Saturday, Jun 6 2026 | Time 13:37 Hrs(IST)
भारत

दिल्ली में 18 नमो ऑक्सीजन पार्कों की शुरुआत, इसी वर्ष लगेंगे 15 लाख पेड़

05 Jun 2026 | 5:31 PM

नयी दिल्ली, 05 जून (वार्ता) पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव तथा दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 18 नमो ऑक्सीजन पार्कों का उद्घाटन करते हुए 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत कई पर्यावरणीय पहल शुरु की।

आगे देखे..

विश्व की सर्वोत्तम प्रथाओं पर चर्चा के लिए दिल्ली में जुटे रेलवे के क्षेत्र में काम करने वाली औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि

05 Jun 2026 | 5:26 PM

नयी दिल्ली 05 जून (वार्ता) माल ढुलाई के क्षेत्र में तकनीकी नवाचारों,इंजीनियरिंग उत्कृष्टता और विश्व की सर्वोत्तम प्रथाओं पर चर्चा के लिये रेलवे के क्षेत्र कार्यरत औद्योगिक इकाइयों के दिग्गज राष्ट्रीय राजधानी में जुटे हुए हैं।

आगे देखे..

सरकार और सेबी की लापरवाही से हुआ 15 लाख करोड़ रुपये का घोटाला : कांग्रेस

05 Jun 2026 | 5:25 PM

नयी दिल्ली, 05 जून (वार्ता) कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) जैसी नियामक संस्थाओं की निष्क्रियता के कारण देश में निवेश का माहौल प्रभावित हो रहा है और निवेशकों का भरोसा कमजोर पड़ रहा है।

आगे देखे..

मालवीय नगर हादसे में 13 विदेशी नागरिकों की मौत, 21 घायल : विदेश मंत्रालय

05 Jun 2026 | 5:14 PM

नयी दिल्ली 05 जून (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी में मालवीय नगर के एक होटल में बुधवार को लगी भीषण आग की चपेट में आने से मरने वाले लोगों में 13 विदेशी नागरिक हैं और 21 घायल हुए हैं।

आगे देखे..

सरकार और सेबी की लापरवाही से हुआ 15 लाख करोड़ रुपये का घोटाला : कांग्रेस

05 Jun 2026 | 5:12 PM

नयी दिल्ली, 05 जून (वार्ता) कांग्रेस ने केंद्र सरकार और भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) पर आरोप लगाया है कि बड़े आर्थिक अपराधों के मामले में उनकी लापरवाही के कारण शेयर बाजार में 15 लाख करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है जिससे निवेशकों का भरोसा निरंतर कमजोर हो रहा है और देश से हर घंटे करीब 400 करोड़ रुपये का निवेश बाहर जा रहा है।

आगे देखे..

कोफोर्ज ने राजधानी में शुरू की अपनी चौथी पब्लिक लाइब्रेरी

05 Jun 2026 | 4:56 PM

नयी दिल्ली, 05 जून (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी के वसंत कुंज में शुक्रवार को ए आई-नेटिव इंजीनियरिंग सर्विसेज की कोफोर्ज पब्लिक लाइब्रेरी का शुभारंभ किया।

आगे देखे..

अमेरिका ने इस वर्ष 1076 भारतीय नागरिकों को निर्वासित किया

05 Jun 2026 | 4:51 PM

नयी दिल्ली 05 जून (वार्ता) अमेरिका में वीजा नियमों में बदलाव और पिछले कुछ समय से अवैध प्रवासियों के प्रति अमेरिका की नीति में सख्ती के बाद से भारतीय नागरिकों को वहां से निरंतर निर्वासित किया जा रहा है और इस वर्ष अब तक 1076 भारतीय नागरिकों को भारत वापस भेजा जा चुका है।

आगे देखे..
मालवीय नगर अग्निकांड में होटल मालिक की पिछली गिरफ्तारी भी जांच के घेरे में

मालवीय नगर अग्निकांड में होटल मालिक की पिछली गिरफ्तारी भी जांच के घेरे में

05 Jun 2026 | 3:40 PM

नयी दिल्ली, 05 जून (वार्ता) मालवीय नगर अग्निकांड में 21 लोगों की मौत मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है जिसमें पुलिस सूत्रों ने दावा किया है कि होटल मालिक लवकेश बजाज को पहले फर्जी भारतीय पासपोर्ट एवं जाली पहचान दस्तावेजों के माध्यम से बंगलादेशी नागरिकों की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

आगे देखे..

कई दिनों से चल रही अटकलों पर लगा विराम, अन्नामलाई ने दिया इस्तीफा, भाजपा आलाकमान ने किया स्वीकार

05 Jun 2026 | 3:34 PM

नयी दिल्ली/चेन्नई, 05 जून (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की तमिलनाडु इकाई के पूर्व अध्यक्ष के अन्नामलाई ने पिछले कई दिनों से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

आगे देखे..

कांग्रेस की सीबीएसई ओएसएम टेंडर मामले में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुये धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा

05 Jun 2026 | 3:27 PM

नयी दिल्ली, 05 जून (वार्ता) कांग्रेस ने सीबीएसई की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली के टेंडर में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा देने की मांग की करते हुए कहा है कि उनके पद पर बने रहते इस मामले की निष्पक्ष जांच संभव नहीं है।

आगे देखे..
राहुल की लोगों से अंडमान-निकोबार बचाने के अपने अभियान से जुड़ने की अपील

राहुल की लोगों से अंडमान-निकोबार बचाने के अपने अभियान से जुड़ने की अपील

05 Jun 2026 | 2:27 PM

नयी दिल्ली, 05 जून (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ग्रेट निकोबार परियोजना का विरोध करते हुए देशवासियों से अंडमान-निकोबार द्वीप समूह को बचाने के उनके अभियान से जुड़ने और याचिका पर हस्ताक्षर करने की अपील की है।

आगे देखे..
दिल्ली उच्च न्यायालय ने चीन से हैलोसल्फ्यूरॉन मिथाइल हर्बीसाइड के आयात पर लगायी रोक

दिल्ली उच्च न्यायालय ने चीन से हैलोसल्फ्यूरॉन मिथाइल हर्बीसाइड के आयात पर लगायी रोक

05 Jun 2026 | 2:17 PM

नयी दिल्ली, 04 जून (वार्ता) दिल्ली उच्च न्यायालय ने कृषि रसायनों और जनसुरक्षा से जुड़े मामलों में नियामकीय मानकों के कड़ाई से पालन की आवश्यकता पर जोर देते हुए दिल्ली स्थित कंपनी क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड (सीसीपीएल) को हर्बीसाइड हैलोसल्फ्यूरॉन मिथाइल के आयात और निर्माण के लिए दिया गया पंजीकरण रद्द कर दिया है।

आगे देखे..