Friday, Sep 4 2026 | Time 22:30 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


दाभोलकर हत्या मामले में दूसरे दोषी को जमानत मंजूर

मुंबई, 18 अगस्त (वार्ता) बॉम्बे उच्च न्यायाल ने मंगलवार को डॉ. नरेंद्र दाभोलकर की 2013 में हुई हत्या के मामले में दूसरे दोषी को समानता के आधार पर जमानत मंजूर कर ली और उसकी सजा के खिलाफ अपील पर सुनवाई पूरी होने तक उसकी उम्रकैद की सजा पर रोक लगा दी।
गौरतलब है कि यह मामला 13 साल पुराना है और इसने राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरी थीं। इस मामले में दोषी ठहराये गये दो लोगों में से एक सचिन अंडुरे को न्यायमूर्ति सारंग वी. कोटवाल की अध्यक्षता वाली पीठ ने जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया।
अंडुरे को उसके साथ दोषी ठहराये गये शरद कालस्कर के साथ समानता के आधार पर जमानत दी गयी। कालस्कर को उच्च न्यायालय ने 29 अप्रैल को जमानत पर रिहा किया था। अदालत ने कालस्कर को जमानत देते समय कहा था कि कोई 'पहचान परेड' (टीआईपी) नहीं करायी गयी थी और हिरासत में रहने के दौरान गवाहों को तस्वीरें दिखाकर आरोपी की पहचान कराने की प्रक्रिया अपनी विश्वसनीयता खो देती है।
अदालत ने कालस्कर के साढ़े सात साल तक हिरासत में रहने का संज्ञान लेते हुए कहा कि निकट भविष्य में उसकी अपील का निपटारा होने की संभावना कम है।
अदालत के आज के आदेश पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दिवंगत दाभोलकर की बेटी मुक्ता दाभोलकर ने इस घटनाक्रम को चिंता का विषय बताते हुए कहा कि परिवार इस आदेश को उच्चतम न्यायालय में चुनौती देगा।
गौरतलब है कि दिवंगत दाभोलकर प्रभावशाली 'महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति' (एमएएनएस) के संस्थापक-प्रमुख थे। उन्होंने अंधविश्वास, ढोंगी बाबाओं/साधुओं, तांत्रिकों आदि के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया था, जिससे दक्षिणपंथी संगठनों सहित कई लोग उनसे नाराज हो गये थे।बीस अगस्त, 2013 की सुबह जब 67 वर्षीय दाभोलकर ओंकारेश्वर पुल के पास मॉर्निंग वॉक कर रहे थे, तो मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। बाद में इन हमलावरों की पहचान शार्पशूटर कालस्कर और अंडुरे के तौर पर हुई, जिन्हें अब दोषी ठहराया जा चुका है।
इस मामले की जांच शुरुआत में डेक्कन थाना और बाद में पुणे सिटी की अपराध शाखा ने की लेकिन कोई खास नतीजा न निकलने पर बॉम्बे उच्च न्यायालय ने मई 2014 में जांच सीबीआई को सौंप दी।
पंकज अशोक
वार्ता
More News

मुंबई में मेट्रोरेल के पांच भूमिगत स्टेशनों को इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल से 'हरित-भवन' का प्रमाण-पत्र

04 Sep 2026 | 9:02 PM

मुंबई, 4 सितंबर (वार्ता) इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आईजीबीसी) ने मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की लाइन-3 के पांच भूमिगत मेट्रो स्टेशनों के लिए एक ग्रीन बिल्डिंग प्रमाण पट्टिका प्रदान की है।.

see more..

मराठा आरक्षण पर टिप्पणी को लेकर जरांगे ने भुजबल को दिया जवाब

04 Sep 2026 | 8:49 PM

जालना, 04 सितंबर (वार्ता) महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे ने वरिष्ठ मंत्री छगन भुजबल के बयानों और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण से जुड़े उनके रुख पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया है कि अपने राजनीतिक फायदे के लिए वे ओबीसी मुद्दे का इस्तेमाल कर रहे हैं। .

see more..

शरद पवार ने सामाजिक कार्यकर्ता बापट पर हमले की निंदा की

04 Sep 2026 | 8:12 PM

पुणे, 4 सितंबर (वार्ता) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने सामाजिक कार्यकर्ता विद्यानंद बापट पर हुए कथित हमले की निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर हमला बताया है। श्री बापट ने गणेशोत्सव के दौरान तेज़ आवाज़ वाले डीजे के इस्तेमाल और दूसरी तरह की गड़बड़ियों का विरोध किया था।.

see more..

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 18 सितंबर को करेंगे 'पुणे फेस्टिवल' का उद्घाटन

04 Sep 2026 | 7:27 PM

पुणे, 4 सितंबर (वार्ता) उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन महाराष्ट्र के पुणे में कला, संस्कृति के मशहूर उत्सव 'पुणे फेस्टिवल' के 38वें संस्करण का उद्घाटन 18 सितंबर को करेंगे। .

see more..

अंदरूनी खींचतान की वजह से प्रधानमंत्री मोदी कैबिनेट में बदलाव नहीं कर पा रहे: राउत

04 Sep 2026 | 7:23 PM

कोल्हापुर, 04 सितंबर (वार्ता) शिवसेना (यूबीटी) नेता और सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय कैबिनेट में बड़े बदलाव करना चाहते हैं लेकिन अंदरूनी खींचतान के कारण ऐसा करना उनके लिए संभव नहीं है। .

see more..