब एक्सेल एंटरटेनमेंट की शुरुआत की थी, तब दोनों 26 वर्ष के थे। वर्ष 2001 में प्रदर्शित कंपनी की पहली फिल्म ‘दिल चाहता है’ युवा सोच और दोस्ती पर आधारित अलग तरह की कहानी के लिये चर्चित हुई थी। फिल्म ने एक्सेल एंटरटेनमेंट को नई और मौलिक कहानियों के साथ पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कंपनी के अनुसार, ‘एक्सेल ओरिजिन्स’ के तहत ऐसी कहानियों को प्राथमिकता दी जाएगी, जो पारंपरिक ढर्रे से अलग हों। इसमें विभिन्न जॉनर और फॉर्मेट की कहानियों के साथ नए और उभरते कलाकारों तथा अन्य रचनात्मक प्रतिभाओं को भी अवसर देने पर जोर होगा।
इस पहल के जरिये एक्सेल एंटरटेनमेंट नए फिल्ममेकर्स और लेखकों को सामने लाने के साथ मौलिक आईपी विकसित करने की दिशा में भी काम करेगा। कंपनी का मानना है कि युवा प्रतिभाओं को शुरुआती स्तर पर अवसर देकर उन्हें भविष्य के स्थापित रचनाकारों के रूप में विकसित किया जा सकता है।
एक्सेल एंटरटेनमेंट की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के बाद शुरू की गई यह पहल कंपनी के अगले चरण में युवा प्रतिभाओं और नई कहानियों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
प्रेम
वार्ता
More News

विहिप ने महाराष्ट्र में गरबा और डांडिया कार्यक्रमों में मुसलमानों के शामिल होने पर रोक लगाई

04 Sep 2026 | 9:04 PM

मुंबई, 04 सितंबर (वार्ता) विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने महाराष्ट्र में 10 दिनों तक चलने वाले नवरात्रि समारोह के दौरान आयोजित होने वाले गरबा और डांडिया कार्यक्रमों में मुसलमानों के शामिल होने पर रोक लगाने का फैसला किया है। .

see more..

मुंबई में मेट्रोरेल के पांच भूमिगत स्टेशनों को इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल से 'हरित-भवन' का प्रमाण-पत्र

04 Sep 2026 | 9:02 PM

मुंबई, 4 सितंबर (वार्ता) इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आईजीबीसी) ने मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की लाइन-3 के पांच भूमिगत मेट्रो स्टेशनों के लिए एक ग्रीन बिल्डिंग प्रमाण पट्टिका प्रदान की है।.

see more..

मराठा आरक्षण पर टिप्पणी को लेकर जरांगे ने भुजबल को दिया जवाब

04 Sep 2026 | 8:49 PM

जालना, 04 सितंबर (वार्ता) महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे ने वरिष्ठ मंत्री छगन भुजबल के बयानों और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण से जुड़े उनके रुख पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया है कि अपने राजनीतिक फायदे के लिए वे ओबीसी मुद्दे का इस्तेमाल कर रहे हैं। .

see more..

शरद पवार ने सामाजिक कार्यकर्ता बापट पर हमले की निंदा की

04 Sep 2026 | 8:12 PM

पुणे, 4 सितंबर (वार्ता) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने सामाजिक कार्यकर्ता विद्यानंद बापट पर हुए कथित हमले की निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर हमला बताया है। श्री बापट ने गणेशोत्सव के दौरान तेज़ आवाज़ वाले डीजे के इस्तेमाल और दूसरी तरह की गड़बड़ियों का विरोध किया था।.

see more..

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 18 सितंबर को करेंगे 'पुणे फेस्टिवल' का उद्घाटन

04 Sep 2026 | 7:27 PM

पुणे, 4 सितंबर (वार्ता) उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन महाराष्ट्र के पुणे में कला, संस्कृति के मशहूर उत्सव 'पुणे फेस्टिवल' के 38वें संस्करण का उद्घाटन 18 सितंबर को करेंगे। .

see more..