Sunday, Jan 18 2026 | Time 12:23 Hrs(IST)
भारत


विश्व वैष्णव सम्मेलन आठ फरवरी को राजधानी में

नयी दिल्ली, 31 जनवरी (वार्ता) गौड़ीय मिशन द्वारा श्री चैतन्य महाप्रभु के उपदेशों को समाज में फैलाने और मानव कल्याण पर समर्पित एक दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ श्रील प्रभुपाद के 150वीं जन्मोत्सव पर आठ फरवरी को राजधानी में विश्व वैष्णव सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
भारत मंडपम में 6 से 8 फरवरी तक कार्यक्रम को आयोजन होगा और इसी दौरान आठ फरवरी को विश्व वैष्णव सम्मेलन होगा।
गौड़ीय मिशन के अध्यक्ष भक्ति सुंदर सन्यासी महाराज ने आज यहां जारी बयान में कहा “विश्व वैष्णव सम्मेलन का हृदय श्रील भक्ति सिद्धांत सरस्वती गोस्वामी प्रभुपाद की गहन विरासत में है, जिनका जीवन और उपदेश दुनियाभर में लाखों लोगों को प्रेरित करता हैं। यह सभी हमारे उनके सार्वभौमिक प्रेम, आध्यात्मिक ज्ञान, और आत्म-साक्षात्कार के सन्देश को फैलाने के लिए हमारे प्रतिबद्धता का साक्षी है। हम खुशी महसूस कर रहे हैं कि हम विश्व भर से भक्तों और अनुयायियों को एकत्र करके श्रील भक्ति सिद्धांत सरस्वती गोस्वामी प्रभुपाद के शाश्वत उपदेशों का उत्सव मना रहे हैं और जन जन को प्रोत्साहित भी कर रहे हैं। यह सम्मेलन आध्यात्मिक विकास को बढ़ावा देने और सार्वभौमिक भाईचारे की भावना में एकत्र होने के रूप में कार्य करता है।”
सम्मेलन में विशेष आकर्षण शामिल हैं, जिनमें प्रसिद्ध व्यक्तियों द्वारा आध्यात्मिक विचार-मंथन, एक आध्यात्मिक धरोहर पर प्रकाश डालने वाला एक प्रदर्शन और समृद्ध वैष्णव परंपरा को प्रतिबिंबित करने वाली सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल हैं। इस सम्मेलन को श्री गौड़ीय मठ द्वारा आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर श्रील भक्ति सिद्धांत सरस्वती गोस्वामी प्रभुपाद को श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी।
शेखर
वार्ता
More News

मोदी असम में काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर की नींव रखेंगे, अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे

18 Jan 2026 | 11:11 AM

असम, 18 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम में 6,950 करोड़ रुपये से ज़्यादा की लागत वाली एक बड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना, काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर प्रोजेक्ट का भूमि पूजन करेंगे। इसका मकसद राज्य में संपर्क को बेहतर बनाना और क्षेत्र की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा करना है।.

see more..
दिल्ली में घना कोहरा और ठंड का कहर: सफदरजंग में शून्य दृश्यता और न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में घना कोहरा और ठंड का कहर: सफदरजंग में शून्य दृश्यता और न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस

18 Jan 2026 | 10:52 AM

नयी दिल्ली, 18 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी के सफदरजंग में रविवार सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य हो गई, जबकि पालम में यह 100 मीटर दर्ज की गयी। विभाग के आंकड़ों के अनुसार रविवार सुबह सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस, पालम में न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस और आया नगर में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

see more..
सांसों पर 'आफत' काल: दिल्ली में कोहरे- ठंड के बीच आनंद विहार में वायु गुणवत्ता '493'  पहुंचा

सांसों पर 'आफत' काल: दिल्ली में कोहरे- ठंड के बीच आनंद विहार में वायु गुणवत्ता '493' पहुंचा

18 Jan 2026 | 10:51 AM

नयी दिल्ली, 18 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी वायु प्रदूषण ने लोगों को जीना दुश्वार कर दिया है और रविवार को यहां के आनंद विहार में वायु गुणवत्ता (एक्यूआई) औसतन 493 दर्ज किया गया, जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली में आज सुबह यहां के ज्यादातर हिस्सों में एक्यूआई गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। बोर्ड के अनुसार आनंद विहार में हवा की गुणवत्ता सबसे खराब रही, जहाँ एक्यूआई 493 दर्ज किया गया। इसके बाद रोहिणी में यह 488 रहा।

see more..

सांसों पर 'आफत' काल: दिल्ली में कोहरे- ठंड के बीच वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में

18 Jan 2026 | 9:41 AM

नयी दिल्ली, 18 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी वायु प्रदूषण ने लोगों को जीना दुश्वार कर दिया है। यह पर रविवार को सुबह सात बजे तक वायु गुणवत्ता (एक्यूआई) औसतन 439 दर्ज किया गया, जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है। .

see more..

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 19 जनवरी)

18 Jan 2026 | 8:32 AM

नयी दिल्ली, 18 जनवरी (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 19 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-.

see more..