Friday, Apr 17 2026 | Time 05:33 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश » HLKWE


कोटा में बिरला ने 'जल संसाधन भवन का लोकार्पण किया

कोटा, 05 अप्रैल (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने यहां के नयापुरा में नवनिर्मित 'जल संसाधन भवन' का लोकार्पण रविवार को विधिवत पूजा अर्चना एवं पट्टिका का अनावरण करके किया।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कार्यक्रम में विधायक कोटा (दक्षिण) संदीप शर्मा, शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन, संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल, जिला कलक्टर पीयूष समारिया एवं जल संसाधन विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
लोकार्पण के बाद श्री बिरला एवं श्री रावत ने भवन का अवलोकन करके उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। करीब 11 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से निर्मित यह आधुनिक भवन विभागीय अभियंताओं एवं कर्मचारियों को सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इस भवन में भूतल सहित चार तल निर्मित किए गए हैं, जिनमें कार्यालय कक्ष, सभा कक्ष, पेंट्री, स्टोर, विद्युत कक्ष सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। परिसर में पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था, लिफ्ट और सुगम आवागमन के लिए सीढ़ियों का निर्माण भी किया गया है।
सं सुनील जितेन्द्र
वार्ता
There is no row at position 0.