Friday, Sep 4 2026 | Time 22:00 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


शिरपुर में 6 लाख रुपये के सोने के गहने चोरी, मामला दर्ज

धुले, 10 अगस्त (वार्ता) महाराष्ट्र में धुले जिले के शिरपुर में एक आभूषण की दुकान से 6 लाख रुपये के सोने के गहने चोरी होने का एक मामला सामने आया है।
चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है और शिरपुर सदर थाना में उन तीन अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि दो दिन पहले बुर्का पहने तीन महिलाएं सोना खरीदने के बहाने नंदुरबारकर सर्राफ की दुकान में दाखिल हुईं। यह दुकान शिरपुर के महात्मा गांधी मार्केट इलाके में स्थित है और इसके मालिक सुरेंद्र सनमुखलाल सर्राफ हैं। कुछ ही मिनटों में उन्होंने चालाकी से 6 लाख रुपये कीमत के झुमकों के आठ जोड़े चुरा लिए।
रात में दुकान बंद करते समय मालिक ने स्टॉक की जांच की तो उन्हें एक डिब्बा गायब मिला। उन्हें चोरी का जैसे ही पता चला वे तुरंत शिरपुर सदर थाना पहुंचे और उन तीन अज्ञात महिलाओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिरपुर सदर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पंकज, मधुकांत
वार्ता
More News

मुंबई में मेट्रोरेल के पांच भूमिगत स्टेशनों को इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल से 'हरित-भवन' का प्रमाण-पत्र

04 Sep 2026 | 9:02 PM

मुंबई, 4 सितंबर (वार्ता) इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आईजीबीसी) ने मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की लाइन-3 के पांच भूमिगत मेट्रो स्टेशनों के लिए एक ग्रीन बिल्डिंग प्रमाण पट्टिका प्रदान की है।.

see more..

मराठा आरक्षण पर टिप्पणी को लेकर जरांगे ने भुजबल को दिया जवाब

04 Sep 2026 | 8:49 PM

जालना, 04 सितंबर (वार्ता) महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे ने वरिष्ठ मंत्री छगन भुजबल के बयानों और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण से जुड़े उनके रुख पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया है कि अपने राजनीतिक फायदे के लिए वे ओबीसी मुद्दे का इस्तेमाल कर रहे हैं। .

see more..

शरद पवार ने सामाजिक कार्यकर्ता बापट पर हमले की निंदा की

04 Sep 2026 | 8:12 PM

पुणे, 4 सितंबर (वार्ता) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने सामाजिक कार्यकर्ता विद्यानंद बापट पर हुए कथित हमले की निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर हमला बताया है। श्री बापट ने गणेशोत्सव के दौरान तेज़ आवाज़ वाले डीजे के इस्तेमाल और दूसरी तरह की गड़बड़ियों का विरोध किया था।.

see more..

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 18 सितंबर को करेंगे 'पुणे फेस्टिवल' का उद्घाटन

04 Sep 2026 | 7:27 PM

पुणे, 4 सितंबर (वार्ता) उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन महाराष्ट्र के पुणे में कला, संस्कृति के मशहूर उत्सव 'पुणे फेस्टिवल' के 38वें संस्करण का उद्घाटन 18 सितंबर को करेंगे। .

see more..

अंदरूनी खींचतान की वजह से प्रधानमंत्री मोदी कैबिनेट में बदलाव नहीं कर पा रहे: राउत

04 Sep 2026 | 7:23 PM

कोल्हापुर, 04 सितंबर (वार्ता) शिवसेना (यूबीटी) नेता और सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय कैबिनेट में बड़े बदलाव करना चाहते हैं लेकिन अंदरूनी खींचतान के कारण ऐसा करना उनके लिए संभव नहीं है। .

see more..